दिवाली के दिनों में आमतौर पर भारत की टीम मैदान पर होती है. दिवाली के दिनों मेंखेला गया शायद ही कोई मैच हो जब टीम इंडिया ने पटाखे न फोड़े हों. तारीख़ कीकिताबें खोलें तो भारत ने दिवाली के आस-पास खेले गए मैचों में शानदार प्रदर्शन कियाहै. श्रीलंका के खिलाफ धोनी के 183 रन, सचिन का हीरो कप में वो आखिरी ओवर ये सबदिवाली मैच में हुआ है. क्रिकेट की तारीखों से पेश है दिवाली मैच में किए गए भारतके 5 बड़े कारनामे.1. दिवाली पर धोनी दनादन:महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर की सबसे अच्छी पारी दिवाली के दिनों में ही खेलीथी. 31 अक्टूबर 2005 जयपुर, श्रीलंका ने संगकारा के 138 और जयवर्धने के 71 की बदौलतभारत के सामने 298 रन का स्कोर खड़ा किया था. सचिन ज़ल्दी आउट हो गए और फिर लंबेबालों वाले धोनी को नंबर 3 पर उतारा गया और अकेले दम पर धोनी ने मैच को पलट दिया.धोनी ने 10 छक्कों, 15 चौकों के साथ 145 गेंदों पर 183 रन बनाए और भारत ने 23 गेंदपहले ही टारगेट छू लिया.2. गावस्कर बराबर ब्रैडमैन:सुनील गावस्कर ने दिवाली के दिनों में खेले गए टेस्ट मैच में ही डॉन ब्रैडमैन कारिकॉर्ड बराबर किया था. दिल्ली में 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक वेस्टइंडीज़ के खिलाफखेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था लेकिन भारत की ओर से कपिल देव ने पहली पारी में 7विकेट लिए और दिलीप वेंगसरकर ने भी 159 रन बनाए.3. सचिन बन गए स्पिनर:सचिन ने भारत के लिए बहुत सारे मैच बल्ले से जीते हैं लेकिन कई बार गेंद से भी कमालदिखाया है. 10 नवंबर, 1993, हीरो कप का सेमीफाइनल, ईडन गार्डन में मुकाबला साउथअफ्रीका से. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी ओवर में 6 रन बनाने थे. गेंद थमाई गईसचिन को और दवाब में भी सचिन ने सिर्फ 3 रन दिए और भारत 2 रन से मैच जीत गया.4. इंग्लैंड से हिसाब चुकता:कोलकाता अक्टूबर 25, 2011, इंग्लैंड का आखिरी वनडे. उससे पहले भारत 0-5 से इंग्लैंडमें सीरिज हारकर आया था. जडेजा के 4 विकेटों के दम पर 272 रनों का पीछा करते हुएइंग्लिश पारी तबाह हो गई. धोनी ने उस मैच में 75* रन बनाए थे.5. ठीक दिवाली के दिन मैच हो जाए तो:दिवाली के ही दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 56 रन से हराया था. 22 अक्टूबर, दिल्ली काफिरोज़शाह कोटला मैदान. सिद्धू, गावस्कर, अजहरुद्दीन, दिलीप वेंगसरकर के अर्धशतकोंके दम पर भारत ने 289 रन बनाए और फिर मनिंदर सिंह की 3-34 और अजहरुद्दीन के 3-19 कीबदौलत ऑस्ट्रलिया को 233 पर ऑल आउट कर दिया.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ लो:5 मौके: जब लगा कि धोनी इंसान नहीं है