मनोज कुमार पांडेय हिंदी में खूब सराहे गए कहानीकार हैं, 'शहतूत' और 'पानी' जैसी नभूलने वाली कहानियों की दो किताबें हिंदी को दे चुके हैं. 'खजाना' नाम से तीसराकहानी-संग्रह इसी विश्व पुस्तक मेले में आधार प्रकाशन से आ रहा है. आज एक कहानी रोज़में इस संग्रह से ही एक कहानी... गांव में मेरा घर गांव से थोड़ा परे हटकर था. पूरा गांव जहां हरियाली और रास्ता थावहीं मेरे घर के आस-पास की जमीन जैसे बंजर. बारिश के कुछ महीनों को छोड़ दें तो दुआरपर साल भर रेह फूलती रहती. कच्चे घर की दीवारें हमेशा लोना छोड़ती रहतीं. हमें घर कीफर्श और दीवालों को दुरुस्त करने के लिए दूर से मिट्टी ढो कर लानी पड़ती. वह सफेदमिट्टी तो और दूर से आती जिससे घर की दीवारें और चूल्हे पोते जाते. घर पर पेड़ पौधोंके नाम पर बस थोड़े से पेड़ थे. घर के सामने थोड़ी दूर पर नीम का एक पुराना पेड़ था.हालांकि यह भी गांव के अपने हमउम्र पेड़ों जितना घना नहीं था फिर भी उसका होना हमारेलिए बहुत बड़ी बात थी. उसके अलावा घर के पूरब की तरफ बबूल और विलायती बबूल के कई पेड़थे. जिनकी छांव कई बार हमारे उठने-बैठने के और इससे भी ज्यादा जानवरों के काम आती.हम उन्हीं बबूलों के नीचे जानवर बांधते. एक सहूलियत यह भी कि खूंटे नहीं गाड़नेपड़ते. उनकी जगह बबूल के पेड़ ही काम में आ जाते. वहीं टूटी-फूटी ईंटों और मिट्टी केजोड़-तोड़ से एक चरही बना दी गई थी जिसमें जानवरों को चारा डाला जाता. मेरे घर पर एकभी ऐसा पेड़ नहीं था जिसमें फल लगता और हम खाते. मैं आम, जामुन या बेर आदि की तलाशमें दूसरों के पेड़ों के नीचे भटकता और झिड़कियां खाता. कई बार तो वे लोग ओरहन लेकरघर तक चले आते और मुझे घर पर डांट और मार पड़ती. फल ही नहीं फूल वाले पौधे भी घर परन के बराबर थे. कुएं की बगल की एक जगह पर हर साल देसी गेंदे के कुछ पौधे उगते औरबड़े होते. उनमें फूल खिलते फिर वे सूख जाते. इसके सिवा हमारे यहां कोई दूसरा फूल भीनहीं था. बाबा या बाबू रोज सुबह कहीं और से फूल तोड़ कर ले आते. हालांकि इसके लिए भीउन्हें कई बार उसी तरह से भुनभुनाहट का सामना करना पड़ता जिस तरह से हमें आम औरजामुन के लिए. शायद यही अभाव रहा होगा जिसने मेरे मन में यह घनघोर लालसा भरी होगीकि हमारे यहां भी खूब सारे फल और फूल वाले पेड़ हों, बल्कि उतने हों जितने कि गांवमें किसी के यहां न हों. यह सोचना आसान था पर इसे संभव कर पाना बहुत मुश्किल. मैंआमों और जामुनों के बीज ले आता और उन्हें जहां तहां बो देता. कई बार उनमें से पौधेभी निकलते. उनकी रंगीन आभा मेरा मन मोह लेती. मैं दिन में कई-कई बार उन्हें देखनेजाता. उन्हें बढ़ता देखता और गहराई तक एक सम्मोहन से भर जाता. उन्हें लेकर मन मेंबहुत सारे सपने देखने लगता. सपनों में जब वे कद्दावर पेड़ों में बदल रहे होते यथार्थमें उनकी पत्तियां अपनी चमक खोने लगतीं और वे धीरे-धीरे सूख जाते. मेरे घर कीमिट्टी में पता नहीं ऐसा क्या था जो उन्हें मार डालता. मैं कई बार उस मिट्टी