ऑस्कर: ताक़त वो होती है जब हमारे पास किसी को मार देने की हर वजह होती है लेकिन हमउसे छोड़ देते हैं. आमोन: तुम्हें लगता है इसे ताकत कहते हैं? ऑस्कर: राजा ने यहीकहा था. एक आदमी ने कुछ चोरी की. उसे राजा के सामने लाया गया. चोर राजा के सामनेगिड़गिड़ाने लगा. उसे मालूम था कि उसे मार दिया जाएगा. वो अपनी जान की भीख मांग रहाथा. और राजा... राजा ने उसे माफ़ कर दिया. उस घटिया आदमी को राजा ने जाने दिया...आमोन: तुम्हें चढ़ गई है. ऑस्कर: आमोन, इसे ही ताकत कहते हैं. ताकत. ये बातें हो रहीथीं ऑस्कर शिंडलर और आमोन के बीच. आमोन गोएथ जो कि हिटलर के एक कॉन्सन्ट्रेशन कैम्पका कमान्डेंट था. हिटलर. मानव इतिहास के सबसे कुख्यात इंसानों में से एक. एक इंसानजिसने 4 सालों में सवा करोड़ लोगों से ज़्यादा को मरवा दिया. हिटलर ने पूरे यूरोप केदो तिहाई यहूदियों को मरवा दिया. वजह? उसकी सनक. उसे ये लगता था कि यहूदियों कोजीने का कोई हक़ नहीं है और वो खुद इस दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वंश से जुड़ा हुआ है. इसहिटलर का एक सिम्बल था. स्वास्तिक. 1920 में नाज़ी पार्टी ने इसे अपनाया था. लालबैकग्राउंड. सफ़ेद गोला और उसमें 45 डिग्री पर दाहिनी ओर मोड़ा गया स्वास्तिक. अगरआपने इसे कहीं भी नहीं देखा है तो नीचे तस्वीर में देख लीजिये. इसमें एक शख्स है.यो यो हनी सिंह. पंजाबी रैपर है जिसने एक से एक घटिया लिरिक्स लिखे हैं. कुछ वक़्तके लिए गायब था. कहा जाता है कि रीहैब में था. वापस आया. और ये तस्वीर इन्स्टाग्रामपर पोस्ट की. हालांकि अब इस तस्वीर को इसने हटा लिया है. लेकिन ज़माना स्क्रीनशॉट काचल रहा है. हनी सिंह ने अपने कुर्ते/शर्ट/टीशर्ट पर जो सिम्बल छपवाया हुआ है, नाज़ीस्वास्तिक का है. इस बात पर आपत्ति क्यूं होगी, इसे आज के समय में काफ़ी अच्छे सेसमझा जा सकता है. ये चुनावों का वक़्त है. ऐसे में कोई भी राजनीतिक आदमी किसी भीवोटिंग सेंटर के आस-पास अपनी पार्टी के निशान के साथ मिल जाए तो उस पर कार्रवाई होसकती है. क्यूंकि सिम्बल कुछ कहता है. ऐसे हर निशान की कहानी है. हमारे देश में हाथका पंजा कांग्रेस की छाप है. कमल भाजपा का. साइकिल, हाथी वगैरह वगैरह. यहां का हाथीअमरीका में जाता है तो रिपब्लिकन हो जाता है. लेकिन जिस तरह से कम्युनिस्ट्स कानिशान हंसिया और हथौड़ा होता है वैसे ही पूरे ब्रह्माण्ड में 45 डिग्री पर मुड़े हुएकाले रंग में रंगे स्वास्तिक का एक ही मतलब होता है - हिटलर. और हिटलर सवा करोड़हत्याओं का पर्याय है जिसे एक छिछली बातें करने वाला पंजाबी रैपर अपनी देह पर ओढ़ करचलता है और बड़ी शान से इन्स्टाग्राम पर जिसकी तस्वीर वो पोस्ट करता है. हनी सिंह केगानों, रैप्स में उनके पुरुष होने का दंभ हमेशा से ही दिखाई दिया है. और ये बहुत हदतक ताकत से जोड़ा जाता है. वो ताकत जो नाज़ी खुद में मौजूद मानते थे. और यहीं बात आतीहै ऑस्कर शिंडलर की. ऑस्कर शिंडलर यानी एक जर्मन इंडस्ट्रियलिस्ट, जिसने हिटलर केशासन के दौरान लगभग 1200 यहूदियों को मरने से बचाया. इस आर्टिकल की शुरुआत में जिसबातचीत के बारे में लिखा गया है, कमाल के डायरेक्टर स्टीवेन स्पीलबर्ग की बनाईफ़िल्म शिंडलर्स लिस्ट में मौजूद है. हनी सिंह को कुछ नहीं तो ये फ़िल्म ही देख डालनीचाहिए क्यूंकि उनके होश को हिलाने के लिए ये फ़िल्म ही काफ़ी होगी.