जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा. 'मनी हाइस्ट' के फैन्स को दिखाना पड़ेगा. कि लल्लनटॉपसिनेमा वाले कभी अपने वादों से मुकरते नहीं. खैर लल्लनटॉपर्स, आप सभी को मालूम हीहै कि लल्लनटॉप सिनेमा पर हफ्ते भर से चल रहा है 'मनी हाइस्ट मैराथन', जिसमें हमआपको सुना रहे हैं आपके फेवरेट 'मनी हाइस्ट' के फेवरेट कैरेक्टर्स के पीछे के असलीएक्टर्स की असली कहानी.तो आज कहानी सुनाएंगे हम, हे हे हे हे हे हे हे हे हे हे... कहावत है, नाम ही काफ़ीहै. लेकिन इनकी तो हंसी ही काफ़ी है. करेक्ट पकड़ा आपने! डेनवर की कहानी सुनाएंगे आजहम.'मनी हाइस्ट' की इस जर्नी में डेनवर की लाइफ़ में 'कभी खुशी कभी ग़म' रहा. हाइस्ट केदौरान डेनवर ने अपने पिता को खो दिया. लेकिन हाइस्ट में ही डेनवर को उसकी लाइफसंगिनी मोनिका मिल गई. एकदम अड़ियल बंदा है डेनवर. दिमाग से पहले दिल से सोचने वालाऔर मुंह से पहले हाथ से बोलने वाला डेनवर. ये तो हुआ डेनवर का परिचय. अब यहां सेकहानी शुरू करते हैं डेनवर का रोल प्ले करने वाले हेमे लोरेंते की. # रियल स्टॉकहोमहेमे लोरेंते का जन्म 12 दिसंबर 1991 को हुआ. हेमे अपने घर में सबसे छोटे थे. उनकीसिर्फ एक बड़ी बहन थी जूलिया. हेमे लोरेंते को बचपन से ही एक्टिंग में दिलचस्पी थी.जिसके तहत हेमे ने स्पेन के एक्टिंग स्कूल में दाखिला ले लिया और एक्टिंग सीखनेलगे.छोटे हेमे.'मनी हाइस्ट' में डेनवर को होस्टेज मोनिका से प्यार हो जाता है. शो में दिखता हैआगे जाकर दोनों शादी करते हैं. आप हैरान होंगे जब हम आपको ये बताएंगे कि रियल लाइफमें भी हेमे उन्हीं होस्टेज में से एक के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं. जी नहीं, वोमोनिका नहीं थी. वो थी एलिसन पार्कर. वो लड़की, जो पहले और दूसरे सीज़न में ब्रिटिशअम्बैसेडर की बेटी का रोल किया था. जिनका असली नाम है मारिया पेड्राज़ा. रियल लाइफमें हेमे और मारिया पेड्राज़ा एक दूसरे को डेट करते रहे हैं. शो के दौरान भी दोनोंसाथ मे ही थे. हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं. हेमे और मारिया की पहली मुलाकातस्पेनिश शो 'इलीट' में हुई थी. इस शो में हेमे ने नैनो का किरदार प्ले किया था,वहीं मारिया मरीना के रोल में थीं. लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए. # कहां से आईडेनवर की हंसी? डेनवर को देखते ही कानों में उसकी जनरेटर हंसी गूंजने लगती है. देखाजाए तो डेनवर करैक्टर के लोकप्रिय होने की बड़ी वजह उसकी हंसी ही है. तो क्या हेमेअसल में ऐसे हंसते हैं. या इस हंसी के पीछे भी कोई कहानी है? तो बात ऐसी है भैया किमिस्टर हेमे एकदम नॉर्मल इंसानों के माफ़िक ही हंसते हैं. ये डेनवर की खड़खड़ाती हंसीतो राइटर्स ने सोची हुई थी. यहां तक कि डेनवर के रोल के लिए जिन एक्टर्स के ऑडिशनकिए गए थे, उन सबसे सिर्फ हंसवाया ही गया था. और जब हेमे ने फेफड़ा फाड़ हंसकर दिखायातो सब का रक्तचाप बढ़ गया और हेमे को इसी बेस पर सिलेक्ट कर लिया गया. हेमे बतातेहैं कि इस हंसी की प्रेरणा उन्हें 1978 में रिलीज़ हुई 'ग्रीस' फ़िल्म के कैरक्टरडैनी ज़ूको की फ़ेमस हंसी से मिली थी. # कवि भी है अपना डेनवर हेमे सिर्फ एक्टर हीनहीं है. अभिनय कला के साथ-साथ लेखन कला में भी निपुण हैं. मार्च 2019 में लॉरेंतेकी एक कविताओं की किताब भी छपी थी. हेमे की किताब के पाठकों के मुताबिक इन कविताओंमें हेमे का प्यार को लेकर नज़रिया झलकता है. अपने कविता लेखन के बारे में हेमे कहतेहैं, "मैं कला के स्तर पर सोचता हूं. मेरे जीवन की ये सबसे इमोशनल चीज़ है, जो मेरेसाथ हुई है. मैं बहुत छोटा था तबसे लिख रहा हूं. और मेरे मन में हमेशा से ही था किमेरी एक दिन किताब छपे. अगर कोई मुझे वाक़ई में जानना चाहता है, तो उसे ये किताबज़रूर पढ़नी चाहिए. क्योंकि ये बिल्कुल मेरी कहानी है."