बचते बचते थक गया ! दिन रात लोग मारे जाते हैं दिन रात बचता हूं बचते-बचते थक गयाहूं न मार सकता हूं न किसी लिए भी मर सकता हूं विकल्प नहीं हूं दौर का कचरा हूंहत्या का विचार होती हुई हत्या देखने की लालसा में छिपा है मरने का डर सुरक्षित हैचाल-ढाल में उतर गया है यह मेरी अहिंसा है बापू! आप कहेंगे इससे अच्छा है कि मार दोया मारे जाओ किसे मार दूं मारा किस से जाऊं आह! जीवन बचे रहने की कला है नवीन सागरके कविता संग्रह 'नींद से लंबी रात' की यह कविता 'बचते-बचते थक गया' सालों पहले पढ़ीथी. यह कविता अक्सर याद आती है, और उस 'अक्सर' में हमेशा इसकी अंतिम लाइन 'आह! जीवनबचे रहने की कला है', जरूर दोहराता हूं. दरअसल, इन शब्दों को दोहराना किसी मुसीबतके गुजर जाने के बाद भगवान का नाम लेने की तरह ही लगता है, क्योंकि मुसीबत औरजिंदगी अक्सर साथ-साथ ही चलती रही हैं. वैसे जिंदगी में जो कुछ भी 'अक्सर' होता है,वह एक तरह से कई चीजों और कई घटनाओं के साथ घटने वाला हिस्सा ही होता है. कई लोगोंके 'अक्सर' अच्छे होते हैं, और कुछ लोगों के साथ अच्छे 'अक्सर' कभी-कभार होते हैं.अब ऐसे में यदि आप अपने 'अक्सर' में जीवन को बचे रहने की कला मानते हैं, तो इस बातपर यकीं करना होता है कि आप जीवन बचे रहने के लिए जी रहे हैं या अपने अस्तित्व कोबचाने के लिए. खैर, मेरे 'अक्सर' में विस्थापन है, निर्वासन है, भटकाव है,बेरोजगारी है, मुसीबत है और इन सबके बीच आवारगी है, लिहाजा ऐसे 'अक्सर' में घटितसमाज, समय, घर, परिवार, रिश्ते, पूरा परिवेश और उसके लोग, जीवन को बचाने वालेकलाकार के तौर पर ही नजर आते हैं और कई बार मैं मन ही मन यह भी बुदबुदा लेता हूं किदिन रात बचता हूं/ बचते-बचते थक गया हूं. वैसे जीवन को बचाने की कला में थकना जायजही है. खासकर इस समय में और इस समाज में. लेकिन मेरे अपने 'अक्सर' में और जीवन में,बचने और जीवन को बचाने दोनों की कला कभी आसान नजर नहीं आई. मेरे पास ही क्यों,बहुतों के पास भी. अब जीवन को बचाने की कला में माहिर होना आसान तो होता नहीं. कुछही हैं जो इस कला को जानते हैं. हर कोई नहीं जानता. बेफिक्री में कई दफे देखा किजीवन को बचाने में कई दिन-रात खुट रहे हैं, तो आवारगी में देखा कि कइयों को जीवनखुद ही खुटा रहा है. मुफलिसी में समझ आया कि कई यहां ऐसे हैं, जो जिंदगी को बचानेमें बेहद सक्षम हैं और वे बेहरीन और महान कलाकार हैं. वे जीवन जीने और उसे बचानेदोनों की कला जानते हैं. उनके हथियार कभी जंग नहीं खाते. जब-जब किराए का कमरा खालीकिया तब-तब महसूस हुआ कि कुछ लोग ऐसे हैं जिनके पास जीवन केवल बचा भर है, और वेकेवल मौजूद भर हैं, बाकी उनके जीवन के होने का अहसास