जूलिया रॉबर्ट्स ने बीते दिनों एक अवॉर्ड नाइट में कहा, 'अगले फ्राइडे मेर बर्थडेहै. अगले फ्राइडे अगर आप सुबह उठें और सोचें कि जूलिया को क्या गिफ्ट दिया जा सकताहै, तो गे लेस्बियन स्ट्रेट एजुकेशन नेटवर्क के लिए डोनेट करें. मैं 49 की होजाऊंगी, इसलिए हर व्यक्ति 49 डॉलर डोनेट करे तो अच्छा होगा.'गे लेस्बियन स्ट्रेट एजुकेशन नेटवर्क नाम की संस्था ने जूलिया रॉबर्ट्स को'रेस्पेक्ट अवॉर्ड' दिया. इस इवेंट में ही संस्था ने कुल 7 करोड़ रुपये कमाए जो गे,लेस्बियन और क्वियर लोगों की बेहतरी के काम में लगाए जाएंगे.अगर आपको याद न हो, तो बता दें जूलिया वही फेमस एक्ट्रेस हैं जो नॉटिंग हिल, रनअवेब्राइड और ओशंस इलेवन जैसी फिल्मों में थीं.स्टार एक्टर तो हमारे यहां भी खूब हैं. लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि समलैंगिकअधिकारों पर कभी कोई भी बात करता हुआ नहीं दिखता. और जो कोई दिखने की कोशिश करताहै, उसका लोग मजाक उड़ा देते हैं. उदाहरण के तौर पर करण जौहर को ही ले लीजिए. करण एकऐसे इंसान हैं, जिन्होंने कभी खुद अपनी सेक्शुअल चॉइस पर कोई बात नहीं कही है. परलोग ऐसी बातें बनाते आए हैं कि वो गे हैं. लोगों ने उन पर जोक्स मारने में कोई कसरनहीं छोड़ी है. ट्विटर पर लोग उनको ट्रोल करते रहते हैं.कुछ समय पहले की बात है, किसी ने ट्विटर पर करण से पूछा क्या वो 'होमो' हैं. जिस परकरण ने बड़ा अच्छा जवाब दिया था.https://twitter.com/karanjohar/status/719855279286816768जाहिर सी बात है, जब इस तरह ट्रॉलिंग का डर होगा, तो कोई किस तरह रिस्क लेगासमलैंगिकों के हक में बात करने की?हम खुद को आजाद लोकतंत्र कहते हैं. हर साल स्वतंत्रता दिवस पर चौड़े हो जाते हैं.लेकिन ये आजादी बड़ी अधूरी है. इसी आजाद लोकतंत्र में लोगों को अपनी मर्जी से अपनेसेक्स पार्टनर का चुनाव करने की आजादी नहीं है. ऐसा नहीं है कि लोग समलैंगिक होतेनहीं. पर समलैंगिक होने को अपनाना उनके लिए खतरे से खाली नहीं होता. क्योंकि हमारेयहां अब भी 'गे' का मतलब वो होता है, जो 'मर्द' नहीं होता, और 'लेस्बियन' वो होतीहैं, जिनको बॉयफ्रेंड नहीं मिल पाते.एक भारी जनता ये मानती है कि समलैंगिक लोग मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार होतेहैं. याद है, बाबा रामदेव ने कहा था कि 'गे' होने की बीमारी योग से 'ठीक' हो सकतीहै. वहीं RSS के संयुक्त महासचिव ने कहा था कि गे होना तो ठीक है. पर लड़के का लड़केसे शादी करना गुनाह है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी देखें:https://www.youtube.com/watch?v=IEIPn9IGfb4