दिन भर वॉट्सपियाने वालों ने जबड़ा चियार दिया था, जब हमने उन्हें बताया कि वॉट्सऐपपर वीडियो कॉलिंग का फीचर आ गया है. पढ़े थे कि नहीं?जिसका तुम्हें था इंतजार व्हाट्सएप पर वो फीचर, आ गयातो गुरू वो थी कच्ची-पक्की खबर. अबकिन हम सब कुछ देख-समझकर आए हैं और आपको बताएंगेकि वॉट्सऐप पर वीडियो कॉलिंग मिलेगी कैसे. अभी प्ले स्टोर पर जो वॉट्सऐप का जो ऐपमिल रहा है, उसमें वीडियो कॉलिंग का अपडेट नहीं आया है. तो अगर आपको एक-दूसरे कामुंह देखकर बात करनी है तो आपको इसका बीटा टेस्टर बनना पड़ेगा.कहां से मिलेगा वीडियो कॉलिंग का फीचरबीटा (BETA) समझते हो ना? छुटपन में बीटा रहता है, जिसमें गड़बड़ियां हो सकती है.इसके जरिए टेस्ट किया जाता है. बाद में फाइनल वर्ज़न आता है. इसके अलावा भी एकऑप्शन है. आप वॉट्सऐप का लेटेस्ट APK डाउनलोड कर लीजिए. ये वर्जन भी प्ले स्टोर परनहीं मिलेगा. इसके लिए भी वेबसाइट पर ही जाना पड़ेगा. वहां आपको एक ऐसा पेज दिखेगा.देख ल्यो. यहां दोनों ऑप्शन हैं. चाहे बीटा टेस्टर बन जाओ या लेटेस्ट एपीके डाउनलोडकर लो. इसके बाद आप वॉट्सऐप पर वीडियो कॉलिंग करने लगेंगे.सामने वाला भी अपडेट होना जरूरीलेकिन दोस्त, एक चीज ध्यान रखना. वीडियो कॉल उसी आदमी से कर पाओगे, जिसने अपने फोनमें नया वॉट्सऐप डाउनलोड कर रखा होगा. मल्लब जिसने वीडियो कॉलिंग का इंतजाम कर रखाहोगा, उसी से बात हो पाएगी. अब सीधी सी बात है. तुम अपडेट हो, लेकिन सामने वालानहीं है, तो कहां से बात हो पाएगी. जिस आदमी को आप फोन कर रहे हैं, अगर उसकावॉट्सऐप अपडेट नहीं है, तो कुछ ऐसा लिखकर आएगा.लेकिन कहीं फुस्स न हो जाएदोस्त, हम एक बात बताएं. वॉट्सऐप पर वीडियो कॉलिंग के चक्कर में अघाकर खुश होने कीजरूरत नहीं है. दिमाग पर जमी धूल पर कपड़ा मारो और याद करो, जब वॉट्सऐप पर वॉइसकॉलिंग की सुविधा आई थी. तब भी जनता पेलकर खुश हो रही थी कि अब बात करने के लिएपैसा नहीं देना पड़ेगा. टेलिकॉम कंपनियां फटे में आ गई थीं कि स्याला वॉट्सऐप कीवजह से कहीं उनकी दुकान न बंद हो जाए. लवी-डबी वाली जनता की तो मानो मुराद ही पूरीहो गई थी. लेकिन, हुआ क्या? सस्ते पटाखे की तरह फुस्स हो गई वॉइस कॉलिंग. अब कहींवीडियो कॉलिंग का भी यही हाल न हो जाए.क्या और कितना खर्चा होगातो ये सब तो हुईं सर्विस वाली बातें. अब कुछ खच्चे-अच्चे की भी बात कल्लेते हैं. जबबीटा वर्जन पर हमने इसकी टेस्टिंग की, तो बड़े बवाली रिजल्ट आए. हमने एक-एक मिनट कीदो कॉल कीं. पहली कॉल में 2.6 MB डेटा अपलोड हुआ और 5.0 MB डाउनलोड हुआ. दूसरी कॉलमें 1.9 MB डेटा अपलोड हुआ और 1.1 MB डाउनलोड हुआ. तो ये तिकड़म समझ में नहीं आया.एक ही नंबर पर एक ही ड्यूरेशन वाली दो अलग-अलग कॉल करने पर खर्च डेटा में इतनाअंतर! टेलिकॉम कंपनियों के साथ तो कभी ऐसा नहीं होता कि एक बार 50 पैसे कटें औरदूसरी बात 80 पैसे कटें. हो सकता है ऐप में अपडेट आने पर ऐसा न हो, लेकिन अगर हुआतो?टेलिकॉम कंपनी के हिसाब से कितना खर्च होगाएक टेस्ट के हिसाब से अगर आप वॉट्सऐप पर 15 मिनट तक वॉइस कॉल करते हैं, तो 12 MBडेटा खर्चा होता है. यानी हर मिनट 0.8 MB या लगभग 819 KB. इसे अगर बड़की वालीकंपनियों के हिसाब से देखें, तो देखो क्या होगा. ये जित्ती बड़ी वाली कंपनियां हैं,ये 45 MB डेटा 11 रुपए में देती हैं, यानी डेटा पर आप 11 रुपए में 50 से 55 मिनटबात कर सकते हैं. बाकी टैरिफ तो किसी कंपनी का इत्ता सस्ता होगा नहीं जो इतने कममें बात करा दे. वहीं अगर एक मिनट की वीडियो कॉल में लगभग औसतन 4 MB डेटा खर्च हुआ,तो आप 11 रुपए में 10-11 मिनट बात कर लेंगे. इतने में सामने वाले की शकल भी दिखाईदे, तो बुरी डील नहीं है. शर्त बस यही है कि कॉल चलती रहे ढंग से.कैसी है सर्विस3G, 4G पर टेस्ट करने में वीडियो भी रुक-रुककर दिखा और आवाज भी कट-कटकर आई. इससेऊपर मोबाइल में अभी 5G तो आया नहीं है. लेकिन अभी बीटा वर्ज़न है. हो सकता है किधीरे-धीरे ये सब दिक्कतें ठीक हो जाएं.तो भइया वॉट्सऐप ने एक बार फिर मार्केट में लहर तो पैदा कर दी है, लेकिन ये वालाफीचर हमारे कितने काम आएगा, ये तो तभी पता चलेगा, जब ये प्ले स्टोर पर सबसे लिए आजाएगा और ढंग से काम करेगा. वरना जनता के पास तो और भी बहुत सारे ऑप्शन हैं वीडियोकॉलिंग के.--------------------------------------------------------------------------------ये भी देखिए: चतुराई से whatsapp चलाने के 10 लल्लनटॉप तरीके पांच मिनट मेंव्हाट्सएप मैसेज मोटा और टेढ़ा करें! व्हाट्सऐप आपके साथ सबसे बड़ा धोखा कर रहा है