देश के सबसे चौचक लल्लनटॉप शो में अभी बैंड की परफॉर्मेंस चल ही रही थी, कि मंच सेएक लल्लनटॉप हिरोइन की एंट्री का ऐलान हुआ. तार बिजली से पतले हमारे पिया का गानाबजने के साथ ही लोगों को पता चल गया कि अगली एंट्री ऋचा चड्ढा की होने वाली है.शुरुआत नमस्ते लखनऊ से हुई. फिर शुरू हुआ सवालों का सिलसिला. सवाल पूछ रहे थेसुशांत और उनके जवाबों से कभी दर्शकक चौचक तालियां बजा रहे थे, तो कभी भौंचक होकरउनकी अदाकारी की कहानी सुन रहे थे. ऋचा ने बताया कि जब इलू-इलू गाना फेमस हुआ था.उस वक्त हम घर पर थे. स्केच पेन का पैकेट था और मैंने पूरे मुंह और हाथ को रंगलिया. मां ने पूछा तो मैंने कहा कि आने वाले कल की स्टार हूं. उसका नतीजा आपकेसामने है. अपनी फिल्मी शुरुआत के बारे में ऋचा ने बताया कि वो देव D फ़िल्म का ऑडिशनदेने पहुंची थीं, लेकिन मेरा नहीं हुआ. उस ऑडिशन के दौरान ही अनुराग कश्यप ने देखाऔर मुझे गैंग्स ऑफ वासेपुर में रोल दे दिया. ऋचा ने बताया कि जब ओए लक्की लक्की ओएफिल्म के दौरान मैं मुम्बई में मीडिया का कोर्स कर रही थी. उसके इंटर्नशिप के दौरानअभय देओल को फोन किया, लेकिन उन्होंने मुझे इंटरव्यू देने के लिए मना कर दिया था.छह महीने बाद मैं उनके साथ देव डी में काम कर रही थी. ऋचा अपनी कहानी सुना ही रहीथी कि दर्शकों ने ऋचा से गाना गाने की डिमांड की. ऋचा ने कहा अंत में सुनाएंगे तोफिर डायलॉग सुनाने की फरमाइश आई. इसके बाद तो ऋचा ने ऐसी चौचक बात की कि सभी लोगहंसने लगे. ऋचा ने कहा- मैं एक एक करके फरमाइश पूरी करती हूं. फिर यहां कटोरा रखदूंगी. आप पैसे डाल देना. GST के बाद फिल्म की टिकट्स बहुत महंगी हो गईं हैं.कभी-कभी एक्स्ट्रा किरदार निभाने वाले भी आगे निकल जाते हैं ऋचा ने कहा कि कभी कभीहम मेन रोल के पीछे भागते हैं. लेकिन वक्त का पता नहीं होता. कभी कभी एक्स्ट्राकिरदार निभाने वाले भी मेन लीड करने वालों से आगे निकल जाते हैं. इसके बाद दर्शकोंकी डिमांड पर ऋचा चड्ढा ने मसान का 'तू किसी रेल सी गुजरती है' गाना गाया. फिल्मोंमें होता है परिवारवाद फिल्मों मे परिवारवाद पर ऋचा ने कहा कि इंडस्ट्री के स्टारकिड्स की परवरिश प्रोडक्ट की तरह होती है. बचपन से उनको घुड़सवारी औरर न जानेकिस-किस चीज की ट्रेनिंग दी जाती है. वो लोग हम जैसे लोगों का संघर्ष नहीं समझपाएंगे कि कैसे किराया भरने के लिए सोचते हैं कि चलो, कोई टाटा स्काई का ऐड कर लो.विरासत और भाई-भतीजावाद में अंतर होता है। ज़ाकिर हुसैन ने अपने पिता से तबला सीखाऔर खुद इतने बेहतरीन तबलची बने. ये विरासत है, जो बहुत अच्छी चीज है. मैं पैसों केलिए विज्ञापन करती हूं, एंडोर्समेंट करती हूं. फिल्म से बहुत कमाने की नहीं सोचती.बुरी फिल्म करने से बेहतर है मां-बाप से पैसे ले लो अगर उनके पास हो तो. मेरे साथकास्टिंग काउच नहीं हुआ. लोगों को मेरे बारे में पता है कि मैं चांटा लगा दूंगी.