खिलाड़ियों को बनाते वक्त कुदरत कोई अलग से मैटरीयल नहीं लगाती है. खिलाड़ी भी आमलोगों की तरह आस्तिक, नास्तिक और अंधविश्वासी होते हैं. और जब दांव पर करोड़ोंलोगों की उम्मीदें लगी हों, खिलाड़ी पर युद्ध जैसा दवाब हो तो साम-दाम-दंड-भेद औरजादू-टोना सबकुछ आजमाया जाता है. ये सब निकल कर बाहर नहीं आता लेकिन अंदर ही अंदरसारी नहीं तो बहुत सारी टीमें टोने-टोटके आजमाती हैं. हमारे यहां ही नहीं यूरोप केबड़े-बड़े क्लब और फुटबॉल वर्ल्ड कप की आयोजन समिति तक ये सब करती हैं. कोच,फिजियो, मसाजर, डायटिशियन रखने तक तो ठीक है लेकिन पाकिस्तान की हॉकी टीम केपैवेलियन में काले जादू का जानकार भी रहता था.इकबाल नाम के इस वशीकरण-विशेषज्ञ का ज़िक्र भारत के पूर्व गोलकीपर मीर रंजन नेगी नेअपनी आत्मकथा में किया है. मीर रंजन नेगी को भारत-पाकिस्तान एशियाड मैच के विलेन कीतरह पेश किया गया था. चक दे इंडिया में शाहरूख खान का रोल इन्हीं मीर रंजन नेगी परआधारित है.1981-82 में विश्व कप से पहले भारत-पाक की हॉकी टेस्ट सीरिज का ज़िक्र करते हुए मीररंजन नेगी ने लिखा है,’एक बार लाहौर में ट्रेनिंग सेशन चल रहा था. उसी दौरान हमनेमहसूस किया की हम चल-फिर भी नहीं पा रहे हैं. हमने इकबाल को पहली बार देखा कि कुछदूरी पर वह जंतर-मंतर कर रहा है. जब हमने उससे पूछा तो उसने मुस्कुराकर कहा, कुछनहीं है. हां, मैं अगर चाहूं तो तुम सब को पेड़ पर चढ़ा दूं.’भारत की टीम से उसकी अगली मुलाकात कराची में होती है. बकौल मीर रंजन नेगी, भारत नेउस संघर्षपूर्ण मैच में 3 पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किए. पेनल्टी स्ट्रोक यानि सिर्फगोलकीपर के सामने से गोल मारना था. गुरमेल सिंह जो रोज़ाना 400-500 स्ट्रोक का कड़ाअभ्यास करते थे उस दिन 2 पेनल्टी स्ट्रोक मिस कर गए और तीसरा पेनल्टी स्ट्रोक एसएससोढी बाहर मार गए. उस वक्त इकबाल पैवेलियन में बैठकर मैच देख रहा था.पाकिस्तान की टीम जहां भी जाती इकबाल साथ रहता था. मुंबई, दुबई, लाहौर हर जगह.दिसंबर 1981 विश्व कप की एक घटना का ज़िक्र करते हुए मीर रंजन नेगी लिखते हैं,‘दोनों टीमों को कोलाबा के प्रेसीडेंट होटल में ठहराया गया. हम अपने कमरे कीखिड़कियों से इकबाल की हरकतें देखा करते थे और बिना किसी कारण ड्यूटी पर तैनात वेटरअपनी कमीज़ और ब्लेजर उतारते थे. पाकिस्तानी खिलाड़ी सम्मोहित वेटरों की हरकतेंदेखकर हंसते थे. एक रोज़ नाश्ते पर हमारी मुलाकात इस रहस्यमयी व्यक्ति से होती है.उसने डींग मारी कि लाहौर में एक मैच में उसने ऐसा कुछ किया कि लोग पेड़ों पर चढ़नेलगे.’1982 एशियन गेम्स भारत-पाक हॉकी फाइनल से एक दिन पहले इकबाल नेशनल स्टेडियम दिल्लीपहुंच जाता है. खुद मीर रंजन नेगी के शब्दों में, ‘मैं उसे देखकर चौंक गया. उसनेमेरे सामने आकर हैलो कहा और मिलने के लिए हाथ बढाया. उससे हाथ मिलाकर मुझे अजीब सालगा. मेरे मुंह में झाग आने लगा.’सौजन्य: ट्रिब्यून इंडियाभारत वह फाइनल मैच 1-7 से हार गया और कहा तो ये भी जाता है कि उसी दिन भारत की हॉकीखत्म हो गई. इस मैच के बाद नेगी का कैरियर भी खत्म हो गया. 1982 से ‘चक दे इंडिया’ के रिलीज़तक मीर रंजन नेगी को लोग 'देशद्रोही, बिका हुआ' जैसे कटाक्ष सुनाते थे. लोग जान केपीछे ऐसे पड़े कि इनकी शादी के दिन बिजली बोर्ड के कुछ कट्टर हॉकी प्रेमियों ने घरकी बिजली तक काट दी.