उन्हें नहीं, दूसरों को होताहै. शहर बदले तो लगा कि ऐसे लोग इस संसार में केवल दृश्य भर हैं. ये कभी दर्शक भीनहीं बन पाए. भीड़ से भी दूर, हाशिए के उस पार. इस तरह उनका कोई अस्तित्व नहीं है,उनके कोई सरोकार नहीं हैं और उनके होने से फर्क उन्हें ही नहीं है तो परिवार,आस-पड़ोस और प्रियजनों, परिजनों को क्या होगा? इधर जब नए शहर में नई जगह पर रोजगारढूंढ़ा तो लगा कि जीवन से प्यारा और बड़ा अस्तित्व होता है. सामाजिक जीवन की उपजअस्तित्व. उपज तो प्यारी होती ही है. जीवन को खुटा कर, गला कर और इस बाजार में खर्चकर ही तो जीवन की ब्रैंडिंग होती है और बनता है अस्तित्व . बनती है पहचान. लोग इसकला में भी माहिर हैं. जब नए शहर में नई नौकरी लगी तो पता लगा कि वाकई में अस्तित्वहै भी बड़ी प्यारी चीज जिसे सब बचाना चाहते हैं. बचाना भी चाहिए क्योंकि वह तो जीवनसे भी प्यारा और कीमती है. नई नौकरी के छह माह में पता लगा कि हमारे आस-पास कितनेसारे अस्तित्व हैं इन दिनों, सामाजिक अस्तित्व, राजनीतिक अस्तित्व, कलाकारों काअस्तित्व, मजदूरों का अस्तित्व, इसका अस्तित्व , उसका अस्तित्व , फलाना अस्तित्व औरढिमका अस्तित्व. गजब की चीज है अस्तित्व, उसे बचाने के लिए हमारा भौतिक अस्तित्व'जीवन' भी सूली पर चढ़ जाता है. धर्म के नाम पर, संप्रदाय के नाम पर, संस्कृति,परंपरा, रिवाजों के नाम पर, आरक्षण के नाम पर कई लोग और कई समाज अपने अस्तित्व केलिए दिन-रात एक किए जा रहे हैं. कई जीवन दांव पर लगा रहे हैं. अब जब कई शहर छूट गएऔर कई नौकरियां भी तो सोचता हूं जीवन बड़ा है कि अस्तित्व जीवन के कारण अस्तित्व हैकि अस्तित्व है इसलिए जीवन? देखा तो अब तक यही है कि शान के खिलाफ, वजूद के विरोधमें और अपने कुछ खास होने के गुमान में खून की नदियां बह गई हैं और उसमे कईजिंदगियां बह गई हैं. कोई ऐसा नहीं मिला, जिसने कहा कि मैं जीवित हूं, और जीवन सेभरपूर हूं और बस यही मेरे पास है. मैं न कलाकार हूं, न अधिकारी हूं, न राजनेता हूं,न मंत्री हूं और न ही उद्योगपति, व्याापारी और न कोई लेखक, न कलाकार, न बुद्धिजीवी,न पत्रकार, न ब्ला... ब्ला.. और न एक्स वाई जेड मेरा अस्तित्व है. उफ्फ! सोचता हूंजीवन सभ्यता के लिए है या सभ्यता के लिए जीवन? वह मिली और हंसी तब पता लगा कि कितनीखूबसूरत चीज है जीवन. हल्की-फुल्की जिंदगी. रुइ के फाहे से मन में उछलती-कूदती,गाती-गुनगुनाती. सागर किनारे अल्हड़-सी घूमती. उसके हाथों में हाथ डाले, दिन गुजारतीऔर रातों में बतियाती. उसने बताया कि जीवन किसी बंधन में नहीं हो तो ही ठीक है. खुदउसका भी नहीं. फिर जीवन तो जीवन है, उसमें बंधन न उसका होगा, न मेरा. उठापटक के बीचयह समझ आया कि जीवन किसी तरह के सामाजिक, राजनीतिक और ब्ला... ब्ला.. अस्तित्व मेंडूबा नहीं होना चाहिए. जीवन जीने की चीज है और अस्तित्व बचाने की. अस्तित्व बोझ हैऔर जीवन नदी, इंद्रधनुष, बादल, आवारगी, किताब, खत, बांसुरी और पेटिंग और एकप्यारा-सा चुंबन. ठंडी हवा के साथ माथे पर दिया हुआ. वह चली गई और मैं लौट आया...