इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान. मैच हो रहा था कनाडा में. मुहम्मद ज़ाहिद बोलिंग पे लगेहुए थे और बैटिंग पे थे सिद्धू पाजी. सिद्धू वो हैं जो पहले लम्बे लम्बे छक्केठोंकते थे और अब शेर ठोंकते हैं. और तो और लोगों से कहते हैं ठोंको-ताली.Siddhu battingसिद्धू स्ट्राइक पे थे जहाँ आमिर सोहेल उन्हें बार-बार कुछ न कुछ कहते हुए परेशानकरने पे तुले हुए थे. कुछ देर तो सिद्धू ने बर्दाश्त किया लेकिन जब पानी सर के ऊपरसे निकल गया तो सोहेल से रिक्वेस्ट की कि चुप हो जाए. सिद्धू ने कहा, मैं अभी पूरीकालों की टीम झेल के आ रहा हूँ. वो वेस्ट इंडीज़ की टीम की बात कर रहे थे. उस वक़्तमें वेस्ट इंडीज़ की टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन तेज़ गेंदबाजी के लिए फेमस थी.सात-सात फुट लम्बे तेज़ बॉलर्स से लैस वेस्ट इंडीज़ कभी भी किसी भी बैट्समैन को ज़मीनचटा दिया करती थी. सिद्धू इसी बात की दुहाई दे रहे थे कि उन्हें ज़बरदस्ती परेशान नकिया जाए. उन्होनें वेस्ट इंडीज़ को झेला है. लेकिन आमिर सोहेल कहाँ मानने वाले थे?वो लगे पड़े थे. सिद्धू अपनी आदत के खिलाफ़ बस सुने जा रहे थे. जब सुनना भी बर्दाश्तन हुआ तो वो स्लिप में खड़े सोहेल की तरफ पलटे और बोले, तू कोई सौ बंदरों का जूस पीके पैदा हुआ है. सोहेल ने सिद्धू छोड़ो, बहुत देर तक तो अपनी ही टीम के प्लेयर्स सेकुछ न कहा. सिद्धू का आमिर सोहेल से एक और लफड़े का वीडियो इधर:https://www.youtube.com/watch?v=zDlTY4Syimw