इंदिरा जयसिंह. देश की टॉप वकील. 150 साल पुराने बॉम्बे हाई कोर्ट में पहली औरत जोसीनियर ऐडवोकेट बनी. इंदिरा को कई औरतों के हक़ में लड़ते देखा गया है. चाहे हो मेरीरॉय हों, जिनके केस ने केरल में रहने वाली क्रिस्चियन औरतों को प्रॉपर्टी के अधिकारदिलवाए, या रुपन बजाज हों, जिनके केस ने पंजाब पुलिस के DG केपीएस गिल को हैरेसमेंटका दोषी पाया. ये वही वकील हैं जिनकी मेहनत के चलते बच्चे आज अपने नाम के साथकानूनी तौर पर मां का नाम भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा भोपाल गैस त्रासदीके पीड़ितों के लिए लड़ा गया केस इनका सबसे फेमस केस रहा है. इन्हें देखकर आप सोचेंगेकि कानून तो इनकी जेब में रहता होगा. इन्हें किस बात का डर? पर शायद आपको जानकारहैरत हो कि इतनी सीनियर वकील होने के बावजूद उन्हें सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकारहोना पड़ा.1.2.3. 4. 5. 6. 7.