ये आर्टिकल 'दी लल्लनटॉप' के लिए ताबिश सिद्दीकी ने लिखा है. 'इस्लाम का इतिहास'नाम की इस सीरीज में ताबिश इस्लाम के उदय और उसके आसपास की घटनाओं के बारे मेंजानकारी दे रहे हैं. ये एक जानकारीपरक सीरीज होगी जिससे इस्लाम की उत्पत्ति के वक़्तकी घटनाओं का लेखाजोखा पाठकों को पढ़ने मिलेगा. ये सीरीज ताबिश सिद्दीकी कीव्यक्तिगत रिसर्च पर आधारित है. आप ताबिश से सीधे अपनी बात कहने के लिए इस पते परचिट्ठी भेज सकते हैं - writertabish@gmail.com--------------------------------------------------------------------------------इस्लाम के पहले का अरब: भाग 13दबिस्तान-ए-मज़ाहिब बताती है कि मुसलमा को मानने वाले स्वयं हो रहमानिया कहते थे.मगर उनके इस पंथ को 'सादिकिया' के नाम से जाना जाता था. 17वीं शताब्दी में इस पंथके लोग दिल्ली, मुल्तान, लाहौर और गुजरात में रहते थे. दबिस्तान-ए-मज़ाहिब के लेखकने इसी पंथ के एक व्यक्ति मुहम्मद क़ुली से बात की थी और उनके पैगम्बर मुसलमा कीशिक्षाओं और उनकी पवित्र पुस्तक पर बात की थी.मुसलमा की गहरी आध्यात्मिक शिक्षा को बताते हुए क़ुली कहता है कि मुसलमा की किताबफ़ारूक कहती है "ख़ुदा के फरिश्तों पर यक़ीन करो मगर ये न कहो कि फरिश्तों के पास पंख(उड़ने वाले) होते हैं या नहीं होते हैं. क्यूंकि जिस रूप में वो तुम्हें दिखे हैंज़रूरी नहीं है कि उनका रूप वैसा ही हो. वो तुम्हें वैसे ही दिखते हैं जैसा उन्हेंदिखने का हुक्म मिलता है. (ख़ुदा की ओर से) और ये समझ भी रखो कि अच्छा और बुरा,सुन्दरता और कुरूपता भी है इस दुनिया में. मगर तुम अपने मुंह से ये न कहो कि येअच्छा है और ये बुरा है. क्यूंकि हो सकता है तुम जिसे बुरा कह रहे हो वो भीतर सेऐसा न हो और वो तुम्हें सिर्फ इसलिए बुरा दिख रहा है क्यूंकि उसे ऐसा दिखने काहुक्म मिला है." ज्ञात हो कि मुसलमा की किताब 'फ़ारूक' का अर्थ ही है सही और ग़लत काभेद.मुसलमा के अनुयायियों की इबादत का तरीकामुसलमा (मुसैलिमा) को मानने वाले काबा को ख़ुदा का घर नहीं कहते थे. क्यूंकि वो येमानते थे कि अगर ख़ुदा का कोई घर हुआ और उसमे वो रहता है तो फिर ख़ुदा का शरीर भीहोना चाहिए. फिर वो निराकार नहीं हो सकता है. मुसलमा को मानने वालों के लिएप्रार्थना की कोई तय समय नहीं होता था. वो मुहम्मद के मानने वालों के जैसीप्रार्थना नहीं करते थे. उनको जब भी मन होता तब वो प्रार्थना करते थे. प्रार्थनामें वो अपनी पवित्र किताब की आयतों को पढ़ते थे. मगर उनकी आयतों में कहीं भी उनकेपैगम्बर का नाम नहीं होता था. न वो अपनी पूरी प्रार्थना में कहीं भी पैगम्बर का नामलेते थे. वो सिर्फ़ और सिर्फ़ ख़ुदा की आयत और उसी का नाम लेते थे. वैसे इस धर्म कोज़्यादातर मानने वाले सिर्फ दिन में तीन बार ही प्रार्थना करते थे. वैसे ये एक मात्रसंयोग ही हो सकता है कि क़ुरान में भी तीन समय की ही प्रार्थना का वर्णन मिलता हैपांच का नहीं.