कोचखता कि कहीं उनमें कोई जहर तो नहीं है. मेरे मुंह का स्वाद नमकीन हो जाता पर मेराकुछ नहीं बिगड़ता. इसके बावजूद मैंने कोशिशें नहीं छोड़ीं हालांकि नतीजा शून्य हीरहा. फिर मैंने हाई स्कूल के लिए घर से लगभग तीन कोस दूर एक कस्बे के स्कूल मेंदाखिला लिया. स्कूल इसलिए भी मेरे सपनों के नजदीक लगा कि उसमें इतनी तरह के फूलोंके पौधे और पेड़ थे जितने मैंने एक साथ पहले कभी नहीं देखे थे. ज्यादातर के तो मैंनाम भी नहीं जानता था. मैं अपने स्कूल में बहुत खुश था पर उस दिन मेरी खुशी और बढ़गई जब मैंने स्कूल के नजदीक ही एक पेड़-पौधों की नर्सरी ढूंढ़ निकाली. मेरे सपनों कोजैसे पंख ही लग गए फिर. जल्दी ही मैंने स्कूल के माली से जान-पहचान बढ़ानी शुरू करदी. मुझे उससे वह गुर सीखना था जिससे पौधे सूखे नहीं और वैसे ही बढ़ते जाएं जैसेमेरे स्कूल में बढ़ रहे थे. माली ने पहले तो मुझमें रुचि नहीं दिखाई फिर मेरी तमामकोशिशों और पीछे पड़े रहने के बाद एक दिन उसने मुझसे स्कूल के पीछे चलने के लिए कहा.मैं खुश हो गया. माली मुझे स्कूल के पीछे वाली नहर में ले गया और उसने मुझमें ऐसीरुचि दिखाई कि मैं उठ के खड़े होने के काबिल भी नहीं बचा. न जाने किस तरह से साइकिलचलाकर मैं घर पहुंचा. अगले कई दिनों तक मुझे बुखार आता रहा और टट्टी जाने के नाम सेभी मेरी रूह कांपती रही. पर मुझमें न जाने कैसा डर या शर्म थी कि यह बात मैं किसीको भी नहीं बता पाया. जब मैं दोबारा स्कूल पंहुचा तो एक अजीब तरह के भय से भरा हुआथा. अब वहां स्थिति उलट गई थी. पहले मैं माली के पीछे घूमता था अब माली मुझे ढूंढ़रहा था. उसने मुझे लालच दिया कि अगर मैं उसका कहा मानता रहूं तो वह भी मुझेपेड़-पौधों के बारे में बहुत सारी बातें बताएगा. यही नहीं वह स्कूल में लगने के लिएआने वाले पौधों में से बहुत सारे पौधे मुझे देगा. यह प्रलोभन मेरे लिए बहुत तगड़ा थापर उसके साथ का अनुभव उससे भी ज्यादा भयावह था. मैंने मना कर दिया. फिर भी वह बहुतदिनों तक मेरे पीछे पड़ा रहा. आखिर में कई दिनों की कोशिश और अभ्यास के बाद एक दिनमैंने माली को गाली बकी और कहा कि मैं उसकी शिकायत प्रिंसिपल से करूंगा. माली हंसाऔर बोला तो प्रिंसिपल तुम जैसे चिकने को छोड़ देंगे क्या? वह मुझसे भी ज्यादा शौकीनहैं. मेरी अभ्यास से जुटाई हुई हिम्मत न जाने कहां गायब हो गई. मैं रोने लगा. यह एकसंयोग था कि मेरी ही क्लास का एक लड़का उधर आ निकला. उसने मुझसे रोने की वजह पूछी.उसके पूछने में न जाने ऐसा क्या था कि मैं भरभरा गया और जो बात मैंने अब तक किसी कोनहीं बताई थी वह उसे बता डाली. फिर तो उसने माली का कालर पकड़कर उसे कई हाथ मारे औरजो जो गालियां सुनाईं कि मेरा जी ही खुश हो गया. उतनी गालियां मैंने पहले कभी एकसाथ शायद ही सुनी हों. बाद में उसने बताया कि उसका बाप वहीं कस्बे के ही थाने मेंपुलिस है और वह अपने बाप की गालियां सुनकर रोज उनके बकने का अभ्यास करता है. बादमें भी उस दोस्त ने मुझे बहुत सारी मुश्किलों से बचाया. माली से निराश होने के बादअब नर्सरी ही थी जो मेरे सपनों में बसने वाले पेड़-पौधों को जमीन पर उतार सकती थी.