उसके जाने के बाद पता लगा कि जीवन हो और बिना किसी अस्तित्व का हो, ऐसा होता कहांहै? मेरे लौटने के बाद और उसके जाने के बाद. वह मेरे भीतर है और मैं उसके. हमारेपास जीवन भी है और अस्तित्व भी और एक दुनिया भी. जिसमें आग है, पानी है, हवा है,आसमान है, धरती है, भूख है, प्यास है, नींद है और बचे रहने के जंग खाए चंद हथियार.वह चली गई. शहर छूट गया. नौकरी चली गई. घर आसमान निगल गया और मुझे जमीन. जीवन इसव्यवस्था में उग आए, या उगाए गए कांटों से लहूलुहान होने लगा. वह मेरे 'अक्सर' में शामिल हो गया. उस दिन जब कर्ज लिया तो जीवन ने समझाया कि तुम्हें मुझे जीना नहींहै, बचाना है. इसलिए मेरे 'अक्सर' में जीवन को बचाने वाले रहते हैं, वे अस्तित्वनहीं बचाते, क्योंकि अस्तित्व होता कहां है? मेरे और मेरे 'अक्सर' में जीवन ही बचताहै जबकि कहीं ओर दूसरे छोर पर दरअसल, जीवन नहीं, अस्तित्व बचाया जाता है. वहांअस्तित्व ही जीवन होता है. बाकी सभी जीवन को अस्तित्व मानते हैं. मेरी और मेरे'अक्सर' की दुनिया छोटी है जिसमें वे चंद दिन थे जब दुनिया खिलाफ हो गई थी. वहचमचमाते लाइटों से सजी सड़कों पर मुझे भूखा छोड़ गई. उसमें बिना तारों का आसमान था औरकेवल धड़ देखने वाली भीड़ थी. वहां केवल बचना था और इस तरह बचे रहने के चक्कर में, याबचाए रखने की जद्दोजहद में मैं और मेरी अक्सर की दुनिया जीवन जीना ही भूल गए. उसदुनिया में जिंदगी गाती नहीं, डरती है, गमकती और उछलती नहीं, भय से सिकुड़े, दबे,सहमे और घबराए मन में बस बची रहती है और खैर मनाती रहती है कि वह बची हुई है. फिरउस दिन पता चला कि जीवन तो जीवन है, तुम्हारी थ्योरी बासी है. बदलो इसे. चार्जरनोकिया का रखते हो और दुनिया सैंमसंग की है. मेरे अक्सर में एक खिड़की खुली उस दिनऔर अंधेरे में एक रौशनी आई, जिसमें पता चला कि सब 'अस्तित्व' का चक्कर है.नोन-तेल-लकड़ी की चिंता में जिंदगी एक अस्तित्व है और उसके साथ चिपकी है उसे बचानेकी चिंता. महानगर, शहर सुबह से अस्तित्व बचाने निकलते हैं और शाम को घर लौटते-लौटते खुश होते हैं कि आज का जीवन बचा गया. मैं और मेरा अक्सर. मेरे अक्सर में मैं,मेरी दुनिया और उसके लोग, हम मरे नहीं जबकि हम सब मृत्यु से बचते हुए उसी की ओर जारहे हैं, लेकिन...? लेकिन गजब का आदमी है रामभरोसे... मेरे ‘अक्सर’ में