अपनी आत्मकथा में नेगी ने एक-दो अस्वाभाविक घटनाओं का जिक्र और किया है. भारतीयफॉरवर्ड लाइन में केरल के खिलाड़ी साबू विर्की के साथ भी एक अज़ीब हादसा हुआ था.निहायत ही शांत और शरीफ साबू विर्की 3 वर्ल्ड कप और एक ओलंपिक में भारत की ओर सेखेले हैं. इनके बारे में मीर रंजन नेगी लिखते हैं,'एक टूर्नामेंट के दौरान उसकी जीभबाहर आ गई. जैसे उस पर किसी का असर हुआ हो. वह अधिकारियों से लड़ बैठा और टीम सेनिकाल दिया गया.’ हालांकि साबू विर्की टीम में वापिस लौटे और 1998 एशियाई खेलों मेंस्वर्ण पदक भी जीता.नेगी अब अपने दिवंगत बेटे की याद में हॉकी कोचिंग के लिए 'अभी फाउंडेशन' चलाते हैंएक और घटना के बारे में पूर्व गोलची नेगी बताते हैं कि कुआलाम्पुर जूनियर विश्व कपके दौरान एक रात 2 बजे कोच हरेंद्र सिंह जागे और सीधे मैदान में चले गए. वहां किसीवूडू विशेषज्ञ की मदद से विरोधी टीम के टोटके को काटा.इकबाल जब पाकिस्तानी टीम के साथ रहा तब का प्रदर्शन भी देख लिया जाए. उन दिनोंपाकिस्तान ने 3 बड़े हॉकी टूर्नामेंटों में भाग लिया और तीनों में ही जीत मिली.वर्ल्ड कप 1981-82, एशिया कप 1982 और फिर एशियन गेम्स 1982. तब पाकिस्तान बड़ी मारकहॉकी खेल रहा था. ये इकबाल का नहीं पाकिस्तान के खिलाड़ियों की शानदार फॉर्म काकमाल था. हर टीम की तरह उसके बाद पाकिस्तान टीम का भी खेल उस शानदार जुग के बागनीचे गया. अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए कह दीजिए या किसी और वजह से ज्यादातरटीमें ऐसे टोटके तब भी करती थीं और आज भी करती हैं. इसका कारण भी है.इतनी मेहनत के बाद बड़े टूर्नामेंट्स में पहुंची टीमों में अंतर बहुत कम रह जाताहै. अंपायर का एक फैसला आपके खिलाफ चला जाए या कोई खिलाड़ी ऐन मौके पर फाउल कर देया कैच छोड़ दे या पेनल्टी दे दे तो आपकी सारी मेहनत मटियामेट हो जाती है. जिसेकिस्मत कहते हैं वह अपनी आदिम अवस्था में नज़र आने लगती है. मेहनत के बाद इसअनिश्चितता के फैक्टर को खत्म करने के लिए टीमें अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़तींऔर जीत पक्की करने के लिए टोने-टोटके तक करती हैं.इससे पहले की आप इस निष्कर्ष पर पहुंचें कि अनपढ दक्षिण एशियाई ही ऐसा करते हैं तोआप को बता दें दुनिया के हर बड़े खेल और हर बड़ी लीग में ऐसा होता है. जहां जितनाबड़ा खेल, उतना बड़ा दवाब और उतने ही तरीकों की कोशिशें. पढ़े-लिखे जर्मनी में 2006वर्ल्ड कप आयोजन समिति ने वूडू विशेषज्ञ की मदद लेकर सफल आयोजन के लिए टोटके करवाएथे. इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल के खिलाड़ी और टीम अधिकारी जूजू करवाने अफ्रीकापहुंच जाते हैं. अफ्रीका के काले जादू वाले पैसा भी खूब पिटते हैं. पिछले सीज़नखबरें उड़ी थीं कि यूरोप के एक बड़े क्लब के अधिकारी एक काले जादू के जानकार केयहां पहुंच गए, उसने मैच जीतवाने के लिए 50,000 यूरो मांग लिए. खेल में नायक औरखलनायक बनने के लिए एक पल की देर होती है. बहुत कुछ खिलाड़ी के हाथ में नहीं होताऔर उस बहुत कुछ की भरपाई के लिए हर तरह से कोशिश की जाती है, साम-दाम-दंड-भेद औरकाला जादू.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़िएभारत-पाक के उस मैच के बाद हमारी हॉकी तबाह हो गई