पर वहां मुफ्त का कुछ नहीं था. नर्सरी में जाने से पहले मुझे कुछ रुपए चाहिए थेजिनसे मैं पौधे खरीद सकता. दरअसल, मैं एक-एक पौधा खरीदने और लगाने के बारे में नहींसोचता था. मेरा लालच बहुत बड़ा था. मैं एक साथ बहुत सारे पौधे खरीदना चाहता था. मैंसपने में देखता था कि वे बहुत सारे पौधे पेड़ बन गए हैं. वे तरह-तरह के फूलों औरफलों से लदे हुए हैं. उन पेड़ों के बीच बहुत सारे रंग-बिरंगे पंछियों के घोंसले हैं.उन पंछियों के बीच बहुत सारे तोते हैं. वे तोते आमों को जूठा कर देते हैं और वेजूठे आम बहुत मीठे होते हैं. कोयल हैं जो आमों पर पाद देती हैं और वे आम महकने लगतेहैं. यह सब सपनों की बातें थीं पर असल में भी इसके लिए मैं बहुत कुछ कर रहा था. एकदिन जब मेरे पास पचास रुपए हो गए तो मैंने नर्सरी में जाने की हिम्मत जुटाई. मैंबहुत देर तक नर्सरी में इधर उधर घूमता रहा. तरह-तरह के पौधों के दाम पूछता रहा.पौधों को दिखाने वाला लड़का थोड़ी देर में मुझसे उकता हो गया. उसने कहा कुछ लेना होतो लो नहीं तो आगे बढ़ो. मैंने बहुत सोच-समझ कर खुद को फूलों के पौधों पर केंद्रितकिया. मेरी सोच यह थी कि ऐसा करने से बाबा और बाबू खुश होंगे और आगे दूसरे पौधों केलिए रुपए मांगने और जुटाने में मुझे आसानी होगी. इस तरह से मैंने पचास रुपए में कुलपांच पौधे खरीदे. लाल कनेर, गुड़हल, गुलाब और मदीना. मदीने के पेड़ मैंने अपने इसस्कूल में आने के पहले बस एक दो बार ही देखे थे और मोहित हुआ था. तब मैं इसका नामनहीं जानता था. यह तो स्कूल में आकर पता चला कि यह पेड़ मदीना है और उस दिन नर्सरीमें यह पता चला कि इसे गुलमोहर भी कहते हैं. नाम जो भी हो मेरे लिए मदीना एक हरेभरे, छतनार, लाल फूलों से लदे पेड़ का नाम था. इसका कोई और भी मतलब हो सकता था यहमुझे बाद में जानना था. इन पौधों के साथ एक अमरूद का पौधा खरीदने से मैं खुद को रोकनहीं पाया. आखिर सपने में कुछ फल भी तो थे जिन्हें तोतों द्वारा जूठा करके मीठाकरना था. पौधे खरीदने के बाद मैं देर तक नर्सरी के मालिक के साथ बतियाता रहा. यहमालिक एक बूढ़ा था जिससे जी भर के बातें की जा सकती थीं. वह खुद पेड़-पौधों के बारेमें बहुत सारी बातें बताना चाहता था. मैंने उसे अपने घर की बंजर मिट्टी के बारे मेंबताया. यह भी बताया कि कैसे पौधे उगते हैं फिर सूख जाते हैं. उसने सब धैर्य से सुनाफिर मुझे मिट्टी को सुधारने की कई तरकीबें बताईं. मुझे गहरे गड्ढे खोदने थे. उनकीमिट्टी निकाल कर उनमें बढ़िया मिट्टी डालनी थी. बीच-बीच में पुआल या पेड़ों कीपत्तियां, गोबर की खाद की परत, फिर मिट्टी और फिर यही सब. यह सब बड़े पेड़ों के लिएतैयार होने वाले गड्ढों के लिए था. जिन्हें यह सब करके बारिश भर के लिए छोड़ देनाथा. मैंने छोटे पेड़ों वाले पौधे खरीदे थे. उनका काम बाहर की मिट्टी और गोबर की खादसे