The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Lallankhas
  • Ian Woolford's Interview: US-Australian Hindi professor who tweets in hindi

इयान वूलफर्ड Exclusive: ऑस्ट्रेलिया का नौजवान हिंदी प्रोफेसर, जिसे भोजपुरी से इश्क है

सात समंदर पार का एक शख्स जो हिंदी में ट्वीट करते करते मशहूर हो गया.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
कुलदीप
26 नवंबर 2016 (Updated: 26 नवंबर 2016, 08:28 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
आप इयान वूलफर्ड से मिले हैं? लल्लनटॉप आदमी हैं. वो अमेरिकी नागरिक हैं, ऑस्ट्रेलिया की लाट्रोब यूनिवर्सिटी में हिंदी पढ़ाते हैं और कमाल की हिंदी बोलते हैं. हिंदी साहित्य से उनके प्रेम का सार्वजनिक उद्घाटन आप ट्विटर पर देख सकते हैं. उनका पता है @Iawoolford. इयान फणीश्वरनाथ रेणु पर किताब लिख रहे हैं. बिहार में कुछ समय रहे हैं और अभी भी आना-जाना लगा रहता है. शुक्रवार को वो दिल्ली में थे तो हमने न्योता दिया. बोले नाश्ता कराओगे तो सुबह 8 बजे पहुंच जाऊंगा. तो नोएडा में इंदौरी बताकर बेचे गए पोहे और अदरक वाली चाय के बाद तफसील से हमारी बतकही हुई. इयान ने मजेदार किस्से सुनाए और ये भी बताया कि भारत की भाषाई संस्कृति ने कैसा असर उन पर छोड़ा है. कुछ लोगों की आभा ही ऐसी होती है. इयान से करीब 25 मिनट कैमरे पर और डेढ़ घंटा ऑफ कैमरा बात हुई, पर फिर भी अतृप्ति है. कितनी अतृप्ति है!

देखिए, Ian Woolford से हुई बातचीत:

https://www.youtube.com/watch?v=omrsuECUQBQ
इयान से साल भर पहले भी बात हुई थी: वो इंटरव्यू यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

Advertisement

Advertisement

()