जिन आदिवासियों ने बाहर की दुनिया नहीं देखी थी, उन्हें देख हम इंसानों ने कत्लेआम मचा दिया
ब्राजील में गोल्ड माइनर्स के एक ग्रुप ने बार में बैठकर एक भयंकर हत्याकांड का राज खोला.
Advertisement

ब्राजील के ऐमजॉन रिवर फॉरेस्ट में रहने वाले इस कबीले के सदस्यों के पीछे उनके रहने की जगह भी दिख रही है...
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक फिल्म आई थी. आई नो वॉट यू डिड लास्ट समर. थ्रिलर थी. उसमें कुछ दोस्तों ने एक आदमी को कुचल दिया था. उन्हें लगा कि राज कभी नहीं खुलेगा. लेकिन सीक्रेट खुला. उन सबकी जिंदगी जहन्नुम बन गई. ब्राजील में एक ग्रुप के साथ ऐसा ही हुआ. इन लोगों ने मिलकर एक घिनौना अपराध किया. सोचा, किसी को पता नहीं चलेगा. फिर एक दिन वो सब बार गए. खूब दारू पी. फिर नशे में टल्ली होकर खुद अपना सीक्रेट खोल दिया. एक हत्याकांड का राज. शेखी बघारते हुए बताया कि कैसे-कैसे मारा. बार में मौजूद कुछ लोगों ने ये सब सुन लिया. पुलिस को बताया. अब जांच चल रही है. ये मामला बहुत जघन्य है. शायद मरने वाले एक कबीले के लोग थे. ऐसा कबीला जिससे हम इंसानों का कोई संपर्क नहीं. वो इस दुनिया में रहते हैं, ये बात भी 2014 में पता चली. इससे पहले किसी को उनके वजूद तक का पता नहीं था.

25 मार्च, 2014 को एक हवाई सर्वे के दौरान ऐमजॉन क्षेत्र में रहने वाले एक ऐसे कबीले का पता चला, जिसके बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी...
ऐमजॉन में रहने वाले गुप्त कबीलों से जुड़ा है ये केस ऐमजॉन नदी के इर्द-गिर्द बसा है घना जंगल. ब्राजील, पेरू, कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर, बोलिविया, गुयाना और सूरीनाम में फैला हुआ. यहां कई कबीले रहते हैं. आदिम. उनका हम इंसानों से कोई संपर्क नहीं है. उनकी अपनी सभ्यता है. जंगलों में रहते हैं. शिकार करते हैं. उनके जीने का तरीका ही अलग है. न वो कभी हमारी दुनिया में आए. न हम कभी उनके इलाकों में जा पाए. जंगल ही उनका घर है. उनके लिए सब कुछ है. इंसानों की नजर उन जंगलों पर है. वहां छुपे प्राकृतिक संसाधनों पर है. कई लोग जंगलों के साथ-साथ उन कबीलों को भी खत्म कर देना चाहते हैं. लालच के मारे. ऐसे ही कुछ लोगों से जुड़ा है ये किस्सा.

ऐमजॉन के जंगलों में ऐसे 100 से ज्यादा कबीले हैं.
कबीले के 1/5 हिस्से को मार डाला! हमने ऊपर एक ग्रुप की बात की थी. वो गोल्ड माइनर्स थे. धरती के नीचे छुपा सोना निकालने वाले. इन सबने मिलकर एक हत्याकांड को अंजाम दिया. ऐमजॉन नदी घाटी में रहने वाले एक कबीले के लोगों को बेरहमी से मार डाला. 18 से 21 लोगों का कत्ल किया. औरतें, बच्चे सब. मरने वाले इससे ज्यादा भी हो सकते हैं. पूरी बात जांच के बाद पता चल सकती है.

पहली बार हेलिकॉप्टर देखकर उनका रिऐक्शन कुछ यूं था.
हत्या करने के बाद चोरी की, 'जीत' की निशानी भी लाए! ये हत्याएं शायद अगस्त में हुईं. मारे गए कबीलाई लोग नदी किनारे अंडे चुन रहे थे. जावारी घाटी में. पेरू से सटी सीमा के पास जंगल में. यहीं उनका सामना हुआ होगा सोने की खदान वाले ग्रुप से. उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी. हत्यारों ने नशे में धुत्त होकर खुद बताई अपनी करतूत. कबीले वालों को मारा. काटकर नदी में फेंक दिया. जिसे वो अपनी जीत कहते हैं, उसकी निशानी भी लाए. चप्पू. हाथ से बनाया हुआ उसी कबीलाई समूह का चप्पू. बार में ये ग्रुप बड़ी शान से इस हत्याकांड के बारे में बता रहा था. बार में मौजूद किसी इंसान ने उनकी बातों को रिकॉर्ड कर लिया. इसमें एक शख्स कह रहा है- मेरा तो एक भी निशाना नहीं चूका.

