अरे गोनू झा को जानते हो कि नहीं? नहियो जानते हो तो कौनो बात नहीं. हम बता देतेहैं. आज जब कॉमेडी की बात होती है तो जनता फटाक से कपिल शर्मा का नाम लेने लगती है,लेकिन आपको पता है कि बिहार में एक गोनू झा हुए थे, जिनके ह्यूमर का डंका पूरेबिहार और पूर्वांचल में बजता था. उनकी कहानियां बहुतै मजेदार होती थीं. वो बिहार केमिथिलांचल के रहने वाले थे. वहीं दरभंगा का फेमस गांव है न, भरवारा. ऊ गांव गोनुएझा का न है जी. गोनू झा की चालाकी के किस्से तो मिथिलांचल क्या, अगल-बगल के एरियामें भी सौ साल से प्रचलित हैं. गोनू झा कौनो इस्कूल-कालिज के पढ़े नहीं थे. ऊ तोमिथिला के एगो सीधा-सादा किसान थे, लेकिन हाजिरजवाबी और चतुराई में बड़के विद्वानोंको धूल फंका देते थे. उनके यही टैलेंट देखकर मिथिला के राजा ने उनको अपने दरबार मेंनौकरी दे दी. उनके किस्से इत्ते फेमस हैं कि वहां के लोगों को मुंह-जुबानी याद हैं.मिथिला नरेश के दरबारी गोनू झा का जलवा बिल्कुल वैसा ही था, जैसा अकबर के दरबार मेंबीरबल का. तो आओ, पढ़ाते हैं आपको उनकी कुछ जबराट कहानियां...'गोनू झा मरे! गांव को पढ़े!!'ये कहानी गोनू झा के गांव की है. उनके गांव में भी बहुत बड़े वाले रहिते थे. कई लोगउनकी चालाकी से जलते थे, मगर मुंह पर उनके 'पंखे' बने फिरते थे. गोनू की छट्ठीबुद्धि को शक था कि ई लोगों के प्यार में कुछ झूठ छिपा है. ऊ बहुत दिन से गांव-घरके लोगों के अनमोल प्यार की परीक्षा लेने का पिलान बना रहे थे. अगर बात सिर्फगांववालों की होती, तो गोनू अपनी जुगाड़ टेक्नॉल्जी से उन्हें तुरंत फिट कर देते.मगर उन्हें तो अपने घरवालों की बातों में भी मिलावट की बास आती थी. तो उन्होंनेसोचा कि क्यों न सबको एक बरी चेक किया जाए. बहुत सोच-विचार के गोनू एक दिन सुबहउठबै नहीं किए. सूरज चढ़ गया छप्पर पर, मगर गोनू झा बिछौना नहीं छोड़े. ओझाइन कोजरा अंदेशा हुआ. गईं. जगाया तो ई का... आहि रे दैय्या... रे बाप रे बाप...!!! झा जीके मुंह से तो गाज-पोटा निकला हुआ था और बेचारे बिछौना से नीचे एगो कोना में लुढ़केपड़े थे. ओझाइन तो लगीं कलेजा पीटकर वहीं चिल्लाने. बेटा भी मां की आवाज सुन करबाबू के कमरे में आया. नजारा देखकर ऊका कलेजा भी दहल गया. उहो लगा फफक-फफक कर रोये.इधर ओझाइन कलेजा पर दुहत्थी मार-मारकर चिंघाड़ रही थीं, उधर बेटा कहे जा रहा है किहमारा सब कुछ कोई ले ले, बस हमरे बाबूजी को लौटा दे. ई महादुखद खबर सुनकर गोनू सेउनके मरने पर अपने खर्चा पर गंगा भेजने का वादा करने वाले मुखिया भी पहूंच गए.गोदान का भरोसा दिलाने वाले सरपंच बाबू भी. लगे दुन्नो जने झा जी के बेटा को समझाए."आ..हा...हा...! बड़े परतापी आदमी थे. पूरे जवार में कोई जोर नहीं. अब विध का यहीविधान था.' उधर जिंदगीभर झा जी का चिलमची रहा अकलू हज्जाम औरत महाल में ज्ञान बांटरहा था. 'करनी देखो मरनी बेला! देखा... गोनू झा जैसे उमिर भर सबको बुड़बक बनाते रहे,वैसा ही चट-पट में अपना प्राण भी गया. सारा भोग बांकिए रह गया.' सरपंच बाबू ओझाइनको दिलासा दिए, 'झा जी बहुत धर्मात्मा आदमी थे. सीधे सरग गए हैं. अब इनके पीछेरोने-पीटने का कौनो काम नहीं है. कुछ रुपैय्या-पैसा रखे हैं तो गोदान करा दीजिये.बैकुंठ मिलेगा.' उधर मुखिया जी गोनू के बेटे को बोले, 'जल्दी करो भाई, घर में लाशज्यादे देर तक नहीं रहना चाहिए. ऊपर से मौसम भी खराब है. प्रभुआ और सीताराम कोतुम्हरे गाछी में भेज दिया है पेड़ काटने. जल्दी से ले के चलो.' फिर दो आदमी झा जीको पकड़कर कमरे से बाहर निकालने लगे, लेकिन गोनू झा की कद-काठी जितनी बड़ी थी, उनकेघर का दरवाजा उतना ही छोटा था. अपना जिनगी में तो झा जी झुककर निकल जाते थे, लेकिनअभी लोग बाहर करिए नहीं पा रहे थे. तभी मोहन बाबू कड़ककर बोले, 'अरे सुरजा बढ़ई कोबुलाओ. दरवाजा काट देगा.' सूरज तुरंत औजार-पाती लेकर हाजिर भी हो गया. तभी झा जी काबेटा बोल पड़ा, 'रुको हो सूरज भाई! बाबू जी तो अब रहे नहीं. ऊ बड़ा शौक से ई दरवाजाबनवाये रहे. ई का काटे से ऊ की आत्मा को भी तकलीफ होगा. अब तो ऊ दिवंगत होय गए.