एक बड़ा कांड होने वाला है! कब? 18 नवम्बर को. कहां? MX Player पर. ये कांड है‘मत्स्य कांड’. कांड को अंजाम देने वाला शख़्स है मत्स्य ठाडा (रवि दुबे). एक बहुतही शातिर बहरूपिया जो इससे पहले भी पूरे देश में कई बड़े कांड कर चुका है. अपने हुनरऔर चालाकी के बल पर उसने पुलिस को नाकों चने चबवा दिए हैं. लेकिन इस बार उसका सामनाहै अक्खड़ और जिद्दी पुलिस अफसर ACP तेजराज सिंह (रवि किशन) से, जो मत्स्य को पकड़नेके लिए किसी भी हद तक जा सकता है. सीरीज़ का ट्रेलर आज कल सोशल मीडिया पर काफी धमालमचा रहा है. इसमें रवि किशन बिल्कुल अलग ही अंदाज़ में दिख रहे हैं और उनका ये नयाअंदाज़ उनके फैंस को बहुत पसंद भी आ रहा है.हमने रवि किशन से ‘मत्स्य कांड’ और उनके किरदार के बारे में कुछ सवाल किए. पेश हैउनसे हमारी बातचीत के कुछ अंश.- मत्स्य कांड का ट्रेलर देख कर ये अंदाज़ा तो हम लगा ही चुके हैं कि इस सीरीज़ मेंआपका किरदार काफी हट कर है. अगर हम आपसे कहें कि आप अपने शब्दों में हमारा परिचयACP तेजराज सिंह से करवाइए, तो आप कैसे करवाएंगे?आपने मगरमच्छ देखा है? वैसे तो दिन भर पानी के पास शांति से पड़ा रहता है, लेकिन जबहमला करता है तो बहुत तेज़ी से और बहुत ताक़त से करता है. तेजराज उसी मगरमच्छ की तरहहै - बेहद तेज़ और ख़तरनाक. उसका दिमाग शातिर से शातिर अपराधी से भी तेज़ चलता है.तेजराज का ईगो बहुत बड़ा है. उसे ये बात सबसे ज़्यादा अखरती है कि कैसे कोई ठग उसकीनाक के नीचे से बच कर निकल सकता है. उसके सिर पर उस ठग को पकड़ने का एक जुनून सवारहो जाता है. एक बार तो ये जुनून इस हद तक बढ़ जाता है कि वो दो-तीन रात सोता ही नहींहै. बस अपनी जीप लेकर दिन-रात मत्स्य को ट्रेस करता रहता है और एक शहर से दूसरे शहरउसका पीछा करता रहता है. मत्स्य को पकड़ना उसने अपनी ज़िन्दगी का मक़सद बना लिया है.- क्या ये कहना सही होगा कि ACP तेजराज सिंह एक ग्रे कैरेक्टर है?बिल्कुल. साथ ही इस किरदार के लिए कुछ सिनेमैटिक लिबर्टी भी ली गई है. ये वैसाबिल्कुल नहीं है, जैसे आमतौर पर हमारे पुलिस अफसर होते हैं. ये लैदर जैकेट पहनताहै, लम्बे बाल रखता है, गले में स्कार्फ़ और पैरों में महंगे बूट्स पहनता है, हरवक़्त सिगरेट पीता रहता है. इस किरदार को बख़ूबी लिखा गया गया है और मैं इसका पूराश्रेय हमारे डायरेक्टर अजय भुयान को देना चाहूंगा.मत्स्य कांड के ट्रेलर में रवि किशन.- पिछले कुछ सालों में कई कॉप थ्रिलर सीरीज़ OTT स्पेस में रिलीज़ हुई हैं. मत्स्यकांड में क्या अलग है?‘मत्स्य कांड’ की सबसे ख़ास बात इसकी कहानी है. ये इतनी ज़बरदस्त है कि दर्शकों कोबांध कर रखने के लिए इसमें अनावश्यक गालियां, सेक्स और हिंसा डालने कि कोई ज़रूरत हीनहीं है. साथ ही इसका ट्रीटमेंट काफी लार्जर-दैन-लाइफ है. सिनेमाटोग्राफी, एडिटिंग,बैकग्राउंड स्कोर, एक्टिंग - आपको फिल्म मेकिंग के हर डिपार्टमेंट में बेहतरीन कामदेखने को मिलेगा. हमारे डायरेक्टर ने कई सीन्स में ख़ामोशी का भरपूर इस्तेमाल कियाहै, जिससे उन सीन्स की इंटेंसिटी कई गुना बढ़ जाती है. एक और बड़ी USP ये है कि लोगइसे MX Player पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. - रवि दुबे के साथ आपका ये पहला प्रोजेक्ट है. कैसा रहा उनके साथ काम करने काअनुभव?