हमारे कंप्यूटर और बटन वाले मोबाइल के कीबोर्ड में एक-दो बटन में थोड़ा उभार होताहै. हम लोग ध्यान नहीं देते. देते भी हैं तो इसके बारे में कभी सोचते नहीं. जैसेआपने कभी नहीं सोचा था कि ऑफिस वाले टॉयलेट के दरवाजे जमीन से ऊपर क्यों होते हैं.जमीन और और दरवाजे के बीच में जगह क्यों होती है. लेकिन हमने सोच लिया था. आपकोसमझा भी दिया था.हां तो एक अच्छे दोस्त की तरह हम आपको बताएंगे कि कीबोर्ड के कुछ बटनों पर निशानक्यों होता है. कुछ नहीं, असल में दो बटनों पर. ये बटन हैं 'F' और 'J'. भरोसा नहींहै तो अपने लैपटॉप पर चेक कर लो.कीबोर्ड का लेआउटअब सुनिए. ये जो बीच वाली लाइन होती है कीबोर्ड की, इसको होम रो कहते हैं. यानीसबसे जरूरी रो. जो भी टाइपिंग सीखता है, वो सबसे पहले इसी लाइन से शुरू करता है.चूंकि F और J वाले बटन कीबोर्ड के बीचोंबीच होते हैं, इनमें उभार दिया जाता है.ताकि जब आप टाइप करें, आपकी उंगलियों को पता चल जाए कि वो कौन से बटन पर हैं.क्योंकि टाइपिंग करने के लिए जरूरी है आप स्क्रीन पर देखें.टाइपिंग का पहला पाठ ये होता है कि आप होम रो पर पांचों उंगलियों से टाइप करनासीखें. इस हिसाब से आपकी सबसे मजबूत उंगलियां, यानी बाएं और दाएं हाथ की तर्जनीउंगलियां क्रमशः F और J पर आती हैं. F के बाईं तरफ D, S और A पर बाएं हाथ की बाकीउंगलियां आती हैं. और J के दाईं ओर दाएं हाथ की बाकी उंगलियां. कन्फ्यूज क्या होरहे हैं, कीबोर्ड पर देख लीजिए.दोनों अंगूठे स्पेस बार पर आते हैं. ऐसे आप बनते हैं बेहतर टाइपिस्ट. और मेरी तरहआपको तीन उंगलियों से टाइप नहीं करना पड़ेगा.ये भी बता दें कि कीबोर्ड में ये बदलाव जून ई. बोटिच ने किया था. जिसका पेटेंटउन्हें 2003 में मिला था.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:ऑफिस या मॉल के टॉयलेट में दरवाज़ा नीचे से खुला क्यों होता है?