10 नवंबर यानी थर्सडे से 500 और 2000 के नए नोट आ जाएंगे. और सारे दुखी लोग अपनारुपया जाकर बैंक में जमा कर नए नोट ला सकेंगे. और जेब में आएंगी नई-नई कड़क पत्तियांलेकिन जब किसी से ये नए नोट लोगे, तो जानोगे कैसे, कि ये असली हैं या नकली. तो जानलो, कैसे पहचनानें 2000 और 500 के नए नोट. RBI ने कहा है 500 का नोट स्टोन ग्रेयानी स्लेटी रंग के होंगे. और 2000 के नोट मैजंटा यानी रानी कलर के होंगे. अब पढ़ोबाकी फीचर.अगली (यानी गांधी वाली तस्वीर) वाली साइड1. नोट को अगर रोशनी के सामने देखेंगे तो यहां पर 2000/500 रुपये अंकों में लिखादिखेगा. 2. नोट को उठाकर, हल्का तिरछा कर के देखेंगे, तो 2000/500 रुपये अंकों मेंलिखा दिखेगा. 3. 2000/500 लिखा हुआ है देवनागरी में. यानी हिंदी वाली गिनती में. 4.बीच में गांधी की तस्वीर है. 5. छोटे-छोटे फॉन्ट में 'RBI' और '2000/500' लिखा हुआहै. 6. स्पेशल धागे की लाइन जिसपर भारत, RBI और 2000/500 लिखा हुआ है. जब नोट कोतिरछा करेंगे, तो धागे का रंग हरे से बदलकर नीला हो जाएगा. 7. गवर्नर धारक को रुपयाअदा करता है वाली लाइन और गवर्नर का दस्तखत. 8. खाली जगह जहां नोट को तिरछा करने परगांधी की फोटो दिखेगी. 9. नोट का नंबर(जो यहां आपको 000000 दिख रहा है). ये दिखेगाबाईं तरफ टॉप पर, और दाईं तरफ नीचे. नंबर बाईं से दाईं ओर जाते हुए छोटे से बड़ेफॉन्ट में जा रहा होगा. 10. रुपये के सिम्बल के साथ फिर 2000/500 लिखा हुआ है,अंग्रेजी गिनती में. 11. अशोक स्तंभ.पिछली साइड12. जिस साल नोट छपा है. 13. गांधी की ऐनक वाला स्वच्छ भारत का लोगो. 14. अलग-अलगभाषाओँ में '2 हजार/5 सौ रुपये' लिखा हुआ है. 15. 2000 के नोट में मंगलयान की फोटो.इंडिया की किसी दूसरे ग्रह यानी प्लैनेट पर पहली ट्रिप की याद में. और 500 के नोटमें लाल किले की तस्वीर.