डॉक्टर ड्रे. दुनिया का सबसे बेहतरीन रैप प्रोड्यूसर. रैप प्रोडक्शन में आज तक उसकेआस-पास कोई नहीं फटकता. डॉक्टर ड्रे याद करते हैं, तो कहते हैं, "मैंने अपनीज़िन्दगी में कभी भी ऐसा कोई भी डेमो टेप नहीं सुना, जिसे जिमी ने बजाया हो और मैंनेतुरंत कहा हो कि इसे अभी ढूंढ के लाओ'' ड्रे को उसके साथियों ने लाख बार मना किया.क्यूंकि जिसका डेमो टेप था, वो गोरा था. और रैप की दुनिया में ब्लैक्स की मोनॉपलीथी. उधर ये गोरा लड़का बचपन से ड्रे के साथ काम करना चाहता था. उस दिन को याद करतेहुए कहता है, "मैं स्टारस्ट्रक नहीं होना चाहता था. और न ही उसके (ड्रे के) पत्तलचाटना चाहता था. मैं डेट्रोइट से एक अदना सा गोरा लड़का हूं. मैंने कभी स्टार नहींदेखे थे, डॉक्टर ड्रे तो बड़ी बात है." कुछ रिकॉर्डिंग सेशन्स के बाद वो लड़का डॉक्टरड्रे के साथ काम करने में सहज हो गया. भगवान होना आसान नहीं है. भगवान बनना भी आसाननहीं है. खासकर तब जब आपने दुनिया के तमाम दुखों, मुसीबतों, आफतों को अपने सर पर रखउनसे रोज़ बातें की हों. एमिनेम वो भगवान है. रैप का भगवान. अपनी एल्बम मार्शलमैदर्स एलपी 2 में रैप गॉड नाम के सिंगल को एमिनेम जिस बात से खतम करता है, वोउन्हें परिभाषित करती है - "Be a king? Think not. Why be a king when you can beGod?" वो एक बेहद क्रूर क्रूरता से राजा बनने की चाहत को नकार देता है. क्यूंकि उसेभगवान बनना है. जो वो अब बन चुका है. एमिनेम. मार्शल ब्रूस मैदर्स III, जो आगे चलकरएमिनेम के नाम से परफॉर्म करने लगा. मार्शल ब्रूस मैदर्स जूनियर और डेबी की औलाद.डेबी को 73 घंटे का लेबर हुआ. जहां वो मरते-मरते बची. बाप परिवार को छोड़ कर चलागया. एमिनेम और ब्रेडी बुरी हालत में मिसोरी से मिशिगन के बीच घूमते रहे. कहीं भीएक साल से ज़्यादा नहीं रुके. इसी बीच, टीनेज के दिनों में मार्शल ब्रूस मैदर्स IIIअपने बाप को ख़त लिखता रहा. लगातार. और वो सभी ख़त उसके पास वापस आ जाते. बिना पढ़े.बैरंग. अपने यूथ के दिनों में एमिनेम डेट्रॉइट के ब्लैक्स द्वारा डॉमिनेटेड इलाकेमें रहता था. वहां सिर्फ तीन गोरे परिवार रहते थे. और उस दौरान एमिनेम को कई बारपीटा गया. एमिनेम के इसी डेट्रॉइट में रहने के दौरान पहली बार रैप से आमना-सामनाहुआ. मां डेबी के सौतेले भाई ने उसे Ice-T का Reckless सुनाया. एमिनेम को बेहद पसंदआया. और अब वो इस विधा में घुस गया. उसकी मां जिसे हमेशा ही एक गैर-ज़िम्मेदार मांबताया गया है, जब घर से जाती, एमिनेम घर में ज़ोर से गाने बजाते हुए गाने सुनता औरसाथ ही लिखता. नौवें ग्रेड में तीन साल लटकने के बाद 17 साल की उमर में हाई स्कूलसे निकल गया. वजह थी बेकार मार्क्स और अटेंडेंस. उसे मैथ्स और सोशल स्टडीज़ नहींअच्छी लगती थीं. लिट्रेचर पर कभी ध्यान नहीं दिया. और इसी दौरान उसकी पर्सनल लाइफ़सबसे ज़्यादा डांवाडोल चल रही थी. एमिनेम का नाम एमिनेम 14 साल की उमर में पड़ा. तबजब उसने अपने हाई स्कूल फ्रेंड माइक रूबी के साथ रैपिंग करनी शुरू की. उसने पहलेखुद को मैनिक्स, फिर एम एंड एम, और वहीं से एमिनेम कहा. एमिनेम को अगर समझना है तोउसके रैप्स को सुनना होगा. उससे पूछा "लाइफ़ क्या है?" तो कहता है,"लाइफ़ एक बहुत बड़ी सी रुकावट है तुम्हारी आंखों के सामने मौजूद है तुम जितनी बार भीउससे पार पाना चाहोगे, वो वापस उठेगी, और तुम्हें मुंह के बल ज़मीन पर पटक देगी."उससे पूछा कि दोस्त क्या हैं? तो बोला,"दोस्त वो लोग हैं जिन्हें तुम सोचते हो कि वो तुम्हारे दोस्त हैं मगर असल में वोतुम्हारा अपनी पहचान छुपाए एक दुश्मन है अपने असली रंग को छुपाये हुए और जब तुमउन्हें अपना भाई समझ बैठो वो आयेंगे और ठीक तब जब तुम कहीं और नहीं देख रहे होगे,तुम्हारा गला काट देंगे""पैसा ही इंसान से पागलपन करवाता है पैसा ही सारी बुराई की जड़ है पैसा ही उन सभीदोस्तों को वापस ले आता है जो इस बात की कसमें खाते हैं कि जब तुम्हें उनकी ज़रूरतथी तब वो मुसीबत में फंसे थे."