एक्टिंग के साथ-साथ कविता भी लिखते हैं हेमे.# थिएटर मेरा घर हेमे को आपने टीवी शो पर देखा है. लेकिन हेमे ने अपने करियर मेंटीवी शोज़ से ज़्यादा थिएटर किया है. हेमे ने 29 साल की उम्र में ही तकरीबन 29 से ऊपरथिएटर ग्रुप के साथ मिलकर काम किया है. इसमें से एक शो तो 'Equus' का भी था. इस शोकी खासियत ये है कि इसमें एक्टर फुल फ्रंटल न्यूडिटी दिखाते हैं. एक ट्रिविया बतातेचलें. अपने हैरी पॉटर यानी डेनियल रैडक्लिफ भी 'इक्वस' का हिस्सा रह चुके हैं.थिएटर को लेकर अपने प्रेम के बारे में हेमे कहते हैं, "थिएटर मेरा घर है. एक्टिंगके स्तर पर थिएटर मेरी सबसे पसंदीदा जगह है. मुझे लगता है आर्ट के बारे में यही चीज़मुझे सबसे अच्छी लगती है." # और कहां देखें हेमे को? अगर आप 'मनी हाइस्ट' निपटाचुके हैं, लेकिन फ़िर भी डेनवर को और देखने का मन है, तो आप हेमे की नेटफ्लिक्स परही उपलब्ध दूसरी सीरीज़ 'एलीट' देख सकते हैं. वो खत्म हो जाए, तो 'एल सीआईडी' लगालें. ये शो एक हिस्टोरिकल ड्रामा है. जिसमें हेमे एक योद्धा की भूमिका निभाते हैं.इस शो के अब तक दो सीज़न आ चुके हैं. दोनों सीज़न अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीम हो रहेहैं.'एल सीआईडी' का पोस्टर.#जब पड़ोसी करने लगी हेमे की जासूसी 'मनी हाइस्ट' की पॉपुलैरिटी के बाद तो आलम ये हैकि लोगों का बस चले तो 24 घंटे 'मनी हाइस्ट' के एक्टर्स के साथ बैठे रहें. लेकिन बसनहीं चलता. और अच्छा है नहीं चलता. भाई एक्टर्स का भी निजी जीवन होता है. हेमे काएक पड़ोसी ऐसा निकला जिसने बस क्या पूरा बुलडोज़र ही चला दिया हेमे पर. ये बात पिछलेसाल स्पेन में लगे लॉकडाउन की है. हेमे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली. जिसमें वोअपने घर की सामने वाली खिड़की दिखा रहे थे. हेमे ने गुस्से में अपने पड़ोसी द्वाराउनकी प्राइवेट फोटो खींचने, बेचने के आरोप लगाए. हेमे ने लिखा, 'ये एक सोशल वर्क हैजो इस मुश्किल वक़्त में निकला है. यहां मेरा एक पड़ोसी रहती है जो अपना टाइम मेरीफोटोज़ खींचकर मैगज़ीन को बेचने में लगाती है. आज से मेरी रिपोर्टिंग शुरू."अपनी अजीब हंसी की वजह से पॉपुलर हुआ डेनवर का किरदार.# हेमे को क्या नहीं पसंद डेनवर में डेनवर को तो सब पंसद करते हैं. लेकिन डेनवर कीएक ऐसी आदत हैं, जिसे हेमे कतई पसंद नहीं करते. अपने इस पॉपुलर किरदार के बारे मेंबात करते हुए डेनवर ने बताया, "मुझे डेनवर की ये चीज़ पसंद है कि वो जब किसी सेप्यार करता है, तो पूरी शिद्दत से करता है. डेनवर एक बहुत ही सच्चा और भरोसेमंदइंसान है प्यार के मामले में. जो बात मुझे डेनवर की खराब लगती है, वो ये है वो जिसतरीके से अपने आप को कैरी करता है. मुझे वो इसलिए नहीं पसंद क्योंकि वो हमेशागुस्से में रहता है." भाई हेमे को चाहे जिस भी मात्रा में डेनवर पसंद हो, जनता कोतो हचक के पसंद है. और यही बात सबसे ज़्यादा मैटर करती है.