हिंदी सिनेमा के स्टार शम्मी कपूर ने जब हिंदी सिनेमा में करियर की शुरुआत की तोउनके सामने दो चुनौतियां थी. पहली देवानंद और दूसरे उनके अपने भाई राजकपूर. शम्मीकी एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हुईं और हालत ये हो गई कि 'तुमसा नहीं देखा'उन्होंने आखिरी फिल्म सोच कर साइन की. शम्मी ने एक आदमी के मैनरिज़्म, ऐक्टिंग,चलने के तरीके, गिरने, हेयर स्टाइल जैसी हर चीज़ को कॉपी किया. ये आदमी था किंगयानी एल्विस प्रेस्ली. वैसे एल्विस के स्टाइल को कहीं कहीं पर जितेंद्र ( ये भीकपूर हैं) ने भी कॉपी किया है.एल्विस के बारे में आमिर खान मज़ाक करते हुए कहते हैं, 'एल्विस अमेरिका को शम्मीकपूर को दिया जवाब है.' मगर इस झूठ को बोलते समय आमिर की शम्मी और अपने अंकल नासिरहुसैन (जिन्होंने शम्मी को ये आइडिया दिया था) को डिफेंड करने की मजबूरी समझी जासकती है. खैर एल्विस इन सब से हर स्तर पर परे हैं. 11 साल की उम्र में एक लड़के कोसायकिल की जगह गिटार मिलता है, निराश बच्चा उसे बेमन से बजाना सीखता है. मगर कुछ हीसमय में रॉक एंड रोल की दीवानगी में रम जाता है. सिंगर बनने की कोशिश करता है तोशुरुआत में लोग ये कह के खारिज करते हैं कि ये आवाज़ नहीं चलेगी. मगर उसे खारिजकरने वाले नहीं जानते थे कि उन्होंने जीवन का सबसे बड़ा मौका खो दिया. 1956 मेंएल्विस को पहली सफलता मिली, गाना था हार्टब्रेक होटल. स्टेज पर एलविस पैर हिलातेहुए डांस करते थे दुनिया उसकी दीवानी हो गई. इस स्टाइल का असर आप इसी से समझ सकतेहैं कि फ्लोरिडा के एक जज ने फैसला सुनाया कि ये ढंग युवाओं को भड़का रहा है. इसकेबाद एल्विस 1958-1960 तक मिलिट्री सर्विस में बतौर सार्जेंट भी रहे. लोग और मीडियाफौजी एल्विस की झलक के लिए पागल थे मगर एल्विस खुद इन सब से दूर रहना चाहते थे. फौजकी सर्विस से 1960 में वापस आने तक बीटल्स का दौर शुरू हो गया था. इस समय एल्विस केकरियर में ढलान दिखने लगी. 1968 में करियर को रीलॉन्च कर के एलविस एक बार फिर शिखरपर पहुंच गए. 1970 में उन्होंने बीटल्स की शिकायत करते हुए एक 6 पन्ने का खतराष्ट्रपति निक्सन को लिखा कि बीटल्स ड्रग और वियतनाम युद्ध में देश के खिलाफ बातकर रहे हैं ऐसें में FBI के अधिकार बढ़ाए जाने चाहिए. एल्विस के डांस का ये वीडियोदेखकर आपके कई मुगालते साफ हो जाएंगे https://www.youtube.com/watch?v=tFtAOltn7iwएक तरफ एल्विस खुद नशे के खिलाफ अभियान चलाए जाने के पक्ष में थे और दूसरी ओर नशेकी गिरफ्त में थे. पत्नी से तलाक हो गया था और इसका असर भी एल्विस पर था. 1977 मेंएक कॉन्सर्ट में एल्विस सिर्फ एक घंटा स्टेज पर रह पाए. इसके बाद एक और रिकॉर्डिंगमें उनके शब्द लोगों की समझ में ही नहीं आ रहे थे. कुछ दिन गुज़रे एल्विस की हालतकुछ बेहतर हुई, मगर ड्रग्स की लत नहीं छूट रही थी. उनका लिवर डैमेज था, ब्लड प्रेशरबहुत हाई, 16 अगस्त को एल्विस अपने बाथरूम के फर्श पर बेहोश मिले. हॉस्पिटल ले जायागया, मगर तब तक उनकी मौत हो गई थी. एल्विस को जो विदाई मिली विरलों को ही मिलती है.राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने कहा कि एल्विस ने अमेरिकी पॉप कल्चर को हमेशा के लिए बदलदिया. लोगों की भीड़ एल्विस को श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हो गई. उनके ताबूत कीएक तस्वीर के लिए मीडिया ने 18 हजार डॉलर खर्च किए. नैशन्ल इनक्युरर के जिस इश्युमें ये तस्वीर छपी उसने बिक्री के सभी रिकॉर्ड तोडे. यहां तक कि लाश को कब्र सेचुराने की कोशिश भी हुई. 1977 से 1981 तक मौत के बाद रिलीज़ हुए एल्विस के सिंगल्सरिलीज़ होते रहे और नंबर एक बनते रहे. उनके घर को देखने अभी भी 5 लाख लोग हर सालआते हैं. अमेरिका के लिए एल्विस आज भी ज़िंदा हैं. एल्विस का ये गाना सुनिए हिंदीका सदाबहार संगीत याद आ जाएगा. https://www.youtube.com/watch?v=t6IGdiXw7qg--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें :जॉर्ज माइकल : जिसकी स्टाइल की नकल कर के हिंदुस्तान में कितने तो हीरो बन गएजीसस से ज्यादा प्रसिद्धि का दावा करने वाला रॉक स्टार, जिसे गोली मार दी गई