उससे पूछा कि पैसा क्या है? वो बोला,और फिर अपनी लाइफ़ के बारे में, उसमें मौजूद दुखों के बारे में बताता है"मैं थक चुका हूं लाइफ़ से मैं पीठ में मुस्कुराते हुए संपोले दोस्तों से छुराभोंकवाने से थक चुका हूं मैं पाप कर के थक चुका हूं मैं शराब की बोतल के जीत जानेसे थक चुका हूं मैं थक चुका हूं अंत ढूंढते-ढूंढते थक चुका हूं ड्रग्स के नशे मेंझूमते स्किनी दोस्तों से मैं थक चुका हूं इस डीजे के मेरे रिकॉर्ड्स न बजाने से थकचुका हूं बिना किसी डील के थक चुका हूं खाली हाथ रहने और दुनिया की बकवास को झेलनेसे थक चुका हूं अपने दुःख में डूब जाने से थक चुका हूं अपनी गाड़ी को स्टार्ट करनेसे पहले पैसे उधार मांगने से मैं थक चुका हूं मादर** से जो चारों ओर कचरा करते हैंऔर भाग जाते हैं मैं थक चुका हूं उन नौकरियों से जो साढ़े पांच डॉलर एक घंटे का देतीहैं मैं थक चुका हूं पादने और खांसने पर नौकरी से निकाल दिए जाने पर थक चुका हूंगैस स्टेशन पर क्लर्क का काम करने से क्यूंकि ये कमीना मेरे पास खड़ा होकर मुझे पागलकर रहा है मैं प्लास्टिक के बने बर्तनों को सिल्वरवेयर के नाम से इस्तेमाल करके थकचुका हूं थक चुका हूं बड़ी ऑफिशियल बिल्डिंग्स में काम करके थक चुका हूं मिलियनियर नबन कर""मैं एक शराब की फैक्ट्री खोलता और पूरे प्लैनेट को दारूबाज बना देता अगर मेरे पासएक जादू की छड़ी होती तो मैं पूरी दुनिया के मुंह में अपना लिंग दे देता बिना कंडोमचढ़ाए, तब जब मैं कमोड पर बैठा होता अगर मेरे पास मिलियन डॉलर होते तो वो काफी नहींहोते क्यूंकि मैं फिर भी बाहर घूम रहा होता आर्मर्ड ट्रक्स को लूट रहा होता अगरमेरे पास एक विश होती तो मैं अपना एक बड़ा सा पिछवाड़ा मांगता जिसे मैं पूरी दुनियाको चूमने को कहता"मगर अगर एमिनेम के पास मिलियन डॉलर होते तो वो क्या करता?और ये, मार्शल ब्रूस मैदर्स III की ज़िन्दगी का फ़लसफ़ा है. पोलिटिकली इनकरेक्ट.गालियां देने वाला. जैसे को तैसा कहने वाला. इंडस्ट्री में रहते हुए इंडस्ट्री कीहस्तियों को वो सब कुछ कहने वाला, जो वो अपने सबसे बुरे सपने में भी नहीं सोच सकते.ब्रिटनी स्पियर्स से 16 डॉलर्स वापस मांगता है क्यूंकि उसे उसका गाना नहीं पसंदआया. लेडी गागा को पोस्ट ऑफिस में काम करने वाली लड़की कह दिया. कहता है मिली साइरसकी वैनिटी वैन में 6 सीमेन सैम्पल मिलते हैं. कहता है कि उसे शक है कि किमकार्देशियां आदमी है.एमिनेम यानी स्लिम शेडी. स्लिम शेडी यानी एमिनेम. एमिनेम की आल्टर ईगो. वो उससेबातें करता है. एक स्विच है जो ऑन करता है और एमिनेम, स्लिम शेडी में बदल जाता है.और फिर उसे कोई बांध नहीं सकता. वो जो कहीं भी बह जाता है. किसी को भी बहा देता है.किसी को भी चोटिल करता है. उसे फ़र्क नहीं पड़ता चोट खाने वाला कौन है. उसे सिर्फ़उन्हें आईना दिखाना होता है. सबसे फूहड़ तरीके से. फूहड़ जिसे हमने परिभाषित किया है.मगर एमिनेम के लिए वो उसके बोल हैं. शायद सबसे ईमानदार बोल. जो उसने अपनी आत्मा कोचीर कर लिखा होता है. उन शब्दों में उसके जीवन की सभी सीख, सभी दुख, बुरे वक़्त कीसभी यादें जुड़ी होती हैं. तब की भी जब उसकी मां उसे घर से बाहर फेंक देती थी. तब जबउसके घर में लगातार चोरियां होती रहती थीं. तब की भी जब उसे नौकरी से निकाल दियागया और उसकी जेब में महज़ चालीस डॉलर थे और उसकी बेटी का बर्थडे आने ही वाला था. तबजब उसकी बीवी ड्रग्स के नशे में चूर रहने लगी थी. तब जब उसे खुद एक रिहेबिलिटेशनकाउंसलर से मदद लेनी पड़ी थी.एमिनेम को रोलिंग स्टोन ने किंग ऑफ़ हिप हॉप म्यूज़िक कहा. लेकिन एमिनेम को येकहलवाने के लिए किसी की मुहर की ज़रुरत नहीं है. एमिनेम रैप के भगवान हैं. और हां,"WHY BE A KING WHEN YOU CAN BE GOD?"https://www.youtube.com/watch?v=4oV_ZjGJvIU