चल जाना था. बाकी कुछ रसायनिक खादें भी थीं जो कि घर पर खेती आदि के लिए आती हीरहती थीं. मैं बहुत उत्साहित होकर घर आया. घर आकर मेरा सारा उत्साह जाता रहा. मुझेबाबा की डांट का सामना करना पड़ा और उन्हें यह सब बताना पड़ा कि मेरे पास पचास रुपएआए कहां से? उसके बाद ये पौधे कहां लगाए जाएंगे इसके बारे में मेरी एक न चली. मैंनेमन ही मन उन्हें कहीं और लगाने की सोच रखी थी और बाबा ने जो जगहें बताईं वे मुझेअच्छी नहीं लग रही थीं. पर अंततः मुझे ही झुकना था और मैंने बाबा द्वारा तय की गईजगहों पर ही गड्ढे तैयार करने शुरू कर दिए. इस बीच पौधे एक जगह छाया में रखे हुए थेजिन पर मैं बीच-बीच में पानी छिड़कता रहता. आखिरकार चार दिन बाद एक साथ पांचों पौधोंको उनके हिस्से की जमीन सौंप दी गई. मैं रोज सुबह-शाम जब भी मौका मिलता उन पौधों केपास जाता. उन्हें पानी देता. उनके पत्ते छूता, उन्हें सहलाता पर हफ्ते भर के भीतरअमरूद का पौधा सूख गया. इस तरह से फल का किस्सा खत्म. अब सिर्फ फूल बचे थे और उनचारों में नई कोंपलें निकल रही थीं. मैं खुशी में मगन था कि अब वह दिन दूर नहीं किजब मेरे लगाए हुए पौधों में फूल खिलेंगे. पौधे बढ़ते रहे. मुझे भरोसा नहीं हो रहा थाकि पौधों ने जड़ पकड़ ली है और इस बंजर जमीन के साथ उनका एक जीवित रिश्ता बन रहा है.मेरे सपनों को पंख लग गए थे कि अगर यह चार यहां अपनी जड़ जमा सकते हैं तो अगले चालीसभी जमाएंगे. मैंने दादा से जगह के बारे में तय किया. कुछ जगहों पर अपने मन से गड्ढेखोदने शुरू किए. मुझे जब भी समय मिलता मैं उनमें दूर खेत से बढ़िया मिट्टी लाकरडालता. बीच-बीच में जलकुंभी, पुआल, पेड़ों की पत्तियां और गोबर की खाद डालना नभूलता. यह अगले साल की तैयारी थी. पौधे खरीदने के लिए रुपए इकट्ठे करने का काम अलगसे चल ही रहा था. उसके लिए भी बहुत सारा प्रपंच रचना पड़ रहा था. अचानक एक दिन मेरेसपने को फिर से झटका लगा. लाल कनेर और गुड़हल के पौधे कोई उखाड़ ले गया था. उनकी जगहखाली थी. मेरी आंखों में आंसू आ गए. जैसे जमाने भर की निराशा मेरे भीतर आकर इकट्ठाहो गई थी. यह बात तो मैंने सोची ही नहीं थी कि पौधे चोरी भी हो सकते हैं नहीं तोउनके चारों तरफ कंटीली बाड़ का इंतजाम तो कर ही सकता था. पर अब कुछ नहीं किया जासकता था. इस घटना से सबक लेकर मैंने बाकी बचे पौधों की सुरक्षा के लिए बबूल कीडालियों की बाड़ लगाने का निश्चय किया. तभी मैंने गुलाब की एक नई-नई कोंपल में एकनन्हीं-सी कली देखी. मैं खुशी के मारे पागल ही हो गया. मेरे अपने गुलाब में फूलखिलने वाला है, यह खुशी इतनी नई और अनोखी थी कि मैं अमरूद का सूखना और गुड़हल और लालकनेर का चोरी चले जाना जैसे भूल ही गया. मदीना भी तेज गति से बढ़ रहा था. तीन-चारमहीनों के भीतर वह मुझसे भी बड़ा हो गया था और उसमें सभी दिशाओं में नए-नए कल्ले फूटरहे थे. पर गुलाब में एक कली दिख गई थी, इसलिए मैं उसके प्रति एक तरह के पक्षपात सेभर गया था. मैं उसके आस-पास किसी घास का