The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Lallankhas
  • ek kahani roz: leo tolstoy story dhruvnivaasi reechh kaa shikar

एक कहानी रोज़: ऐसा लगता था भालू छुरियों से मेरा मुंह छील रहा है

आज पढ़िए लियो टॉलस्टॉय की कहानी 'ध्रुवनिवासी रीछ का शिकार'

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
लल्लनटॉप
21 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 6 मई 2016, 08:22 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ध्रुवनिवासी रीछ का शिकार लियो टॉलस्टॉय


हम एक दिन रीछ के शिकार को निकले. मेरे साथी ने एक रीछ पर गोली चलाई. वह गहरी नहीं लगी. रीछ भाग गया. बर्फ पर लहू के चिह्न बाकी रह गए. हम एकत्र होकर यह विचार करने लगे कि तुरंत पीछा करना चाहिए या दो-तीन दिन ठहर कर उसके पीछे जाना चाहिए. किसानों से पूछने पर एक बूढ़ा बोला- तुरंत पीछा करना ठीक नहीं, रीछ को टिक जाने दो. पांच दिन पीछे शायद वह मिल जाए. अभी पीछा करने पर तो वह डरकर भाग जाएगा. इस पर एक दूसरा जवान बोला- नहीं-नहीं, हम आज ही रीछ को मार सकते हैं. वह बहुत मोटा है, दूर नहीं जा सकता. सूर्य अस्त होने से पहले कहीं न कहीं टिक जाएगा, नहीं तो मैं बर्फ पर चलने वाले जूते पहनकर ढूंढ निकालूंगा. मेरा साथी तुरंत रीछ का पीछा करना नहीं चाहता था, पर मैंने कहा- झगड़ा करने से क्या मतलब. आप सब गांव को जाइए. मैं और दुगार (मेरे सेवक का नाम) रीछ का पीछा करते हैं. मिल गया तो वाह वाह! दिन भर और करना ही क्या है? और सब तो गांव को चले गए, मैं और दुगार जंगल में रह गए. अब हम बंदूकें संभाल कर, कमर कस, रीछ के पीछे हो लिए.
Embed
हम राह छोड़कर बाईं ओर लौट पड़े. पांच सौ कदम जाने पर सामने वही चिह्न फिर दिखाई दिए. उसके पीछे चलते-चलते एक सड़क पर जा निकले. चिह्नों से जान पड़ता था कि रीछ गांव की ओर गया है. दुगार- महाराज, सड़क पर खोज लगाने से अब कोई लाभ नहीं. वह गांव की ओर नहीं गया. आगे चलकर चिह्नों से पता लग जाएगा कि वह किस ओर गया है. एक मील आगे जाने पर चिह्नों से ऐसा प्रकट होता था कि रीछ सड़क से जंगल की ओर नहीं, जंगल से सड़क की ओर आया है. उसकी उंगलियां सड़क की तरफ थीं. मैंने पूछा कि दुगार, क्या यह कोई दूसरा रीछ है? दुगार- नहीं, यह वही रीछ है, उसने धोखा दिया है. आगे चलकर दुगार का कहना सत्य निकला, क्योंकि रीछ दस कदम सड़क की ओर आकर फिर जंगल की ओर लौट गया था. दुगार- अब हम उसे अवश्य मार लेंगे. आगे दलदल है, वह वहीं जाकर बैठ गया है, चलिए.
Embed
दुगार- देखो, सुनसान झाड़ी पर चिड़िया बोल रही हैं, रीछ वहीं है. चिड़िया रीछ की महक पा गई हैं. हम वहां से हटकर आधा मील चले होंगे कि फिर रीछ का खुर दिखाई दिया. मुझे इतना पसीना आ गया कि मैंने साफा भी उतार दिया. दुगार को पसीना आ गया था. दुगार- स्वामी, बहुत दौड़-धूप की, अब जरा विश्राम कर लीजिए. संध्या हो चली थी. हम जूते उतार कर धरती पर बैठ गए और भोजन करने लगे. भूख के मारे रोटी ऐसी अच्छी लगी कि मैं कुछ कह नहीं सकता. मैंने दुगार से पूछा कि गांव कितनी दूर है? दुगार- कोई आठ मील होगा, हम आज ही वहां पहुंच जाएंगे. आप कोट पहन लें, ऐसा न हो सर्दी लग जाए.
