गणेश शंकर विद्यार्थी 26 अक्टूबर 1890 को जन्मे और 25 मार्च 1931 को मार दिए गए थे.कुछ दिन से नवाब साहब के मुसाहिबों को कुछ हाथ मारने का नया अवसर नही मिला था. नवाबसाहब थे पुराने ढंग के रईस. राज्य तो बाप-दादे खो चुके थे, अच्छा वसीका मिलता था.उनकी ‘इशरत मंजिल’ कोठी अब भी किसी साधारण राजमहल से कम न थी. नदी-किनारे वह विशालअट्टालिका चांदनी रात में ऐसी शोभा देती थी, मानो ताजमहल का एक टुकड़ा उस स्थल परलाकर खड़ा कर दिया गया हो. बाहर से उसकी शोभा जैसी थी, भीतर से भी वह वैसी ही थी.नवाब साहब को आराइश का बहुत खयाल रहता था. उस पर बहुत रुपया खर्च करते थे और या फिरखर्च करते चारों ओर मुसाहिबों की बातों पर. उम्र ढल चुकी थी, जवानी के शौक न थे,किंतु इन शौकों पर जो खर्च होता, उसे कहीं अधिक यारों की बेसिर-पैर की बातों पर आएदिन हो जाया करता था. नित्य नए किस्से उनके सामने खड़े रहते थे. पिछला किस्सायहां कह देना बेज़ा न होगा. यारों ने कुछ सलाह की और दूसरे दिन सवेरे कोर्निश औरआदाब के और मिज़ाजपुर्सी के बाद लगे वे नवाब साहब की तारीफ में ज़मीन और आसमान केकुलाबे एक करने. यासीन मियां ने एक बात की, तो सैयद नज़मुद्दीन ने उस पर हाशियाचढ़ाया. हाफिज़जी ने उस पर और भी रंग तेज़ किया. अंत में मुन्ने मिर्जा ने नवाबसाहब की दीनपरस्ती पर सिर हिलाते हुए कहा, ‘‘खुदावंद, कल रात को मैंने जो सपनादेखा, उससे तो यही जी चाहता है कि हुजूर के कदमों पर निसार हो जाऊं और जिंदगी-भर इनपाक-कदमों को छोड़कर कहीं जाने का नाम न लूं.’’ यारों ने बड़े शौक से पूछा, ‘मिर्जासाहब, क्या ख्वाब था? ज़रा हम भी तो सुनें.’’ मुन्ने मिर्जा, ‘‘क्या कहूं, उसकाजितना खयाल करता हूं, उतना दिल पाक जज्बात से पुर और मसर्रत से उछलने लगता है.नींद टूट जाने के बाद भी यही जी चाहा कि अभी ख्वाब को देखता हूं. अल्लाह!अल्लाह! हुजूर भी कितने बड़े वली अल्लाह हैं. मुझे तो कभी खयाल भी न हुआ कि हुजूरके कदमों को बोसा दूं और जिंदगी-भर हुजूर की जूतियाँ सीधी करता रहूं. क्या ख्वाबथा, कितना मुबारक! कितना पाक!’’ मियां यासीन- ‘‘भाई कुछ कहोगे भी?’’ मुन्ने मिर्जा-‘‘उस ख्वाब के महज़ ख्याल से बंद में आ जाता हूं. जी चाहता है कि क्या पाऊं औरहुजूर को सिर काट करके लुटा दूं.’’ नवाब साहब- ‘‘मिर्जाजी, आखिर ख्वाब भी तोबतलाइये. आपने क्या देखा? उसे भी तो सुनें!’’ मुनने मिर्जा- ‘‘हां, हां, हुजूर,ज़रूर-जरूर उसे सुनाता हूं. रात को दस बजे जो सोया था तो तीन का घंटा बज रहा था, उसवक्त आंख खुली. मैंने सोचा, अभी तो सवेरा होने में बहुत देर हैं, फिर चारपाई परपड़ा रहा. कुछ यादे-इलाही में मसरूक था कि आंख झपक गयी. ख्वाब क्या देखता हूं किमेरे कंधे पर पर जम आए हैं और मैं उड़ रहा हूं. उड़ता-उड़ता मक्का शरीफ में पहुंचगया. पहले काबा के चारों तरफ चक्कर लगाता