एक तिनका भी नहीं रहने देना चाहता था. तभीएक दिन किसी दोस्त ने उसमें रसायनिक खाद डालने की सलाह दी. मैंने गुलाब के पौधे केआस-पास गुड़ाई की और उसमें अंजुरी भर यूरिया और अंजुरी भर डीएपी लाकर डाल दिया. अगलेदिन सुबह पौधा मुरझाया हुआ था. उसकी नई कोंपले नीचे से काली पड़ गई थीं. मैंने खादडालते हुए सोचा भी नहीं था कि जरूरत से ज्यादा खाद मेरे गुलाब की जान भी ले सकतीहै. इस लहलहाते पौधे की हत्या की जिम्मेदार मेरी ही नासमझी थी. यह चीज मुझे लंबेसमय तक सालती रहने वाली थी. अब पांच में से सिर्फ एक पौधा बचा था, मदीने का. इसकेसाथ मैं किसी भी तरह का खतरा उठाने को तैयार नहीं था. मैं दिन में कई-कई बार उसकेपास जाता. उससे बातें करता. उससे इस बात का वादा लेता कि अपने बाकी साथियों की तरहवह मुझसे दगा नहीं करेगा. वह मेरा साथ देगा. वह मेरे हरे भरे सपनों की जमीन बनेगाऔर उसने मेरा पूरा साथ दिया. साल भर के भीतर ही वह एक किशोर छतनार पेड़ में बदल गया.बारिश आने के बाद जब साल भर की धूल मिट्टी साफ हुई और नई कोंपले प्रकट हुईं तो उनकीहरी आभा ने मेरा मन ही मोह लिया. पर असली जादू अभी बाकी था. उन कोंपलों की फुनगियोंमें ढेर सारी कलियां छुपी हुई थीं. मैंने सोचा ही नहीं था कि उसमें इतनी जल्दी फूलआएंगे. शायद इसलिए कलियों की तरफ मेरा ध्यान ही तब गया जब वह खिलने खिलने को होआईं. और एक दिन सुबह उसमें कई फूल एक साथ खिले हुए थे. मेरे बोए गए या लगाए गएपौधों में यह पहला था जिसने मेरी आंखों में सफलता की एक रंगीन चमक पैदा की थी. मैंघर भर में सबको दिखाना चाहता था. पर मैंने जल्दी ही पाया कि मेरा उत्साह किसी परकोई खास असर नहीं डाल रहा है. बाबा जरूर पेड़ तक गए. उन्होंने उसका एक फूल तोड़ा औरसूंघा फिर फेंक दिया. बोले इसमें तो कोई महक ही नहीं है बल्कि एक अजीब-सी जंगली बूहै. मैंने उनके फेंके हुए फूल को उठाया और सूंघा. सचमुच उसमें एक भीनी-सी जंगली बूथी पर यह बू मुझे सबसे अलग और खास लगी. मुझे लगा कि यह मेरे सपनों की महक है. एकदमसबसे अलग, सुंदर और जंगली. वह अपने साथ मेरे भी होने का एहसास लेकर आया था. यह जोएक नन्हें से पौधे से खूबसूरत घने पेड़ में बदल रहा है और जिस पर लाल रंग के फूलोंके गुच्छे खिले हुए हैं, उसे मैंने लगाया है. वह मेरी मेहनत और देख-रेख में बड़ा हुआहै. वह मेरा है. उसकी आभा दिन पर दिन बढ़ती ही जाती थी और उसी के साथ-साथ और पौधेलगाने का मेरा उत्साह भी. मैंने इस बार पौधे लगाने के लिए गिनकर पूरे पचास गड्ढेतैयार किए थे. पर एक साथ पचास पौधे ले आना मेरी क्षमता के बाहर की बात थी. इसलिएमैंने तय किया कि मैं पांच पौधे रोज ले आऊंगा और इस तरह से अगले दस-बारह दिनों मेंपूरे पौधे आ जाएंगे. इससे यह भी फायदा होगा कि पौधों को घर लाकर रखना नहीं पड़ेगा औरवे रोज के रोज लगा दिए जाएंगे. जिस दिन पौधों की पहली खेप घर लाया मैं नए उत्साह सेभरा हुआ था. मेरे पास पांच पौधे थे उन्हें लेकर मैं मदीने के पास पहुंचा. मुझे उनपौधों