शामिल हुआएक नया सदस्य. ‘जीवन’ और ‘अस्तित्व’ सब बराबर हैं उसके लिए. जो मिली गुजार दी, जोबची है काट रहे हैं. हां, इच्छा यह है कि चोला बदलना चाहते हैं. चलिए अस्तित्व औरजीवन की बात चली है तो आपको रामभरोसे के बारे में बताता हूं. अब देखिए न, हम यहांबात कर रहे हैं कि अस्तित्व को बचाने की जंग हर आदमी हर पल, हर घंटे लड़ रहा है,इसलिए जीवन भी उसके लिए दांव पर लगा रहा है, लेकिन रामभरोसे अलग ही मिला. वहसेक्टर-16 से फिल्म सिटी की ओर जाने वाली सड़क पर करीने से लगे रिक्शों की लाइन मेंसबसे पीछे कोने में चुपचाप अकेला खड़ा था. उसका चेहरा सपाट था और आंखें शून्य के पारकहीं थी. अस्तित्व से भी पार. शरीर और जिंदगी दोनों किसी बेहतरीन हमदर्द की तरह थे.किसी ने किसी को मात नहीं दी थी. न तो शरीर जिंदगी से शिकस्त खाया हुआ था और न हीजिंदगी में शरीर से ऊब दिखाई देती थी. वह अपने तीन पहिये वाले रिक्शे से टिककर खड़ाथा, जो उसका अस्तित्व था. मैं उसके पास गया और पूछा फिल्म सिटी चलोगे? वह बिना कुछबोले रिक्शे पर चढ़ गया और मैं रिक्शे पर बैठ गया. मन की बात कहूं तो मैं किसी भीतरह के वाहन से चलना पसंद नहीं करता. न कभी बाइक का शौक रहा और कार तो अब तक सपनाहै. खंडवा, इंदौर, मुंबई, नागपुर, औरंगाबाद, भोपाल और इस समय दिल्ली, कई शहरों कीखाक छानते हुए वहां की सड़कों पर पैदल ही तपती दोपहरों में, और गहराती देर रातों कोआवारगी काटी. इंदौर और मुंबई में तो सबसे ज्यादा. वाहन नसीब नहीं था और रिक्शे काइस्तेमाल मैंने न चाहते हुए बेहद संकट के समय किया. यानी जब तक कोई जल्देबाजी न हो,किसी से मिलना न हो या फिर कोई दूसरी मजबूरी न आन पड़े तब तक अपनी 11 नंबर की बस हीजिंदाबाद रहती. आठ से 10 किलोमीटर पैदल आसानी से चल लेता हूं. सच कहूं तो पैसेबचाता हूं और खाए हुए समोसे की चर्बी घटा देता हूं. किलोमीटर में लंबा चलना मुंबईने सबसे ज्याहदा सिखाया, सो दिल्ली क्या? अब तो किसी भी शहर में किसी तरह की दूरीकुछ लगती ही नहीं. खैर, इतनी बात इसलिए कि अमूमन इस तरह के हाथ रिक्शा में बैठतेहुए बड़ी शर्मिंदगी महसूस होती है. सबसे पहली बार नागपुर में बैठा तो अंदर तक हिलगया था क्योंकि वह दुबला था और बेहद कमजोर हुआ जा रहा था. लेकिन स्टेशन के पास पीछेही पड़ गया, सो चढ़ा भी, लेकिन उसके बाद जब तक नागपुर रहा किसी हाथ रिक्शे में बैठानहीं. इधर, दिल्ली 2005 से ही आना-जाना होता रहा, लेकिन साल 2009 में जब इस तरह केरिक्शे में पहली बैठा तो फिर बड़ा अजीब-सा फील हुआ. नागपुर याद आ गया. चार-पांच सालमुंबई में गुजार चुके आदमी को जहां आदमी, उसका टाइम और उसके श्रम दोनों ही सिरआंखों पर रखे जाते हैं. ऐसे