रहा. आसपास के पुरनूर नजा़रे से जब दिलसेर हो गया, तब मैंने भीतर कदम रखा. देखता क्या हूं कि एक बड़ा लंबा-चौड़ा मैदानहै, उसमें बहुत-से बड़े-बड़े बुजुर्गवार एक सफेद फर्श पर बैठे हुए हैं, आपस में कुछबातचीत कर रहे हैं और कुछ ऐसा मालूम हुआ कि दुनिया में इस वक्त पाक रूहों में उनकेमुताल्लिक कुछ जिक्र था. इतने में क्या देखता हूं कि वे सब उठकर खड़े हो गये औरकतार बाँधने लगे. खाक न समझा कि माजरा क्या है? मैं उन लोगों के पीछे की कतार केपीछे खड़ा हो गया. वे सब नमाज़ पढ़ने लगे. मैं कुछ चकरा-सा गया था. एक साहब ने मुझेइशारा किया कि तू भी नमाज में शामिल हो. मैं फौरन ही शामिल हो गया. पहली रकात केबाद मैंने जो सिर उठाकर आगे देखा तो मेरे ताज्जुब का कोई ठिकाना न रहा. देखताक्या हूं कि सब जमाजियों के आगे पेश-इमाम की जगह पर हुजूर नवाब साहब हैं और वे हीनमाज पढ़ा रहे हैं. उस वक्त खयालात का एक अजब दरिया मौजज़न था. सब नमाज़ पढ़ रहेथे और इबादत में मसरूफ थे, मगर मैं था कि इस खयाल में कि हुजूरवाला यहां कहां, मैंतो आपको घर छोड़ आया था. हुजूर यहां कैसे और कब पहुंचे और किस तरह इन पाक बुजुर्गोंके घर इमाम हो गये? पता नहीं कितनी देर तक मैं उसी खयाल में गलता पेचाँ रहा. मेराध्यान उस वक्त टूटा जब मेरे कान में यह आवाज पड़ी, ‘ऐ नेकबख्त, देखता नहीं, येसब दुनिया की पाक रूहें हैं और जो बुजुर्ग इनका पेश-इमाम है वह इस वक्त दुनिया मेंसबसे ज्यादा दीनदार और अल्लाहताला का प्यारा है. मैंने जब नज़र उठायी तो देखताक्या हूं कि सामने की रूहें गायब हैं और मेरे पास खड़े हुए एक बड़ी भारी सफेददाढ़ीवाले बुजुर्ग मुझसे ये अलफाज फरमा रहे हैं. मैं बहुत आजबी से आदाब बजा लाने केलिए झुका. झुकते ही कुछ शोर हुआ. आँल गयी. देखाता हूं कि अपनी चारपाई पर पड़ा हूंऔर बाहर मुर्ग कुकड़-कूँ, कुकड़-कूँ बोल रहा है. बिस्तरे से उठ पड़ा. खुदा कोसिजदा करके मैंने दिल में कहा, मेरे मालिक का यह रूतबा! इसका तो मुझ नाकिस-उल-अक्लको कभी खयाल भी न हुआ था. उस वक्त से खुशी से दिल बाग-बाग है. मियां यासीन,तुम्हीं कहो, यह क्या कम खुशनसीबी है कि हम लोग हुजूर ऐसे नेक-नीयत और पाक-इंसानकी खिदमतगुज़ारी में है जिनको दुनिया के बड़े-बड़े बुजुर्ग तक अपना सदीर मानतेहैं.’’ मियां यासीन- ‘’वल्लाह, आंखे खुल गयीं. तुम्हारा ख्वाब क्या है, हमगुनाहों में फँसे हुए लोगों के लिए हर्मे-वसीरत है. तुम्हें आज यकीन हुआ कि हुजूरके अंदर दुनिया की एक बड़ी भारी हस्ती है.’’ हाफिज़जी- ‘‘सच है, सच है. हुजूर कीपाकीज़गी और दीनदारी का इससे बढ़कर और सबूत ही क्या हो सकता है कि दुनिया केबड़े-बड़े बुजुर्गहुजूर की सरपरस्ती के लिए फिरेंगे.’’ सैयद साहब ने कहा- ‘‘दुनियामें हुजूर से बढ़कर दीनदार कौन है? मक्का-मुकद्दस में बड़े-बड़े बुजुर्गों कीपेश-इमामी का हासिल होना कोई मामूली बात नहीं है. हुजूर की खुदा-परस्तीहफ्त-अकालीम में अपना असर रखती है. बड़े-बड़े औलियायों को जो बात नसीब नहीं हुई वहहुजूर को नसीब हुई है. इससे बढ़कर खुशकिस्मती और क्या हो सकती है? मैं तो एक अदनाआदमी हूं, हुजूर के दमों पर हमेशा निसार रहता हूं, मगर इस वक्त अगर खुदा ने ज़रदिया होता तो इस खुशी में लुटा देता और कम से कम आज के दिन तो शहर-भर के किसीमोहताज को भूखा न रहने देता.’’ नवाब साहब- ‘‘मिर्जाजी, क्या सचमुच रात को मैंमक्के शरीफ में पहुंच गया था! तुम्हें धोखा हो गया होगा. तुमने किसी और को देखाहोगा और समझ गये होंगे कि नवाब हैं. आंखों को अकसर धोखा हो जाता है.’’ मुन्नेमिर्जा- ‘‘हुजूर, मैंने तो ख्वाब की बात कहीं है, मगर ख्वाब बड़े मारके के हुआकरते हैं. खासकर सुबह का देखा हुआ. फिर इस ख्वाब की तस्वीर तो हुजूर किसी से भीपूछें तो वह यही कहेगा. कि हुजूर के कदम चूम लेने चाहिए और हुजूर पर सब कुछ लुटादेना चाहिए.’’ यासीन मियां- ‘‘सच है हुजूर, यह ख्वाब ऐसा ही है. मैं तो हुजूर कोपहले ही से पहुंचा हुआ समझता रहा हूं. मुझे तो हुजूर की जात पर जो अकीदा है, उसेकिसी तरह जाहिर करूँ? कलेजा चीरकर अगर देखा जाए तो हुजूर देखेंगे कि वह हुजूर कीअकीदत से रँगा हुआ है, और जब से मैंने इस ख्वाब कोसुना है तब से यही जी चाहता हैकि इस खुशी में तन के कपड़े तक उतारकर गरीब को दे डालूं.’’ नवाब साहब- ‘‘तुम क्योंकरोगे! गरीबों के लिए जो कुछ कहो, वह हो जाए. अच्छा, खजांची को बुलाओ. एक हज़ाररुपये ले लो, और आज इसी खुशी में मोहताजों को कोठी के सामने, वह जो चाहें, उन्हेंदोनों वक्त खिला दो.’’ दोपहर से लेकर रात तक नवाब साहब की कोठी के सामनेबहुत-से-गरीब मोहताज जमा थे. उनको खाना दिया गया, किसी को पेट-भर और किसी को अधपेट.किसी को चना-चबेना और किसी को पूड़ी-कचौड़ी. वे सब निपटा दिए गये. शेष रकममुसाहिबों और नौकर-चाकरों ने चुपचाप घोंट ली. नवाब साहब ने समझा, मोहताजों को खूबमिला और उनकापुण्य और भी बढ़ा और मुसाहिबों ने सोचा कि अच्छा मूर्ख बनाया औरदूसरे अवसर की घात में रहने लगे. नवाब साहब की महफिल जमी थी. मुसाहिब लोग करीने सेअदब के साथ बैठे हुए थे. नवाब साहब मसनद लगाए लखनऊ की बढि़या खुशबूदार तंबाकू-वालेहुक्के की लंबी सटक को मुँह में लगाए यारों की खुशगप्पियाँ सुन रहे थे. कभी-कभीबची में खुद भी कुछ इरशाद कर दिया करते थे. पिछले सफर का जिक्र था. नवाब साहब औरउनके हाली-मुहाली बंबई गये थे. पहले बंबई की खूबसूरत इमारतों, उसकी शानदार सड़कों,चौपाटी, जहाज़ों आदि का जिक्र होता रहा और फिर उसके बाद जी.आई.पी.आर. की बढि़यागाडि़यों की तारीफ होती रही. बीच में नवाब साहब ने फरमाया- ‘‘अल्लाह! रेल भी कितनेआराम की चीज़ है. अजी यह किसने बनाई और कब से बनी है?’’ मुन्ने मिर्जा- ‘‘हुजूर,ठेकेदारों ने बनाई है. बहुत दिन हुए तब बनी थी.’’ हाफिज- ‘‘ठेकेदार बनावेंगे अपनासिर! हुजूर, फिरंगियों ने रेल चलाई. उनके दिमाग, से रेल निकली.’’ मियां यासीन-‘‘हुजूर, इन्हें नहीं मालूम. रोम के सुल्तान ने सबसे पहले रेल चलाई. रोम केसुल्तानों से बढ़कर दुनिया में कोई बादशाह नहीं. फिरंगी उसके सामने क्या है?फिरंगियों की इस पोशाक को आपने गौर से मुलाहिजा़ फरमाया है.’’ नवाब- ‘‘क्यों?क्या बात है?’’ मियां यासीन- ‘‘इनकी पतलून अपने साथ एक तवारीखी वाकया रखती है किसीज़माने में रोम के सुल्तान ने फिरंगियों को पकड़-पकड़कर गुलाम बनाया था और उनको यहपतलून इसलिए पहनाई कि हमेशा दस्त–बस्ता खड़े रहें.'’ मियां- ‘‘हां, हुजूर और येरेलें जब पहले-पहल रोम के सुल्तान ने चलाई तब उनसे यह काम नहीं लिया जाता था जो इसवक्त लिया जाता है.’’ नवाब साहब- ‘‘जो उनसे क्या काम लिया जाता था?’’ मियांयासीन- ‘‘हुजूर, हज़रते सुल्तान उस वक्त इसे अपनी मुअज्जिज रिआया की शान के खिलाफसमझते थे कि उसका कोई फर्द रेल पर सवार हो. रोम की लाइंतहा सल्तनत का कोई भीइज्जतदार आदमी रेल पर सवार नहीं हुआ करता था. रेलों पर फिरंगियों के ज़रिए शहरोंका कूड़ा-करकट और मैला ढोकर बाहर जंगल में फेंका जाया करता था. यह तो अब कुछ दिनोंसे फिरंगियों ने रेल के भाप में मलका हासिल कर लिया है और उसे सजाकर उससे आदमियोंकी सवारी का काम लेने लगे. लेकिन हुजूर, अब भी रोम की वसीयत सल्तनत में अरब,हस्त, तातार, ईरान, ईराक, कराकश वगैरह दुनिया के बड़े-बड़े मुल्कों में रेल मेंकिसी भले आदमी का सवार होना बहुत मायूस समझा जाता है. नवाब साहब- ‘‘क्यों जी, अबइन फिरंगियों ने रेल को बहुत फरोज दे डाला है.’’ हरचरन भाट पीछे बैठे हुए थे.उन्होंने चुप रहना उचित न समझा. वे कुछ देर से कुछ सोच रहे थे. इस बार मियां यासीनया और कोई नवाब साहब की बात का कोई उत्तर देने के लिए जबाँ हिलाएँ, उससे पहले हीरायजी ने कहा-‘‘हुजूर फिरंगियों ने तरक्की की तो ज़रूर, मगर काली माई की मर्जी केबिना रेल का पहिया घूम नहीं सकता. रेल जब अपने स्थान से चलती है तब सबसे पहले कालीमाइया के नाम पर इंजन के सामने एक काला बकरा काटा जाता है और उसकेक खून का टीकाइंजन केक माथे पर लगाया जाता है. अगर ऐसा न हो, रेल टस-से-मस न हो.’’ सैयदनजमुद्दीन से न रहा गया. वे बीच में ही रायजी की बात काटकर बोले, ‘‘हुजूर, ये रायजीहैं पूरे चोंच. क्या बात लाए हैं! कालीजी के लिए बकरा कटता है और इंजन के माथे परटीका लगाया जाता है. बूढ़े हो रहे हो, लेकिन रहे निरे बुद्धू ही. इंजन भाप के ज़ोरसे चलता है. उसके लिए न काली माई के बकरे की ज़रूरत है और न गोरी माई की बिल्लीकी. हुजूर, यह सब अक्ल का करिश्मा है. रोम और ईरान से इस अक्ल का सिलसिला हुआ.