ऐमजॉन के जंगलों का 60 फीसद हिस्सा ब्राजील के हिस्से में है.
राष्ट्रपति पर कबीलों के खिलाफ होने का आरोप ब्राजील में एक एजेंसी है. फुनाई. कबीलों की सुरक्षा का इंतजाम इसके जिम्मे है. असल में इनका काम जंगलों की हिफाजत करना है. जंगल महफूज रहे, तो कबीले भी महफूज रहेंगे. कुछ समय पहले ब्राजील सरकार ने फुनाई को दिया जाने वाला बजट घटा दिया. राष्ट्रपति माइकल टेमर घिर गए हैं. बड़ी आलोचना हो रही है. एक संस्था है. सर्वाइवल इंटरनेशनल. ये कबीलों की मदद करते हैं. ताकि वो अपने तरीके से जी सकें. इसने टेमर सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई. उन पर बिजनस लॉबी के साथ मिले होने का इल्जाम लगाया. वही बिजनस लॉबी जो अपने लालच में कबीलों की दुश्मन बनी बैठी है.

जंगलों में घुसपैठ की कोशिशें लगातार तेज हो रही हैं. इसके कारण इन कबीलों का अस्तित्व दांव पर लग गया है...
कबीलों को किन-किन से है खतरा इंसान जहां रहते हैं, उसे तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ते. करीब-करीब तबाह कर भी चुके हैं. जो हिस्से बचे हैं, उसे बर्बाद करने की भी पूरी कोशिश है. इसीलिए जंगलों और उन पर निर्भर कबीलों की जान आफत में है. किसी को खेती के लिए जमीन चाहिए. किसी को पशुपालन के लिए. किसी को शिकार के लिए. किसी को माइनिंग के लिए. किसी को बिजनस के लिए. बड़ी संख्या में आदिवासियों की हत्या हो रही है. वे अलग-थलग हैं. उनके बारे में ठीक-ठीक किसी को नहीं पता. सो चुपचाप उन्हें कत्ल किया जा रहा है. इनकी भनक भी नहीं लगती. इस बार लगी है. शराब के नशे में हत्यारों ने अपनी ही पोल खोल दी. जांच हो रही है. साबित हो गया, तो ये बड़ा नरसंहार होगा. 1993 में यानोमामी कबीले के 16 लोगों की हत्या जैसा. यानोमामी भी यहीं ऐमजॉन में रहते हैं. वेनेजुएला और ब्राजील के बीच. आदिम.

उपग्रह से ली गई तस्वीरों में जंगल के बीच ऐसा हिस्सा दिखा. जहां पेड़ काटे गए थे. फिर हवाई सर्वेक्षण में जब हेलिकॉप्टर इस इलाके के ऊपर से गुजरा, तो नीचे इस कबीले के सदस्य नजर आए...
उत्तर प्रदेश की वो विधानसभा सीट जहां आदिवासियों का बोलबाला है, देखिए...
ये भी पढ़ें:
जिस आदिवासी मजदूर के घर अमित शाह ने खाना खाया, उसका हाल बुरा है, बहुत बुरा
इन औरतों को 'चुड़ैल' बताकर पीटा, काटा, जलाया, नंगा घुमाया, मल खिलाया गया
ग्राउंड रिपोर्ट सोनभद्र: KBC में इस शहर पर बने एक सवाल की कीमत 50 लाख रुपए थी
इस राज्य में औरतों की चलती है, लेकिन पॉलिटिक्स में नहीं
सड़क पर चलते हुए महिला की डिलीवरी हुई, तस्वीर देखकर कलेजा कांप जाएगा

ये शायद आपको छोटी सी संख्या लगेगी. लेकिन हम याद दिला दें कि हम कबीलों की बात कर रहे हैं. छोटे-छोटे कबीले. जिनकी दुनिया अब भी वैसी है, जैसी हमारे शुरुआती पूर्वजों की थी. उनके अस्तित्व तक को खतरा है.हो सकता है पूरा सफाया हो जाए. इतने लोग तो शायद उनके कबीले का पांचवां हिस्सा होंगे. सोचिए, अगर ये हत्याएं हुई हैं तो कितना बड़ा नुकसान हुआ है.