लेकिन हां, ऐसा होता है और शायद हर इंडस्ट्री में होता है. बराबरी से आएगा नारीवादअगर आप औरतों को बराबरी का हक़ नहीं देते तो ये दुनिया के लिए बुरा है. दुनिया मेंजब तक लड़कियों को बराबरी का अधिकार नहीं देंगे, तो ये दुनिया के लिए बुरा है. औरतोंसे कहीं ज़्यादा ये औरों के लिए बुरा है. औरतों के बिना दुनिया नहीं चल सकती,आदमियों के बिना भी नहीं चल सकती. तो ये जिम्मेदारी बराबरी की है. दोनों की बराबरज़रूरत है. यही बराबरी नारीवाद की बुनियादी ईंट है. ये ऐसा समाज है जहां नवरात्रिमें BHU के अंदर लड़कियों की पिटाई हो जाती है. इसी दौरान किसी ने कहा कि लड़कियोंकी पिटाई योगी ने करवाई है तो ऋचा ने कहा कि वो आप जानिए, आप रहते हैं यहां. मैं तोमुंबई में रहती हूं. ट्रोल्स पर ऋचा ने कहा कि ट्रोल्स पर बोलना हवा में थूकने जैसाहै. देश की अर्थव्यवस्था थोड़ी खराब है. लोगों को नौकरी चाहिए. उनके पास कोई काम हीनहीं है, तो ऐसे लोग ट्रोल्स बन जाते हैं. लव जिहाद पर ऋचा चड्ढा ने कहा कि मैंअसली प्राउड हिंदू हूं. मुझे किसी और का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए. हिंदू धर्म तो जीवहत्या से भी रोकता है. ऋचा ने कहा कि लव जिहाद जैसी कोई चीज होती ही नहीं हैं. लोगकभी अंतरजातीय विवाह पर बात करते हैं. फिर कभी अंतरजातीय रिश्तों पर बोलते हैं. येलोग किसी न किसी पर बोलते ही रहेंगे और लव जिहाद शब्द का तो कोई तुक ही नहीं है.राजनीति में जाने पर सवाल-जवाब के दौरान ऋचा से पूछा गया कि क्या कभी राजनीति मेंजाएंगी, ताकि लड़कियों के लिए कुछ काम कर सकें. ऋचा ने साफ तौर पर इनकार कर दिया.ऋचा ने कहा कि वो कभी राजनीति में नहीं जाएंगी और ऐसा इसलिए है कि मैं लड़कियों केलिए कुछ काम करना चाहती हूं. सबसे मुश्किल रोल पर ऋचा ने बताया कि सबसे मुश्किल रोलमसान का था. वजह ये थी कि लड़की घर में भी पिट रही थी और बाहर भी. इस वजह से मैंअपसेट थी. सबकी मम्मियां लल्लनटॉप पढ़ती हैं ऋचा से लोगों ने पूछा कि अगर आप अली सरके साथ अपने रिश्ते को कबूल कर लें, तो क्या हम आपको भाभी बुला सकते हैं? अली लखनऊसे हैं, इस नाते आप भाभी ही तो हुईं. जवाब में ऋचा ने कहा कि भाई तुम्हारी हमारी औरअली फ़ज़ल सबकी मम्मियां लल्लनटॉप पढ़ती होंगी. ये बड़ी पर्सनल सी बात है. अंत मेंजाते-जाते ऋचा ने बड़े ही लल्लनटॉप अंदाज में लोगों के साथ सेल्फी ली और ओ वुमनियापर डांस करते हुए सबको डांस करने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद ऋचा ने कहा कि ये मेराआजतक का सबसे बेहतरीन इंटरैक्शन है. इसके बाद उन्होंने लोगों से विदा लिया और निकलगईं शुक्ला जी की चाट, रॉयल कैफे, टुंडे कबाब और पान खाने के लिए.--------------------------------------------------------------------------------देखिए लल्लनटॉप शो में रिचा की पूरी बातचीत:ये भी पढ़िए:How to approach a girl पर क्या बोले यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव इरशाद कामिलऔर इम्तियाज़ अली को पुलिसवाले क्यों पकड़कर ले गए थे? 'म्यूज़िक की मालगाड़ी' के तीनडिब्बे - पीयूष मिश्रा, पावनी पांडे और रचिता अरोड़ा नखलऊ स्टेशन पर थे अभी