फिरंगियों ने तो नकल की. लेकिन खुदा की कसम, ऐसी नकल की कि इस वक्त उनकी दुनिया-भरमें धूम है. इसवक्त तो इस मुल्क में जिधर देखो उधर फिरंगी और उसकी अक्ल केनज़ारे नज़र आते हैं. हां, हुजूर, अब बहुत देर हो गयी है. मुझे एक खबर और गोश-गुजारकरना चाहता है. कहीं भूल न जाउँ इसलिए फौरन ही कह देना ज़रूरी समझता हूं. परसोंअपने शहर में एक बड़ा अजी़ब वाकया होने वाला है? नवाब साहब (बहुत जल्दी से) - ‘‘वहक्या? वह क्या है? खैरियत तो है?’’ सैयद नजमुद्दीन –‘‘जी हुजूर, सब खैरियत है.घबराने की कोई भी बात नहीं. हो जाएगी. बड़े-बड़े रईस जाने वाले है.’’ नवाब साहब-‘‘अच्छा! रईस लोग जा रहे हैं तो हम भी चलेंगे. दारोगा को हुक्म दो कि तैयारी करे.पाँच बजे बहुत अँधेरा रहता है. जाड़े के दिन हैं. वक्त बहुत खराब है.’’ सैयद- ‘‘येफिरंगी बड़े चलते-पुर्जे होते हैं. उन्होंने यह वक्त जानबूझकर रखा, जिससे लोगपहुंच न सकें और इस दिलचस्प तमाशे को न देख सकें.’’ नवाब- ‘‘खैर, कोई हर्ज़ नहीं.हम लोग चलेंगे. बावर्ची पहले से पहुंच जाए और खाना तैयार रखे. दारोगा वहां आराम कापूरा इंतजाम रखे.’’ मुन्ने मियां- ‘‘जी, जाड़ा बहुत है. हम लोग, कोई बात नहीं, जहांहुजूर हों, वहां हम खादिमों का पहुंचना हर तर लाजि़मी है. अगर जाड़े से कुछ तकलीफ.नवाब- ‘‘नहीं जी, जाड़े से तकलीफ़ क्यों हो. दारोगा, इन लोगों को कश्मीर केदुशाले की जोड़ियां दे देना और वहां आराम करने का सब बंदोबस्त कर रखना.’’ नवाबसाहब को रात को बहुत देर तक नींद नहीं आई. हाथी की फांसी के लिए छोटे-बड़े सभी को,बेगम साहिबा को, जब मनाया तब वे भी तैयार हो गयीं. बाँदी, मामा और मुगल चाकर, मुंशीऔर मुसाहिब भी कमर-बस्ता थे. हर सामान की तैयारी का कहना ही क्या! शाम ही से झूलनपीर के मैदान में खास तौर से आराइश की गयी. बेगम साहिबा और उनकी सहेलियों के लिएअलग अच्छा प्रबंध था. मुसाहिबों को शाम ही वे बढि़या दुशाले मिल गये. उन्हेंओढ़कर वे नवाब साहब को, जमींदारों को सलाम करने पहुंचे. दुआएँ देते हुए कहने लगेकि हुजूर ज़मीन और आसमान कायम है तब हुजूर का इकबाल कायम रहे. नवाब साहब मुसाहिबोंकी तारीफ से बहुत खुश हुए. सैयद नजमुद्दीन ने बहुत विनय के साथ प्रार्थना की-‘‘हुजूर के गुलामज़ादे की तबीयत बहुत खराब है. बुखार आज तीन दिन से नहीं उतरा है.अगर इजाज़त हो तो बंदा दरे-दौलत पर हाजिर होने की बजाय सीधे ही मैदान में पहुंचजाय.’’ नवाब साहब ने इजाज़त दे दी और सैयद ने नवाब साहब को झुककर सलाम किया. दस बजेरात नवाब साहब आराम के लिए तशरीफ ले गए. हुक्म हुआ कि ठीक चार बजे सवेरे चलनाहोगा, गाडि़याँ और पालकियाँ तैयार रहें और मैदान में पहले ही आराम और नाश्ते काबंदोबस्त रहे. कुछ इस इंतज़ाम में और कुछ नई बात को देखने के इश्तयाक में उस दिननवाब साहब की कोठी में बहुत-से लोगों को नींद नहीं आई. तीन बजे रात ही में कोठी केसामने सवारी गाडि़याँ और पालकियाँ लगने लगीं. चार बजे नवाब साहब