में वहां का आदमी देश की राजधानी दिल्ली आकर एक रिक्शेमें महज 20 से 30 रुपए में बैठ जाए तो कैसा लगेगा? खैर, पहली बार जब बैठा तो लगामानो किसी पर अत्याचार कर रहा हूं. मेरे शहर हरदा में सालों पहले तांगे चला करते थेसो तांगे में आगे बैठकर घोड़े की आंखों पर लगे काले पट्टों को देखता और उसकी गर्दनहिलते हुए देखकर उसके पैरों की आवाजें सुनता था, घोड़े का श्रम ही मुझे द्रवित करताथा. यहां तो आदमी, आदमी को खींचे जा रहा था. इसे देखकर तो आज भी अंदर तक संवेदना केतंतु खड़-खड़ करने लगते हैं. वैसे, इस समय तो आदत हो गई है कि रिक्शा करूं तो कम सेकम जेब से दो पैसे इन लोगों के पास चले जाएं. सो जब मजबूरी होती है, तो कोशिश इनकीमदद की होती है. तो मैं कह रहा था कि मैं उसके रिक्शे पर था. धीमी और मंथर गति सेसुबह चेहरे पर ठंडक का हाथ फेर रही थी. वह वैसे ही रिक्शा चला रहा था, जैसे शून्यके पार जा रहा हो. जितनी खामोशी उसके भीतर थी, उतनी ही शरीर में थी. हां, वह चढ़ावके दौरान उतर गया था. थकान के चलते उससे रिक्शे के पैडल नहीं पड़ रहे थे. कुछ दूरचलने के बाद हांफ रहा था और मुझे लगा कि उसका शरीर जिंदगी से शिकस्त खा रहा है.मेरे भीतर फिर 'अस्तित्व' और 'जीवन' का चिंतन घुलने लगा और एकाएक दोनों कोने मेंचले गए और मैं सोचने लगा कि आदमी का श्रम कितनी खूबसूरत चीज होती है. शारारिक श्रमसे सुंदर कौन-सी चीज होती होगी? हम कंप्यूटर पर बैठते हैं और क्लिक करते हैं. हमफाइल में सुंदर कलम से अपने अहम अधिकार के हस्ताक्षर करते हैं. हम बोलते हैं औरशब्दों के फूल झड़ते हैं, हम लिखते हैं और रंगीन सपने रचते हैं. हम जो रचते हैं,रचाते हैं, रचवाते हैं, करवाते हैं, बोलते हैं और बुलवाते हैं, लिखते हैं औरलिखवाते हैं और इस तरह पैसा कमाते हैं. हम पैसा कमाते हैं और 'अस्तित्व' बचाते हैं,यानी एक तरह से 'जीवन' बचाते हैं. हम बड़े ही महान अस्तित्व के लोग हैं क्योंकिहमारा 'अस्तित्व' बुद्धि की महान अभिव्यक्ति है. अंदर एक प्रश्न उठता है : क्याजैसा हम काम करते हैं, वैसा ही हमारा 'अस्तित्व' बनता है? हां, दुनिया में अभी तकतो यही समझ आया. डॉक्टर बड़ा आदमी है वह जीवन बचाता है, उसका 'अस्तित्व' बड़ा है,इंजीनियर बिल्डिंगें, पुल और सड़कें बनाता है, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर बनाता है, पायलटहवाई जहाज चलाता है, ड्राइवर, रेल, बस, गाड़ी चलाता है, लेखक लिखता है, चिंतक चिंतनकरता है, बाबा उपदेश देते हैं, सामाजिक कार्यकर्ता समाज-सेवा करते हैं, पत्रकारअखबार निकालते हैं, राजनेता देश और दुनिया चलाते हैं और भी कई सारे लोग कुछ न कुछकरते हैं इसलिए सबके ‘अस्तित्व’ महान