मॉनसून जाते हुए भारी तबाही मचा रहा है. नॉर्थ में उत्तराखंड से लेकर साउथ में केरलतक. केरल में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से अब तक 27 लोगों के मारे जाने की ख़बरहै. सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है कोट्टायम ज़िला, जहां 13 लोग मारे गए हैं. जबकिइडुक्की में 9 लोग मारे गए हैं. अलापुरा जिले में 4 लोगों की मौत हुई है. सभीप्रभावित जगहों पर NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमें तैनात हैं. केरलके हालात कितने बदतर हैं, इसे नज़दीक से बयान करती हैं ये 10 तस्वीरें और वीडियोज़.1) राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और हवा का दौर अब भी जारी है. ये पहला वीडियोकोट्टायम जिले के मुंडकायम-कुट्टिकल के हालात दिखाता है.#WATCH| Kerala: Parts of the state continue to experience rainfall and wind. Visualsfrom Mundakayam-Koottickal in Kottayam district. pic.twitter.com/KOb0F9EYRG— ANI (@ANI) October 17, 2021