और बेगम साहिबा कोजगा दिया गया. तैयार होते-होते कुछ समय लग गया. तब भी पाँच बजे से पहले ही सब लोगसवारियों पर सवार हो गये और यात्रा शुरू हो गयी. मैदान शहर से तीन मील दूर था. खूबसर्दी का मौसम और उस पर अँधेरी रात. लोग सर्दी से अकड़े जाते थे. पालकियों केकहारों तक का बुरा हाल था. किंतु कदम बढ़ाए जाते थे. साढ़े पाँच बजे करीब मैदान कीअमराई में पहुंचे. सब लोग खेमों में जाकर अँगीठियों से सेंकने लगे. मैदान मेंअँधेरा था. कहीं न कोई आदमी दिखाई देता था और न किसी का शोर ही था. नवाब साहब नेफरमाया- ‘‘हम लोग बहुत पहले आ गये. यहां तो अभी कोई भी नहीं आया.’’ ‘‘और कोई आता भीकैसे? कितनी सर्दी है, कितना अँधेरा था!’’ मुन्ने मिर्जा ने हां-में-हां मिलाई औरकहा- ‘‘हुजूर, इतने सवेरे कौन आ सकता है? यहां तो हुजूर ही का काम था. हुजूर रोज़चार बजे सवेरे यादे-इलाही में मसरूफ हो जाते हैं इसलिए हुजूर के लिए कोई नई बातनहीं.’’ यासीन मिर्जा़ ने कहा- ‘‘सच है, हुजूर को जगाने की ज़रूरत ही न पड़ी. जबचौकीदार ने आया से अर्ज़ किया कि हुजूर को जगा दो तो आया ने जवाब दिया कि हुजूरपहले से ही जाग रहे हैं, यादे-इलाही में मसरूफ़ हैं, याद-दिहानी किए देती हूं.हाफिजजी भी पीछे नहीं रहने वाले थे. वे बोले- ‘‘हुजूर का यह कायदा कुछ आज ही कानहीं है. मेरे चाचा कहा करते हैं कि हुजूर छुटपन से ही चार बजे सुबह से यादे-इलाहीमें मसरूफ हो जाते थे. मेरे चाचा कहते थे कि एक बार का जिक्र है कि हुजूर आधी राततक जागने की वजह से चार बजे न जाग सके. पाँच बजे नींद टूटी तब आपको बहुत अफसोस हुआ.आप नौकर पर बहुत राजा़ हुए कि तूने चार बजे जगाया क्यों नहीं? फिर उस दिन से आपदिन-भर याद-खुदाए मसरूफ रहे और जिस नौकर को गफलत की वजह से आपने डाँट बतलाई थी वहतीसरे दिन ऐसा बीमार पड़ा कि महीने भर कके बाद चारपाई से उठ सका. नवाब साहब नेफरमाया- ‘‘अभी हाथी की फांसी में देरी मालूम होती है. कुछ धूप निकल आवे तब लुत्फभी आएगा. उस वक्त तक हम लोग चाय और नाश्ते से भी फरागत पा जाएँगे. नमाज़ के बादइन कामों को कर डालना चाहिए.’’ सब लोगों ने नमाज़ पढ़ी. जो महीने में एक बार भीनमाज़ की एक रकात न पढ़ते थे वे भी इस समय बड़ी खूबी के साथ नमाज़ पढ़ रहे थे.नमाज़ खत्म होने के बाद दस्तरखान बिछा, गरम-गदम बढ़िया जाफरानी चाय आई. मेवे,कबाब और कोफ्ते और दूसरे लजीज़ सामान रखे गये. बेगम साहिबा का अलग इंतजाम था औरनवाब साहब का अलग. खाते-पीते सात बजे. सूर्योदय हुआ. धूप फैल चली. नवाब साहब रफीकोंके साथ बाहर निकले. उन्होंने देखा कि मैदान खाली पड़ा है, दो-चार आदमियों के सिवा,जो इधर-उधर जा रहे थे, दूर-दूर तक किसी का पता नहीं है. न कहीं हाथी दिखाई देता हैऔर न कोई हजूम ही. सैयद नज़मुद्दीन का भी कहीं पता नहीं था. उसकी बहुत तलाश की गयी,मगर कहीं भी उनका नामोनिशान न