हैं. ‘अस्तित्व’ महान है इसका मतलब है किइन्होंने जीवन को ज्यादा तरीके से बचाया है और जीवन को बचाने के ये लोग बेहतरीनकलाकार हैं. मैं रामभरोसे को रिक्शा चलाते हुए देखता हूं. उसे पसीना आ रहा है औरमुझे कबीर याद आ रहे हैं. कबीर जुलाहे थे, उन्होंने अपना 'अस्तित्व' बचाने के लिएरेमंड का कपड़ा बनाने की कोशिश की थी क्या? और हां, रैदास तो जूता सिलते थे, लेकिनउन्होंने अपना 'अस्तित्व' बचाने के लिए रिबॉक का शूज बनाने के बारे में सोचा थाक्या? नहीं ऐसा तो कहीं है नहीं. ओह... तो वे जीवन जी रहे थे, उसे बचा नहीं रहे थेयानी उनका अस्तित्व था ही नहीं? मैंने रामभरोसे को फिर देखा, वह रिक्शे पर बैठ गयाथा और अपने चारों ओर बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें देखीं. मैंने सोचा कबीर और रैदास दोनों का'अस्तित्व' था ही नहीं, वे लोग एक तरह से मजदूर थे और मजदूरों का भला कहीं अस्तित्वहोता है? उनके पास 'जीवन' बचाने के लिए नहीं, बल्कि 'जीने’ के लिए होता है. मुझेसमझ आया कि यह दुनिया तो मजदूरों ने बनाई है. उनका कहां अस्तित्व? वे जीवन जीतेहैं, उसे बचाते नहीं. मैंने रामभरोसे से पूछा : ‘‘आपकी उम्र कितनी है?’’ ‘‘66साल.’’ मैं चौंक गया. दो बार क्रॉस चेक किया, फिर वही जवाब मिला. ‘‘कब से हैंदिल्ली में?’’ ‘‘40 साल हो गए. 40 साल से रिक्शा चला रहा हूं.’’ मैं थोड़ा आगे की ओरझुका : ‘‘कितने बच्चे हैं आपके? ‘‘चार लड़कियां और एक लड़का.’’ ‘‘आप इतनी उम्र में भीरिक्शा चला रहे हैं, बेटा कमाता नहीं क्या.?’’ ‘‘कमाता है, लेकिन उतना नहीं.’’‘‘बीमार हो जाएंगे काका, अब बंद कर दीजिए ये काम.’’ वह कुछ बोला नहीं. फिर बोला :‘‘क्या करेंगे अब, बंद और चालू करके.’’ ‘‘क्यों?’’ मैं आश्चर्य में पड़ गया. ‘‘हां,अब चोला बदलना है. जीने की इच्छा नहीं रही.’’ मेरे भीतर एक उदासी छा गई जो चेहरे परशिकन के रूप में बाहर आई. उनसे हुई बाकी बातें मेरे अंदर एक अजीब-सा खालीपन भरतीगईं. मैंने आसमान की ओर देखा, और गहरी सांस छोड़ी. आसमान में सुबह की लालिमा थी.सूरज की रोशनी नीले आसमान में फैल रही थी. लेकिन मेरे अंदर अंधेरा हो गया था. मैंइसलिए रिक्शे में नहीं बैठता... उफ्फ! दिल्ली की चमचमाती सड़कों पर पिछले 40 साल सेरिक्शा चलाने वाले 66 साल के रामभरोसे पासवान चोला बदलना चाहते हैं. न जीवन केप्रति कोई आस है और न अस्तित्व के प्रति कोई मोह रह गया है. खुद के होने की उन्हेंकोई खुशी नहीं और न इस समाज और व्यतवस्था के. पूछने पर कहते हैं कि नाती-पोते सबदेख लिए. चार लड़कियां और एक लड़का है. पोते को बीए कराने तक रिक्शा खींच रहे हैं. अबजीना नहीं चाहते. बैठते हैं तो दम फूलता है और रिक्शा