शरीर तो उनका रहा नहीं. सो उनका पैर बीच से काटकर छोटा कर देयो. फिर आराम से निकलजाएंगे.' 'हूं' करके सूरज बढ़ई जैसे ही झा जी के घुटना पर आरी भिड़ाया कि गोनू झाफटाक से उठकर बैठ गए और बोले, 'रुको! अभी हम मरे नहीं हैं. ऊ तो हम तुम सब लोगों कापरीक्षा ले रहे थे कि मुंह पर ही खाली अपने हो कि मरे के बाद भी.' अब तो सरपंचबाबू, मुखिया जी, अकलुआ हज्जाम, सूरज बढ़ई और उनका अपना बेटा... सब का मुंह बसियाजलेबी की तरह लटक गया. आखिर सबकी कलई जो खुल गई थी. गोनू झा तो नकली मर के असली जीगए, लेकिन तभी से ई कहावत बन गया कि 'गोनू झा मरे! गांव को पढ़े!!' मतलब बुरे वक्तमें ही हित और अहित की पहचान होती है.गोनू झा की बिल्ली वाली कहानीएक बार मिथिला राजा ने अपने दरबारियों की बुद्धि की परीक्षा लेने की सोची. राजा नेसभी को कहा एक-एक बिल्ली देता हूं. बिल्ली को दुध पिलाने के लिए एक भैंस भी देताहूं. इन दोनों को आप अपने घर ले जाइए और बिल्ली को खूब खिलाइए-पिलाइए. एक साल बादजिसकी बिल्ली सबसे मोटी होगी, उसे इनाम दिया जाएगा. सभी दरबारी भैंस और बिल्ली लेकरअपने घर आ गए. बिल्ली को खूब खिलाने-पिलाने लगे. गोनू झा भैंस को खूब खिलाते थे औरभैंस भी खूब दूध देती थी, पर सारा दूध बिल्ली पी जाती थी. गोनू झा को ये बात अखरनेलगी. सोचे कि भैंस को इतनी मेहनत से खिलाते हैं और सारा दूध बिल्ली पी जाती है.लेकिन, बिल्ली को दूध नहीं पिलाया तो बिल्ली पतली हो जाएगी. राजा उन्हें दंड देंगे.सोचे कि कुछ ऐसा उपाय करते हैं कि सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे. गोनू के दिमागमें एक उपाय आया. उन्होंने एक कटोरे में उबला दूध रखा और बिल्ली को बुलाया. बिल्लीने जैसे ही कटोरे से मुंह लगाया, उसका मुंह जल गया और वो वहां से फटाक से भागनिकली. ये सिलसिला तीन-चार दिनों तक चला. अब बिल्ली का ये हाल हो गया कि कटोरादेखकर ही भाग जाती थी. इसी तरह एक साल बीत गया. राजा ने अपने सभी दरबारियों कोबुलवाया. सबकी बिल्ली मंगवाई गई. सबकी बिल्लियां मोटी-ताजी थीं, लेकिन गोनू झा कीबिल्ली दुबली-पतली थी. राजा ने गोनू झा से इसका कारण पूछा. वो बोले, 'महाराज, इसमेंमेरा कोई दोष नहीं है. मेरा तो भाग्य ही खोटा है. मेरी बिल्ली तो दूध पीती हीनहीं.' राजा भौंचक्के रह गए ये सुनकर कि बिल्ली दूध नहीं पीती है. राजा ने कहा किआप मुझे ठग रहे हैं. गोनू झा ने तपाक से कहा, 'महाराज, आप चाहें तो जांच कर सकतेहैं.' तुरंत एक कटोरा दूध लाया गया. दूध देखते ही बिल्ली भाग गई. कई बार लोगों नेकोशिश की पर बिल्ली नहीं मानी. फिर एक थाली भात लाया गया तो बिल्ली ने भात झट से खालिया. राजा गोनू की चालाकी समझ गए. बोले, 'मैं समझ गया कि गोनू झा बुद्धि के तेजहैं और इन्होंने बिल्ली के साथ कुछ करामात किया है.' राजा ने गोनू झा से कहा 'आपअपनी परीक्षा में सफल हुए, लेकिन दरबार ये जानना चाहता है कि आपने ऐसा क्या किया औरक्यों किया, जिससे बिल्ली दूध देखते ही भागने लगती है.' गोनू झा ने सारी बात राजाको बता दी. राजा गोनू झा की बुद्धि के कायल हो गए. उनको दान विभाग का अध्यक्ष बनादिया गया. सारे दरबारी उनकी तारीफ करने लगे. तो ऐसे थे गोनू था, जिनका दिमाग आईफोनसे भी तेज चलता था. आज इन्टरनेट के जमाने में लोग ह्यूमर कैश करा रहे हैं. कोई टीवीशो के जरिए तो कोई यूट्यूब के जरिए. बीबी की वाइन से नजरबट्टू तक देख लो. मल्लबह्यूमर है, तो सब कुछ है. लेकिन एक थे गोनू झा, जिनके ह्यूमर पर ही कहानियां बन्नेलगीं. का समझे? ह्यूमर दौड़ाओगे तो बहुतै आगे जाओगे. गोनू झा बन जाओगे.ये स्टोरी द लल्लनटॉप से जुड़े आदित्य प्रकाश ने की है--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंये लखन झा हैं, एक बार बैठते हैं तो 700 रसगुल्ले खा जाते हैं'वसंत तब आता है जब पंडित जसराज उसे गाते हैं'