हम आपको कुछ फेमस सोशल साइट्स के पहले यूजर्स और उनकी पहली पोस्ट के बारे में बतारहे हैं.1.फेसबुक: 4 फरवरी 2004 को फेसबुक पैदा हुआ था. माने 13 साल पहले मार्क जुकरबर्ग नेअपने रूममेट और हॉवर्ड के दोस्तों के साथ मिलकर ये साइट बनाई. अब इन्होंने बनाई थातो जाहिर है पहली प्रोफाइल इनकी ही होगी. लेकिन मार्क जुकरबर्ग फेसबुक इस्तेमालकरने के मामले में चौथे नंबर पर आते हैं. पहले की तीन आईडी टेस्टिंग के लिए बनाई गईथी. तो काउंटिंग के हिसाब से ये चौथे नंबर पर हैं. लेकिन यूजर्स के तौर पर पहले.मार्क जुकरबर्ग अभी भी फेसबुक के सीईओ हैं और फेसबुक पेज पर 9 करोड़ लोग इनको फॉलोकरते हैं.वैसे ऐरी हैसिट फेसबुक पर अकाउंट बनाने वाले पहले ऐसे शख्स थे, जो फाउंडिंग मेंबरमें से नहीं थे. ऐरी बस मार्क और को-फाउंडर क्रिस हयूज को जानते थे. फिलहाल येइजरायल में यहूदी धर्म गुरु हैं.2. यूट्यूब: इंटरनेट यूज़ करने वालों में कोई विरला ही होगा जो यूट्यूब से अपरिचितहोगा. दुनिया जहान की चीज़ों के वीडियो देखने का सबसे बड़ा ऑनलाइन अड्डा. गूगल के बाददुनियाभर में सबसे ज़्यादा विजिट की जाने वाली वेबसाइट. यूट्यूब ने अपने 12 साल हालमें ही पूरे किए हैं. इस पर पहला वीडियो 23 अप्रैल को अपलोड हुआ था. रात 8.30 बजेके करीब यूट्यूब पर ‘Me at Zoo’ के नाम से पहला वीडियो अपलोड किया गया था. अपलोडरका नाम था जावेद करीम. ये यूट्यूब के को-फाउंडर थे. ये वीडियो सैन डिएगो के एकचिड़ियाघर में शूट हुआ था. हाथियों के झुंड के सामने शूट हुआ ये वीडियो 18 सेकण्ड काहै. इस वीडियो को अबतक 38 मिलियन लोगों ने देखा है.https://www.youtube.com/watch?v=jNQXAC9IVRwजावेद के यूट्यूब चैनल को 1 लाख 98 हजार लोगों ने सब्सक्राइब किया है. 38 साल केजावेद ने 2008 में 'योयूनिवर्सिटी' नाम से अपना वेंचर खोला. जहां यूनिवर्सिटी छात्रको उनके बिजेनस आइडिया को लाने में हेल्प किया जाता है.3. ट्विटर: ये वाला सोशल साइट हाई प्रोफाइल लोगों के लिए बना है. और सारेहाई-प्रोफाइल लोग आपको यहां मिल जाएंगे. मार्च 2006 में जैक डोर्से ने इसे 3साथियों के साथ मिलकर बनाया था. जैक ही ट्विटर के पहले यूजर्स हैं. और 22 मार्च2006 को पहला ट्वीट जैक ने ही किया था. ट्विटर पर इन्होंने अब तक 22 हजार से ज्यादाट्वीट किए हैं. और 45 लाख लोग इनको ट्विटर पर फॉलो करते हैं.4. इंस्टाग्राम: अक्टूबर 2010 में फोटो शेयरिंग साइट इंंस्टाग्राम का लॉन्च हुआ था. केविन सिस्ट्रोम और माइक क्रीगर ने बनाया था. केविन अब तक इंस्टाग्राम पर 15 सौसे ज्यादा फोटो शेयर कर चुके हैं. और 14 लाख लोगों इनको इंस्टाग्राम पर फॉलो करतेहैं. अकाउंट बनाने वाले और पोस्ट डालने वाले दोनों ही पहले व्यक्ति केविन ही हैं. 17जुलाई को केविन ने अपने इंस्टाग्राम पर 4 फोटो शेयर किया था. तो उस हिसाब से इंस्टाकी पहली फोटो का खिताब इस फोटो को जाता है. जिसे अब तक 13 हजार से ज्यादा लोगों नेलाइक किया है.केविन के द्वारा इंस्टा पर पोस्ट की गई पहली फोटोलेकिन ज्यादातर जगह केविन की 3 इंस्टा फोटो को पहला पोस्ट बताया जाता है. इस पोस्टको अब तक 70 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. और 34 हजार से ज्यादा लोगों नेकमेंट किया है इस पर. मतलब कि 4 फोटो में लोगों ने इस फोटो को सबसे ज्यादा पसंदकिया है.--------------------------------------------------------------------------------विडियो- घर से काम करने वालों के लिए VPN का इस्तेमाल रामबाण से कम नहीं