हिंदी सिनेमा में ऐसा कई बार हुआ है कि फिल्म नहीं चली मगर फिल्म के गाने रिकॉर्डतोड़ चले. ऐसा भी हुआ है कि फिल्म रिलीज़ के समय न चली हो मगर बाद में सराही गर्ईहो. और ऐसे भी कई नाम हुए हैं जिन्होंने एक ही फिल्म से अपना नाम हिंदी सिनेमा केक्लासिक्स में दर्ज करवा लिया मगर इसके बाद कोई दूसरी पहचान नहीं बना पाए. और ये सबएक फिल्म में भी हुआ है.-------------------------------------------------------------------------------- ‘रहना है तेरे दिल में’, 2001 में आई एक रोमांटिक फिल्म. ये फिल्म तमिल की हिट‘मिनाले’ की रीमेक थी. फिल्म रिलीज़ के समय तो कुछ खास नहीं कर पाई मगर टीवी परटेलीकास्ट होने के बाद इसने काफी हद तक कल्ट स्टेटस पा लिया. आर माधवन की मैडी वालीइमेज भी इस फिल्म ने स्थापित की. मगर फिल्म का जो सबसे ज़्यादा सफल पक्ष था वो थाइसका संगीत.“सुंदर-सुंदर वो हसीना बड़ी सुंदर मैं उसके नशे में बिन पिए बहका, सच कह रहा हैदीवाना,”ऑरकुट के स्क्रैप भेज-भेज कर जवान हो रही पीढ़ी को उसका ब्रेकअप एंथम मिल गया था.इसके अलावा ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’, ‘ज़रा-ज़रा महकता है’, जैसे गानों के बिना तोआज भी रिऐलटी शो पूरे नहीं होते हैं. फिल्म के गाने भी तमिल से ही हिंदी में लिए गएथे और संगीतकार थे हैरिस जयराज. 8 जनवरी को पैदा हुए हैरिस तमिल इंडस्ट्री के जानेमाने कंपोज़र हैं पिता एस एम जयकुमार भी संगीतकार थे. हैरिस ने ट्रिनिटी कॉलेज(वहीं से रहमान भी पासआउट हैं) से संगीत की पढ़ाई की और पूरे एशिया में सबसेज़्यादा नंबरों से पास हुए. कुछ समय तक रहमान के साथ काम कर चुके हैरिस नेकोका-कोला के विज्ञापन की थीम भी बनाई है. हैरिस के एल्बम ‘मिनाले’ (हिंदी मेंRHTDM) ने सफलता के कई नए रिकॉर्ड बनाए. इसी ने 9 साल से रहमान के लगातार तमिलफिल्मफेयर जीतने के सिलसिले को तोड़ा. हिंदी में इसकी लोकप्रियता तो कई मामलों मेंतुलना से परे है. इसके बाद हैरिस ने तमिल और तेलगू की फिल्मों में एक से एक हिटएल्बम दिये मगर हिंदी में उनके कुछ खास गाने नहीं आए. हैरिस के तमिल गाने ‘उइरिनउइरे’ को तेलगू में ‘छेलिए-छेलिए’ और हिंदी में जॉन अब्राहम की 'फोर्स' में‘ख्वाबों-ख्वाबों’ बना कर लॉन्च किया गया. इसके अलावा एस शंकर ने अपनी तमिल फिल्म‘अन्नियन’ (हिंदी में अपिरिचित) में पहली बार रहमान की जगह हैरिस को लिया. फिल्म कासंगीत एक बार फिर सुपर हिट हुआ. ‘गजनी’ (तमिल में हिंदी में संगीत रहमान का है) कासंगीत भी सुपरहिट हुआ. हैरिस तमिल और तेलगू इंडस्ट्री में एक के बाद एक हिट दे रहेहैं. 2015 में उनका एल्बम 'येन्नी अरिंधाल' चेन्नई के एफएम स्टेशन पर सबसे ज़्यादासुनाया गया एल्बम है मगर इतनी सफलता के बाद भी हिंदी सिनेमा में उनकी पहचान अभी तक'रहना है तेरे दिल में' से आगे नहीं निकल पाई है. इससे भी निराश करने वाली बात येहै कि उनके संगीत के ढंग और रहमान से समानताओं के चलते कई लोग सच कह रहा है दीवानाको रहमान की रचना समझने का भ्रम पाल लेते हैं. आप हैरिस के इस सुपरहिट गाने को तमिलमें सुनिए https://www.youtube.com/watch?v=vL7X_ZkszOY--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें :जो कंप्यूटर से बांसुरी बजा दे, सो रहमान होए!बॉलीवुड गानों का बादशाह कंपोजर जो टूट गया, रोया और लाया अंतिम मास्टरपीस बॉलीवुडका सबसे विख्यात और ‘कुख्यात’ म्यूजिक मैन, जिसे मार डाला गया वो गाना जिसे गातेहुए रफी साहब के गले से खून आ गया