इबलीस, जिसे इस्लाम में शैतान के तौर पर देखा गयामुहम्मद क़ुली आगे कहता है कि "ये बात सच नहीं है कि ख़ुदा ने आदम की मूर्ति बनाने केबाद उसे फरिश्तों से सजदा करने को बोला. और इब्लीस ने ऐसा करने से मना कर दिया तोख़ुदा ने उसे जन्नत से बाहर निकाल दिया. और कहा कि वो आज के बाद इंसानों कोबहकायेगा. क्यूंकि कुरान में ही इंसानों को ख़ुदा मुक्त इच्छा (Free Will) देने कीबात करता है इसलिए इब्लीस का कोई अस्तित्व ही नहीं बचा. इसलिए आदमी ख़ुद अपने अच्छेऔर बुरे कर्मों के लिए ज़िम्मेदार है. (Quran 57:14)रोज़ा और खतने के अलग नियम थेमुसलमा के पंथ में शादी ब्याह के लिए किसी गवाह और किसी उत्सव की ज़रूरत नहीं समझीजाती थी. इस पंथ के मानने वाले ये मानते थे कि शादी दो व्यक्तियों का व्यक्तिगतमिलन होता है. जिन्हें बस उन दोनों को ही स्वीकारना होता है न कि सारे समाज को. इसपंथ के लोग मानते थे कि प्रार्थना से पहले स्वयं को पानी से ही पवित्र करना होताहै. बालू या मिट्टी से वो स्वयं को पवित्र नहीं कर सकते थे.इस्लाम में वुज़ूमुसलमा की शिक्षा कहती है कि अगर आपका गुलाम आपका धर्म स्वीकार कर लेता है तो वोउसी दिन आपकी गुलामी से आज़ाद माना जाएगा. आपकी इच्छा का उस से कोई लेना देना नहींहोगा. मुसलमा ने अपने अनुयायियों को सुवर का मांस खाने, शराब पीने से मना किया था.और कहा था कि प्रार्थना के लिए किसी भी दिशा में मुंह करके प्रार्थना कर सकते हैं.दिन में रमजान के रोज़े (व्रत) रखने के लिए मुसलमा ने मना किया था उसकी जगह उसने रातमें रोज़ा रखने को बोला था और साथ साथ अपने अनुयायियों को उसने 'ख़तना'(circumcision) कराने से भी मना किया था क्यूंकि ये यहूदियों की परंपरा थी. शराब केसाथ साथ मुसलमा ने अफीम, गांजा और हर तरह के नशीले पदार्थों को अपने अनुयायियों केलिए वर्जित कर दिया था.शादी ब्याह और परिवार के नियममुहम्मद क़ुली, जो मुसलमा की किताब और उसकी बातों के बारे में लेखक को बता रहा है.वो कहता है कि "वो मुसलमा की किताब फ़ारूक को रोज़ पढता है. मुसलमा का ये सिद्धांतमुझे अपने बाप दादाओं से मिला है जिन्होंने मुसलमा के साथ समय बिताया था." वो आगेकहता है कि "पहला लड़का पैदा हो जाने के बाद पति और पत्नी को अपना ध्यान ख़ुदा कीइबादत में लगाना चाहिए और अगर हो सके तो पति को अपनी पत्नी को कम से कम एक बार दिनमें नहीं देखना चाहिए." मुसलमा की किताब कहती है कि कोई व्यक्ति अपनी पत्नी केअलावा दूसरी औरत के साथ भी सम्भोग कर सकता है मगर उसके लिए कोई अनुबंध होना चाहिए.मुहम्मद क़ुली, अपने पैगम्बर के प्रति भावुक होते हुए कहता है कि "वो अपने पैगम्बरमुसलमा को अक्सर अपने सपने में देखता है. वो उसे दुनिया और ब्रह्मांड के अन्यरहस्यों के बारे में बताते हैं." पैगम्बर मुहम्मद के इस दुनिया से जाने के फ़ौरन बादपहले ख़लीफ़ा अबू-बकर ने 'स्वधर्म त्याग' नाम से सैनिक कार्यवाई की थी. उसमें उस दौरके जितने भी लोगों ने अपने आप को पैगम्बर घोषित किया था, सबके ख़िलाफ़ युद्ध छेड़दिया. अबू-बक़र के सेनापति ख़ालिद बिन वलीद के साथ मुसलमा की सेना का युद्ध हुआ.मुसलमा अपने चालीस हज़ार समर्थकों से साथ लड़ा. लड़ाई के अंत में ख़ालिद बिन वलीद केसैनिक वहशी इब्न हर्ब ने भाला फ़ेंक कर मुसलमा के पेट को भेद दिया और वो जब दर्द सेतड़पता हुवा ज़मीन पर गिरा तो अबू दुजाना ने उसका सर धर से अलग कर दिया.