को उनके बड़े भाई से मिलाना था जो उसी नर्सरी से साल भर पहले आया था और लहलहारहा था. वहां पहुंचकर मैं जैसे जड़ हो गया. मदीना कटा हुआ पड़ा था. उसकी आभा खत्म होगई थी. उसकी बड़ी-बड़ी पत्तियां, कलियां और फूल सब मिट्टी में पड़े हुए थे. मेरी समझमें ही नहीं आया कि मैं क्या करूं अब. पौधे मेरे हाथ से छूटकर नीचे गिर गए थे. जबमेरी जड़ता टूटी तो मैं चिल्लाते हुए घर की तरफ भागा. घर में मां थी बस. मां नेबताया कि कोई पंडितजी आए थे. उन्होंने उस पेड़ के लिए कहा कि यह तुम्हारे यहां कैसे?यह तो मुसलमानी पेड़ है. इससे गंदी-गंदी हवाएं निकलती हैं जो बहुत अशुभ होती हैं औरघर में तरह-तरह के रोग फैलाती हैं. यही नहीं अगर घर के सामने यह पेड़ रहे तो घरवालों का मन मांस खाने को करने लगता है. वे अपने धर्म के बारे में सब कुछ भूलनेलगते हैं और इस तरह उनकी अगली पीढ़ी मुसलमान हो जाती है. बाबा यह सुनते ही भड़क गए.उन्होंने कहा कि नर्सरी वाला जरूर ही मुसलमान होगा और उसने जान-बूझकर यह पेड़ बचवाको दिया होगा. यह कहते हुए उन्होंने कुल्हाड़ी उठाई और पेड़ को काट डाला. मां की बातपूरी होते-होते मैं चिल्ला-चिल्लाकर रोने लगा. मां मुझे चुप कराने लगी. वह मुझेसमझा रही थी कि कोई बात नहीं तुम वहां दूसरा पेड़ लगा देना. उन्हें क्या पता कि वहपेड़ कितनी मुश्किल और प्यार से मैंने इतना बड़ा किया था. मैंने मां से कहा कि मैं मरजाता हूं तुम दूसरा बेटा पैदा कर लेना. मां ने मुझे चांटा मारा पर तुरंत ही गले सेलगा लिया. मेरी रुलाई बंद होने का नाम ही नहीं ले रही थी. थोड़ी देर बाद बाबा आए तोअब तक का सारा डर भूलकर मैंने उनसे पूछा कि किससे पूछकर उन्होंने मेरा पेड़ काटा.बाबा ने मुझे गाली दी और कहा कि मेरा घर है मेरी जमीन है मैं जो मर्जी होगी करूंगा.मुझे किसी से पूछने की कोई जरूरत नहीं है. तब मैंने उनसे पूछा कि मेरी साल भर कीमेहनत का क्या? इसके पहले मैंने बाबा से कभी जबान नहीं लड़ाई थी. वह गुस्से में बमकउठे. उन्होंने बगल में पड़ा डंडा उठाया और मुझे कई डंडे मारे. वह गाली बक रहे थे किसाला मेरे ही घर में यह बित्ता भर का लौंडा मुझसे सवाल-जवाब करेगा. मेरे दरवाजे परमुसलमानी पेड़ लगाएगा और मैं उसको काटूंगा नहीं उसमें जल चढ़ाऊंगा! पढ़ाई-लिखाई छोड़ केपेड़ लगाएंगे बबुआ. मालीगीरी करनी है. अब इस चक्कर में पड़े तो हाथ-पैर तोड़ कर भीखमंगवाऊंगा. तभी उनकी नजर उन पौधों पर गई जिन्हें मैं थोड़ी देर पहले मदीने के पास सेले आया था. वे एक साथ एक रस्सी में बंधे हुए थे. उन्होंने पांचों को एक साथ उठायाऔर जमीन पर पटक दिया. वह पॉलीथीनें जिनमें मिट्टी भरी थी और जो जड़ों को संभाले हुएथीं फटकर बिखर गईं. पांचों पौधों की जड़ें नंगी हो गईं. बाबा ने उन्हें तोड़ा-मरोड़ाऔर दूर फेंक दिया. बाकी पैंतालीस पौधे कभी नहीं आए. मैंने अगले दिन सभी तैयार किएहुए गड्ढों में बबूल के बहुत सारे बीज डाल दिए. हालांकि वे उगे या कि नहीं मैंदोबारा पलटकर देखने नहीं गया.