रवि एक बहुत प्यारे इंसान हैं और उतने ही अच्छे एक्टर भी हैं. इस सीरीज़ मेंउन्होंने 11 रूप धारण किए हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. वो वैसे तो मेरेजूनियर हैं, लेकिन इस सीरीज़ पर उनके साथ काम कर के मुझे भी उनसे बहुत कुछ सीखने कोमिला है. मेरा मानना है कि इस रोल के लिए उन्होंने एक तरह की तपस्या की है. तपतीगर्मी में बिना कुछ खाए 2-3 घंटे एक जगह बैठ कर मेक-अप करवाने के लिए जो धीरजचाहिए, वो मुझमें तो नहीं है. वो एक बहुत ही शानदार कलाकार हैं. मैं जिस क्षेत्र सेसांसद हूं, उनके तार भी वहीं से जुड़े हुए हैं. शूटिंग के दौरान हम अच्छे दोस्त बनगए और हमने एक दूसरे के साथ काफी अच्छा समय बिताया. मिलकर गप मारना, साथ बैठ करभोजन करना, ये हमारा रोज़ का काम था.- ट्रेलर में आप शर्टलेस भी दिखे हैं और मानना पड़ेगा कि आपकी फिज़ीक काफी ज़बरदस्त लगरही है. तो क्या ये ट्रांसफॉर्मेशन आपने इस रोल के लिए किया है? फिट और शेप मेंरहने के लिए आप क्या करते हैं?मैं शाकाहारी हूं, रोज़ वर्क-आउट करता हूं और शाम को कुछ खाता नहीं हूं. इस रोल कीडिमांड थी कि मुझे काफी चुस्त-दुरुस्त दिखना है और कुछ शर्टलेस सीन्स भी देने हैं.तो उसके हिसाब से मैंने एक्सरसाइज भी की और डाइट पर भी कड़ी नज़र रखी. आप कोई भी कामकरते हो, अपनी सेहत और अपने शरीर का ख़्याल रखना सबसे ज़रूरी चीज़ है. मेरे लिए रात काखाना छोड़ देना काफी कारगर साबित हुआ है. ऐसा करने से मेरे अंदर एक ऊर्जा रहती है औरमैं काफी फिट महसूस करता हूं. इसके साथ-साथ अच्छी नींद लेना भी बेहद ज़रूरी है.अभिनेता मधुर मित्तल भी इस मैक्स ऑरिजिनल का हिस्सा हैं.- ACP तेजराज सिंह का स्टाइल और बोलचाल आपसे काफी अलग है. इस रोल के लिए आपनेतैयारी कैसे की?मैं इतने सालों से काम कर रहा हूं, लेकिन आज भी मेरी कोशिश यही रहती है कि मैं अपनेदर्शकों को हमेशा कुछ नया दूं. मैं एक जैसे रोल कर के उन्हें बोर नहीं करना चाहता.इसके लिए मैं अपनी एक्टिंग और स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करता रहता हूं. ‘मत्स्यकांड’ में भी मैंने अपनी चाल-ढाल और बातचीत करने का तरीका एकदम अलग रखा है. बहुत हदतक इसका श्रेय मैं अपने डायरेक्टर अजय भुयान को भी देना चाहूंगा. वो काफी मैच्योरनिर्देशक हैं और उन्हें अच्छे से पता होता है कि उन्हें किस एक्टर से, किस शॉट सेक्या चाहिए. उन्होंने जैसा मुझसे काम करवाया, मैंने ठीक वैसा ही काम किया. और नतीजाआपके सामने है.- जाते-जाते, क्या आप हमारी ऑडियंस को कोई सन्देश देना चाहेंगे?मैं दी लल्लनटॉप के प्यारे दर्शकों से कहना चाहूंगा कि जिस पल में आप जी रहे हैं,उसी पल को ज़िन्दगी समझ कर भरपूर जिएं. ज़िन्दगी बहुत क़ीमती है और रोज़ इसमें से एकदिन कम हो रहा है. पॉज़िटिव रहें और ज़्यादा स्ट्रेस ना लें क्यूंकि स्ट्रेस सिर्फनुकसान करता है.आप ‘मत्स्य कांड’ के सभी एपिसोड 18 नवम्बर को MX Player पर बिल्कुल फ्री में देखसकते हैं. सीरीज़ में पीयूष मिश्रा, ज़ोया अफ़रोज़, मधुर मित्तल और नावेद असलम भीमहत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगेनोट- ये स्टोरी प्रायोजित है.