वहशी इब्न हर्ब का आभासी चित्रइस युद्ध में मुसलमा के लगभग दस से इक्कीस हज़ार अनुयायी मारे गए थे. ये बहुत बड़ायुद्ध था जिसके बहुत दूरगामी परिणाम हुए थे. ख़लीफ़ा अबू बकर को लाभ के साथ साथ बहुतक्षति भी हुई थी. क्यूंकि इसी युद्ध में करीब आठ सौ कुरान के हाफ़िज़ (जिन्हें कुरानयाद थी) मारे गए थे. जिसके बाद ख़लीफ़ा को कुरआन को संकलित करने का ख़याल आया थाक्यूंकि कुरान को याद रखे हुए अधिकतर लोग मार डाले गए थे.मुसलमा के मारे जाने के बाद उसके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गयी थी. उनकीनिष्ठा मुसलमा को लेकर इतनी अधिक थी कि बहुत सारे अनुयायियों ने दुःख मेंआत्मह्त्या कर ली. वे लोग रो रो कर कह रहे थे कि 'हाय. विश्वासियों के राजकुमारमारे गए'. दुःख और क्रोध में उसके घायल अनुयायी अबू-बकर के सैनिकों से विनती कर रहेथे कि वो उन्हें जान से मार दें ताकि वो इस दुःख (अपने पैगम्बर के मारे जाने के) सेआज़ाद हो जाएं.कहा जाता है कि मुसलमा के मारे जाने के बाद भी उसके पंथ को मानने वाले अरब में चोरीछिपे अपना धर्म मानते थे. वो लोग वहां इस्लाम के आने के पहले दशक तक थे. उसके कुछअनुयायी कूफ़ा नामक स्थान में इकठ्ठा होते थे और वहां मस्जिद की मीनारों से येआवाजें सुनाई देती थी 'ला इलाह इल्लल्लाह मुसय्लिमा रसूल-लाल्लाह'. बाद में ख़लीफ़ाके साथी अब्दुल्लाह इब्ने मसूद ने उन सबको बंदी बना लिया और जिन अनुयायियों नेइस्लाम क़बूल कर लिया उन्हें छोड़ दिया गया और जिन्होंने अपना धर्म छोड़कर इस्लाम मेंआने से इनकार कर दिया उन सबको मौत के घात उतार दिया गया.ऐसे मुसलमा और उसके धर्म की कहानी ख़त्म हो गयीक्रमशः (इस लेख के ज़्यादातर भाग को फ़ारसी पुस्तक दबितान-ए-मज़ाहिब से लिया गया है.रिफरेन्स के लिए उसकी सहायता लें.)--------------------------------------------------------------------------------'इस्लाम का इतिहास' की पिछली किस्तें:Part 1: कहानी आब-ए-ज़मज़म और काबे के अंदर रखी 360 मूर्तियों कीPart 2: कहानी उस शख्स की, जिसने काबा पर कब्ज़ा किया थाPart 3: जब काबे की हिफ़ाज़त के लिए एक सांप तैनात करना पड़ापार्ट 4: अल्लाह को इकलौता नहीं, सबसे बड़ा देवता माना जाता थापार्ट 5: 'अल्लाह' नाम इस्लाम आने के पहले से इस्तेमाल होता आया हैपार्ट 6:अरब की तीन देवियों की कहानी, जिन्हें अल्लाह की बेटियां माना जाता थापार्ट 7: कहानी काबा में लगे काले पत्थर की, जिसके बारे में अलग-अलग किस्से मशहूरहैंपार्ट 8 : सफा और मारवा पहाड़ियां, जहां से देवता आसिफ और देवी नायेलह की मूर्तियांहटाई गईंपार्ट 9: इस्लाम के आने से पहले औरतों की स्थिति कैसी थी?पार्ट 10: इस्लाम से पहले अरब के लोग शारीरिक संबंधों को लेकर खुली सोच के थेपार्ट 11: पैगंबर मुहम्मद के वक़्त और भी कई लोगों ने पैगंबरी पर दावा कर रखा थापार्ट 12: पैगंबर मुहम्मद के वक़्त का वो दूसरा पैगंबर, जो काबे की तरफ मुंह कर केनमाज़ पढ़ने को मूर्तिपूजा कहता थावीडियो: अयोध्या में उस आदमी का इंटरव्यू जिसने बाबरी मस्जिद तोड़ी थी!