चलाते हैं तो सांसें लय मेंचलती हैं. विश्राम के भीतर से 'राम' गायब है और रिक्शे की थकान में सांसों को'विश्राम' मिलता है. सोचने लगा कि बिहार के सीतामढ़ी जिले से दिल्ली आए रामभरोसे कोक्या किसी 'पासवान' का भरोसा नहीं मिला कि वह खुद को पापी मानते हैं. वे रिक्शाचलाने को मजबूर हैं. उनके साथ वाले 50-55 में ही व्यवस्था से 'जीवन' और 'अस्तित्व'दोनों हार गए. उनका जीवन शिकस्त खाता गया और निराशा के बादल गहराकर एक दिन बरसे औरगल चुकी देह व्यवस्था के किसी कोने में बह गई. ओह... रामभरोसे अच्छे कलाकार नहींहैं. वह जीवन नहीं बचा पाए. रिक्शे से उतरकर 30 की जगह 50 दिए और एक तस्वीर खींची.उस जिंदगी को कैद कर लिया जो देह से आजाद होना चाहती है. चोला बदलना चाहती है. मनमें सवाल उठा, कहीं देश के किसान चोला ही तो नहीं बदल रहे...? ये मृत्यु का वरण देहकी आजादी की इच्छा है, या निराशा के गहरे अंधकार में मन से जीवन जीने की इच्छा केबुझ जाने का संकेत. वे नए चोले की आस में पुराना चोला बदलना चाहते हैं, इसलिएमृत्यु चाहते हैं. लेकिन आत्महत्याएं भूमिकाएं बनाती हैं और प्रस्तावनाएं गढ़ती हैं.हरे-भरे किसान फसल से ज्यादा सूख गए और खाली हो गए. खाली आदमी खुद से एक खुशी चुनताहै, जिसमें न अस्तित्व होता है न जीवन. व्यवस्था निचोड़ती है, फिर जीवन को बचाने परमजबूर करती है और एक दिन अस्तित्व को लेकर मोहभंग कर देती है. आत्महत्याएं होती हैंया करवाई जाती हैं? इसलिए हत्या होती है, क्या उसका कोई वरण नहीं होता? उफ्फ!आपाधापी और संघर्ष के बीच जिंदगी शिकस्त हो रही है. शिकस्त जीवन पर निराशा के बादलसाथ लाती है. नोन, तेल, लकड़ी की चिंता, अंतिम चिंता से ज्यादा खतरनाक है. उसमेंजलते आदमी का कोई समाज नहीं होता और होता है, तो उसे उसके उस समाज में होने का कोईअहसास नहीं होता. 'जीवन' से ज्यादा 'अस्तित्व' को बचाने की कला ज्यादा बड़ी हैक्योंकि उसमें आत्मा और मन का र्इंधन बहुत लगता है. सांसें जितनी ली नहीं जातीं,उतनी खर्च होती रहती हैं और एक दिन भीतर सब कुछ खाली हो जाता है. यहां न तो ज्यादाकमाई है और न ही कोई उसकी कोई आस. जीवन क्या वाकई में बचे रहने की कला है? तो क्यामृत्यु नए जीवन की आस का वरण है. उफ्फ! मेरे चोला माटी के राम. रामभरोसे तुम्हारेजीवन के अंधेरे में आत्महत्या सवेरा कर रही है. रामभरोसे 50 का नोट लेकर कुछ नहींबोलता. 20 रुपए लौटाता है, मैं मना कर देता हूं. वह आगे बढ़ जाता है. पैदल-पैदल अपनीउम्मीद खींचते हुए. देह से अलग, जीवन से पृथक. मैं रामभरोसे के 'चोले' को दूर तकजाता देखता हूं. और खुद से ही बुदबुदाता हूं. रामभरोसे तुम्हारे राम कौन हैं? तुमकिस राम के भरोसे हो?