The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Lallankhas
  • Good News: Upcoming film starring Akshay Kumar, Kareena Kapoor, Diljit Dosanjh and Kiara Advani

'2.0' के बाद अक्षय कुमार की अगली फिल्म की शूटिंग चालू हो गई है

विलेन के बाद एक और मजेदार किरदार करने जा रहे हैं अक्षय कुमार.

Advertisement
pic
3 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 3 दिसंबर 2018, 12:15 PM IST)
Img The Lallantop
इन स्टार्स के साथ बन रही फिल्म को न्यूकमर राज मेहता डायरेक्ट करेंगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more
फिल्मों से जुड़ी एक गुड न्यूज़ है. न्यूज़ ये है कि 'गुड न्यूज़' नाम की एक फिल्म आ रही है. फिलहाल चर्चा है में क्योंकि इसकी शूटिंग चालू हो चुकी है. चर्चा में होने की एक और वजह है फिल्म की स्टारकास्ट. वैसे तो ये काफी लंबी चौड़ी लिस्ट है लेकिन इस जत्थे को लीड करेंगे अक्षय कुमार. अक्षय कुमार हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म '2.0' में रजनीकांत के साथ दिखाई दिए हैं. अब वो अपनी अगली फिल्म की ओर बढ़ चले हैं. ये अगली फिल्म किस बारे में है? अक्षय के साथ इसमे और कौन-कौन काम कर रहा है? कौन बना रहा है? कब आएगी? ये सब चीज़ें हमने नीचे बताई हुई हैं.
मोटा-मोटी कहानी क्या होने वाली है?
'गुड न्यूज़' काम मतलब होता है अच्छी खबर. और अगर ये अच्छी खबर किसी जोड़ी के साथ जुड़ा हो, इसका मतलब है घर में नया मेहमान आने वाला है. सीधे-सीधे कहें तो बच्चा होने वाला है. ये फिल्म ऐसे ही दो जोड़ों के बारे में. इनसे इनके फैमिली वाले गुड न्यूज़ यानी बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं. लेकिन इनसे वो हो नहीं पा रहा. कई बार, बार-बार ट्राय करने पर मामला ठीक नहीं हो रहा. इस फिल्म में हमे दो कपल्स की कहानी देखने को मिलेगी. पहला एक पुराना कपल होगा, जिसके काफी प्रयास के बाद भी बच्चा नहीं हो रहा. वहीं दूसरा कपल यंग है और उनकी नई-नई शादी हुई है. इन दोनों ही जोड़ों को बच्चा चाहिए. सबकुछ आज़माने के बाद इन्हें आईवीएफ प्रोसेस की हेल्प लेनी पड़ती है. इस प्रोसेस से पैदा हुए बच्चे को टेस्ट ट्यूब बेबी कहा जाता है. इस दौरान इन कपल्स के बीच और इनके आसपास क्या होता है? यही फिल्म की कहानी होगी. इसे फैमिली ड्रामा और कॉमेडी का मिक्सचर बताया जा रहा है.
फिल्म 'कमब्खत इश्क' के एक सीन में अक्षय कुमार और करीना कपूर. फिल्म में अक्षय ने हॉलीवुड स्टंटमैन और करीना ने मेडिकल स्टूडेंट का रोल किया था.
फिल्म 'कमब्खत इश्क' के एक सीन में अक्षय कुमार और करीना कपूर. फिल्म में अक्षय ने हॉलीवुड स्टंटमैन और करीना ने मेडिकल स्टूडेंट का रोल किया था.

कौन-कौन काम कर रहा है?
अक्षय कुमार का तो आपको पता चल ही गया. अक्षय के साथ दिखेंगी करीना कपूर, जो आखिरी बार अक्षय के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म 'कमबख्त इश्क' में दिखी थीं. हालांकि उसके बाद वो अक्षय कुमार की फिल्मों 'गब्बर इज़ बैक' और 'ब्रदर्स' में गेस्ट अपीयरेंस में दिख चुकी हैं. इन दोनों के अलावा फिल्म में दिलजीत दोसांझ और किआरा आडवानी भी नज़र आने वाली हैं. किआरा हाल ही में नेटफ्लिक्स फिल्म 'लस्ट स्टोरीज़' में काम कर चुकी हैं. इसमें उन्होंने करण जौहर डायरेक्टेड हिस्से में एक नवविवाहित लड़की का रोल किया था, जो सेक्शुअली सैटिसफाइड नहीं है. किआरा के अपोज़िट फिल्म में दिखेंगे 'उड़ता पंजाब' से अपना बॉलीवुड एक्टिंग करियर शुरू करने वाले पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ. दिलजीत आखिरी बार फिल्म 'सूरमा' में दिखाई दिए थे. इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं. 2 अगस्त को फिल्म का नाम और इसके मुख्य कलाकरों के नामों की घोषणा ट्विटर पर की गई थी. एक पोस्टर के माध्यम से. वो पोस्टर आप नीचे देख सकते हैं.
good news

कौन बना रहा है?
इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं राज मेहता. राज इससे पहले कई फिल्मों में असोशिएट और असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं. राज 'कपूर एंड संस', 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया', 'बेवकूफियां' और 'औरंगजेब' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं. बद्रीनाथ की दुल्हनिया से वो बतौर असोशिएट डायरेक्टर जुड़े थे. 'गुड न्यूज़' से वो ऐज़ अ डायरेक्टर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.
फिल्म 'सूरमा' के एक सीन में दिलजीत और 'लस्ट स्टोरीज़' के एक दृष्य में किआरा अाडवानी.
फिल्म 'सूरमा' के एक सीन में दिलजीत और 'लस्ट स्टोरीज़' के एक दृश्य में किआरा अाडवानी.

कब आएगी ये गुड न्यूज़?
किआरा आडवानी और दिलजीत दोसांझ ने 30 नवंबर से मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. शूटिंग शुरू होने की खबर दिलजीत और किआरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी. फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने एक वीडियो भी की शेयर की, जिसमें ये दोनों कलाकार फिल्म के सेट पर खड़े होकर बात करते दिखाई दे रहे हैं. वो वीडिया आप नीचे देख सकते हैं. फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट 19 जुलाई बताई जा रही है.


अब आ ही गए हैं, तो 2.0 का रिव्यू भी देखते जाइए:

Advertisement

Advertisement

()