Embed
बर्फ गिर रही थी, जंगल में सन्नाटा था. अचानक हमें किसी जानवर के दौड़ने की आहट मिली. हम समझे कि रीछ है, परंतु पास जाने पर मालूम हुआ कि जंगली खरहा है. हम गांव की ओर चल दिए. बर्फ ने सारा जंगल श्वेत बना रखा था. वृक्षों की शाखाओं में से तारे चमकते और हमारा पीछा करते ऐसे दिखाई देते थे कि मानो सारा आकाश चलायमान हो रहा है. जब हम गांव पहुंचे तो मेरा साथी सो गया था. मैंने उसे जगाकर सारा वृत्तांत कह सुनाया और जमींदार से अगले दिन के लिए शिकारी एकत्र करने को कहा. भोजन करके सो रहे. मैं इतना थक गया था कि यदि मेरा साथी मुझे न जगाता, तो मैं दोपहर तक सोया पड़ा रहता. जागकर मैंने देखा कि साथी वस्त्र पहने तैयार है और अपनी बंदूक ठीक कर रहा है. मैं- दुगार कहां है? साथी- उसे गए देर हुई. वह कल के निशान पर शिकारियों को इकट्ठा करने गया है. हम गांव के बाहर निकले. धुंध के मारे सूर्य दिखाई न पड़ता था! दो मील चलकर धुआं दिखाई पड़ा. समीप जाकर देखा कि शिकारी आलू भून रहे हैं और आपस में बातें करते जाते हैं. दुगार भी वहीं था. हमारे पहुंचने पर वे सब उठ खड़े हुए. रीछ को घेरने के लिए दुगार उन सबको लेकर जंगल की ओर चल दिया. हम भी उसके पीछे हो लिए. आधा मील चलने पर दुगार ने कहा कि अब कहीं बैठ जाना उचित है. मेरे बाईं ओर ऊंचे-ऊंचे वृक्ष थे. सामने मनुष्य के बराबर ऊंची बर्फ से ढँकी हुई घनी झाड़ियां थीं, इनके बीच से होकर एक पगडंडी सीधी वहां पहुँचती थी, जहाँ मैं खड़ा हुआ था. दाईं ओर साफ मैदान था. वहां मेरा साथी बैठ गया.
Embed
अकस्मात बाईं ओर बर्फ पर कोई काली चीज दिखाई दी. मैंने गोली छोड़ी, परंतु खाली गई और रीछ भाग गया. मुझे बड़ा शोक हुआ कि अब रीछ इधर नहीं आएगा. शायद साथी के हाथ लग जाए. मैंने फिर बंदूक भर ली, इतने में एक शिकारी ने शोर मचाया- "यह है, यह है यहां आओ!" मैंने देखा कि दुगार भाग कर मेरे साथी के पास आया और रीछ को उंगली से दिखाने लगा. साथी ने निशाना लगाया. मैंने समझा, उसने मारा, परंतु वह गोली भी खाली गई, क्योंकि यदि रीछ गिर जाता तो साथी अवश्य उसके पीछे दौड़ता. वह दौड़ा नहीं, इससे मैंने जाना कि रीछ मरा नहीं. हैं! क्या आपत्ति आई, देखता हूं कि रीछ डरा हुआ अंधाधुंध भागा मेरी ओर आ रहा है. मैंने गोली मारी, परंतु खाली गई. दूसरी छोड़ी, वह लगी तो सही, परंतु रीछ गिरा नहीं. मैं दूसरी बंदूक उठाना ही चाहता था कि उसने झपट कर मुझे दबा लिया और लगा मेरा मुंह नोंचने. जो कष्ट मुझे उस समय हो रहा था, मैं उसे वर्णन नहीं कर सकता. ऐसा प्रतीत होता था मानो कोई छुरियों से मेरा मुंह छील रहा है. इतने में दुगार और साथी रीछ को मेरे ऊपर बैठा देख कर मेरी सहायता को दौड़े. रीछ उन्हें देख, डरकर भाग गया. सारांश यह कि मैं घायल हो गया, पर रीछ हाथ न आया और हमें खाली हाथ गांव लौटना पड़ा. एक मास पीछे हम फिर उस रीछ को मारने के लिए गए, मैं फिर भी उसे न मार सका उसे दुगार ने मारा, वह बड़ा भारी रीछ था. उसकी खाल अब तक मेरे कमरे में बिछी हुई है.

कल आपने पढ़ा- एक कहानी रोज़: बंशीधर ट्रेन में बैठे-ठाले आफत में फंस गए

Advertisement

Advertisement

()