IMPACT FEATURE: स्टोरीटेल ऑरिजनल्स: 20 नायाब ऑडियोबुक्स जो आपको कहीं और नहीं मिलेंगी
किताबें सुनने का इससे मज़ेदार तरीका कुछ और नहीं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक दौर ऐसा था कि किताबें पढ़ते पढ़ते कब वक़्त गुज़र जाता था पता ही नहीं लगता था. किताबों के शौक़ीन लाइब्रेरी में सुबह ऐसे घुसते थे कि शाम को माँ के कॉल आने पर ही घर जाते थे. लेकिन आज दौर कुछ ऐसा हो चला है कि लाइब्रेरी तो दूर जनाब, घर में बैठे बैठे भी किताबें पढ़ने का वक़्त निकालना मुश्किल सा हो गया है. ऑफिस हो या कॉलेज, घर आते आते एनर्जी इतनी डाउन हो जाती है कि बिस्तर में घुसते ही नींद जकड़ लेती है. तो किताबों के लिए वक़्त आखिर निकालें कैसे?
ज़िन्दगी की इसी भागदौड़ को देखते हुए स्टोरीटेल लाया है आपके लिए एक लाख से भी ज़्यादा ऑडियोबुक्स. जी हाँ, स्टोरीटेल कि लाइब्रेरी में मिलेंगी आपको दुनिया भर की तमाम किताबें जिन्हे आप सुन सकते हैं. जो लोग ऑडियोबुक्स के कांसेप्ट से वाक़िफ़ नहीं हैं, उन्हें बता दें कि ऑडियोबुक्स के ज़रिये आप अपनी फेवरेट किताबों को कहीं भी और कभी भी सुन सकते हैं. घर में बैठे हों या ऑफिस की कुर्सी पर, या फिर कहीं ट्रेवल कर रहे हों, अब आप स्टोरीटेल के ज़रिए अपनी पसंदीदा किताबों का लुत्फ़ उठा सकते हैं.
इसी बात पर आपको बताते हैं स्टोरीटेल ऑरिजनल्स के बारे में जो कि सीधे ऑडियो के लिए ही लिखी गयी हैं और स्टोरीटेल के अलावा आपको कहीं और नहीं मिलेंगी. तो आइये इन ऑडीओबुक्स में से 20 टाइटल्स पर ज़रा नज़र डाल लीजिये ताकि बाद में ढूंढने में आसानी रहे.
भक्ति प्रेम विद्रोह
मशहूर कवि कुमार विश्वास लिखते तो ज़बरदस्त हैं ही, बोलते भी काफी अच्छा हैं. ‘भक्ति प्रेम विद्रोह’ के पहले सीज़न में विश्वास ने मीराबाई, कबीर, लाल देद, और रबिन्द्रनाथ टैगोर जैसे महान कवियों और संतों की ज़िन्दगी और उनकी कविताओं को बख़ूबी पेश किया है.
शिशिर की गर्लफ्रेंड
स्कूल-कॉलेज के दिनों का प्यार कुछ ऐसा होता है कि उसकी यादें सालों बाद भी आपका साथ नहीं छोड़तीं. यह कहानी है शिशिर की, जो 10 साल बाद जब अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से टकराता है, तो उसकी लाइफ में जैसे सब कुछ बदल जाता है.
शिशिर की गर्लफ्रेंड
स्कूल-कॉलेज के दिनों का प्यार कुछ ऐसा होता है कि उसकी यादें सालों बाद भी आपका साथ नहीं छोड़तीं. यह कहानी है शिशिर की, जो 10 साल बाद जब अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से टकराता है, तो उसकी लाइफ में जैसे सब कुछ बदल जाता है.



