मिला. लोग इधर-उधर गये. मुसाहिबों ने दौड़ लगाई. नवाबसाहब ने भी आंख फाड़-फाडकर सब तरफ देखा. बेगम साहिबा और उनकी सहेलियों औरनौकरानियों ने भी चिकों के भीतर से बहुत कुछ झाँका. परंतु न हाथी दिखाई दिया और नभीड़ ही. बहुत देर तक इंतजार रहा. सात के साढ़े सात बजे, साढ़े सात के आठ बजे और आठके साढ़े आठ परंतु कहीं कोई ऐसी बात नज़र न आई जिससे यह समझा जाता कि मैदान मेंहाथी क्या लोमड़ी को ही फांसी होने वाली है. किसी राहगीर से जब पूछा गया कि भई,हाथी को फांसी कब होगी, तब उसने पूछने वाले की तरफ देखा और फिर आगे का रास्तानापा. मगर पूछने वाले साहब हाथ धोकर उसके पीछे पड़ गये तो उसने झींककर यही उत्तरदिया कि ‘कहीं घास तो नहीं च गये?’ तो? अंत में बहुत इंतजार के बाद नवाब साहब नेझल्लाकर हुक्म दिया कि सवारियाँ तैयार हों, हम वापस जाएंगे. उस दिन नवाब साहबबहुत नाराज़ रहे. किसी की हिम्मत न थी कि उनसे कुछ कहता. सैयद नज़मुद्दीन पर तो वेबेतरह बिगड़े. तीसरे पहर वे आकर अपने बाहरी कमरे में बैठे. थोड़ी देर बाद वे दिखाईदिए. आकर जमींदोज सलाम करके बैठ गये. नवाब साहब देखते ही उन पर बरस पड़े. बोले-‘‘तुम बड़े नामाकूल हो. यह क्या हरकत की थी? हमें कितनी तकलीफ हुई और बेगम साहिबाकितनी परेशान हुई! तुमने इस तरह का चकमा क्यों दिया? दूर हो मेरी आंखों के सामनेसे, नमकहराम कहीं का!’’ सैयद नज़मद्दीन ने बहुत आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा किहुजूर, खता मुआफ हो. मैं समझा नहीं. इस गुलाम से आज तक ज़र्रा बराबर भी नमकहरामीहुई हो तो जो चोर की सज़ा सो इसकी सज़ा. हुजूर की नाराज़गी मेरे लिए कहरे खुदा सेकम नहीं. खता हो, तो सज़ा मिले, मगर हुजूर नाराज़ न हों. नवाब साहब- ‘‘शरम नहींआती, कितना धोखा दिया! क्या बात गढ़ी कि हाथी को फांसी होगी. हज़ारों आदमी तमाशादेखने आवेंगे. इतनी रात में, इतनी सर्दी में हम लोग इतनी दूर गये. वहां हाथी औरहजूम क्या, तुम्हारी शक्ल तक न दिखलाई दी. बड़े नामाकूल हो. बस, अब इसी मेंखैरियत है कि तुम यहां से चले जाओ और हरगिज कभी अपनी सूरत न दिखलाओ. सैयद नजमुद्दीनहाथ बाँधकर बोले- ‘‘हुजूर, मेरी ज़रा-सी गलती नहीं अगर गलत हो तो गर्दन-जदनी केकाबिल समझा जाऊं. मैं ठीक पौने पाँच बजे मैदान में पहुंचा. उस वक्त फांसी कीतैयारी हो चुकी थी. फांसी की टिकटी खड़ी थी. मशालों की रोशनी तो हो रही थी. बहुत तोनहीं लेकिन पाँच सौ से ज्यादा आदमी वहां जमा थे. नवाब साहब- ‘‘झूठ-झूठ! मुझे तोआदमी क्या, चिडि़या भी न दिखाई दी.’’ सैयद- ‘‘हुजूर, जानबख्शी हो, मेरी बात सुनलीजिए और फिर अगर मेरी खता हो तो मुंह काला करके और गधे पर सवार कराया जाकर शहर-बदरकर दिया जाऊं.’’ नवाब साहब- ‘‘अच्छा कहो.’’ सैयदजी- ‘‘तो मैं जिस वक्त पहुंचा उसवक्त फांसी होने की पूरी तैयार हो चुकी थी. मेरे पहुंचने से मुश्किल से कोई पाँचमिनट के बाद ही हाथी लाया गया. उसके पैरों में मोटी-मोटी लोहे ही जंजीरें पड़ी हुईथीं. उसके चारो तरफ 109 तिलंगे थे जिनके हाथों में बहुत पैने बल्लम थे. धीरे-धीरेहाथी टिकटी पर लाया गया. उसके गले में फांसी का फंदा छोड़ा गया. फिर दो फिरंगी आए.टिकटी के पास एक पहियेदार मशीन रखी हुई थी जिसमें फांसी की रस्सा लिपटा हुआ था. एकफिरंगी मशीन के पास खड़ा हो गया और दूसरा हाथ में घड़ी लेकर सामने. ज्यों ही पाँचके घंटे पर मुँगरी पड़ी, त्यों ही धड़ी वाले फिरंगी ने ज़ोर से कहा, ‘वन.‘ उसके वनकहते ही सब चुपचाप खड़े हो गये. उसने फिर कहा, ‘टू’ और उसके बाद ही उसने कहा,‘थ्री.‘ उसका तीन कहना था कि मशीन के पास खड़े फिरंगी ने कुछ इशारा किया और मशीनघूमने लगी. इधर मशीन घूमने लगी, उधर हाथी की गर्दन ऊपर उठने लगी और दम की दम में वहफड़फड़ाता हुआ ऊपर लटक गया. उसकी जान निकलने में मुश्किल से एक मिनट लगा. यह सब कामपाँच बजकर एक मिनट पर खत्म हो गया. नवाब- ‘‘क्या कहा, पांच बजकर एक मिनट पर?’’सैयद- ‘‘जी हां, हुजूर, फिरंगी लोग वक्त के बड़े पाबंद होते हैं. इसलिए हमेशा अपनेपास घड़ी रखते हैं. क्या मजाल जो वक्त वे मुकर्रर करें उससे उनका काम एक पल केलिए इधर से उधर हो जाए.’’ नवाब साहब (मुसाहिबों से) - ‘‘हम लोग किस वक्त पहुंचेथे?’’ मुन्ने मिर्जा- ‘‘हुजूर, हम लोग साढ़े पांच के बाद पहुंचे होंगे.’’ सैयद(जल्दी से)- ‘‘तो बात यह है. हुजूर तो साढ़े पाँच बजे पहुंचे. उस वक्त तक तो सबकुछ खत्म हो चुका था. हुजूर देखते तो क्या देखते, लोग तो उस समय तक अपने-अपने घरतक जा चुके थे और मैदान साफ हो गया होगा.’’ नवाब साहब- ‘‘क्या हाथी की लाश को भीइतनी जल्द उठा ले गये?’’ सैयद- ‘‘हुजूर, गड्ढा खुदा तैयार था. उधर हाथी मरा, उधरउसे घसीटकर गड्ढे में डाल दिया. पाँच मिनट में उसे तोप दिया गया.’’ सैयद- ‘‘हुजूर,मैंने मैदान छान डाला और जब मैंने देखा कि हुजूर तशरीफ नहीं लाए, तब यह समझ करके किसर्दी की वजह से हुजूर ने आने का इरादा तर्क कर दिया होगा, मैं वापस चल दिया.गुलामज़ादे की हालत की वजह से सुबह को हकीमजी के यहां पहुंचना था. उसकी दवा-दारू सेदोहपर को जाकर फुर्सत मिली. बस, अब खाना पाकर इधर ही आ रहा हूं.’’ नवाब साहब- ‘‘तोतुमने हाथी को फांसी पर चढ़ते अपनी आंखों से देखा?’’ सैयद- ‘‘हुजूर, खुदा की कसम,इन्हीं आंखों से देखा. अजब वाकया था. जिंदगी-भर नहीं भुलूंगा. कलंक इस बात का हैकि हुजूर वक्त से न पहुंचे.’’ नवाब- ‘‘लेकिन ऐसी भी क्या जल्दी थी, जरा सेवेराहो लेने देते, तब उसे फांसी देते.’’ सैयद- ‘‘हुजूर, फिरंगियों के काम ऐसे ही होतेहैं. वे अपने कामों को चाहे जलजला आवे और चाहे बिजली गिरे, एक मिनट भी इधर-उधर नहींहोने देते.’’--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़िए बूढ़ी रानी, चार गुलाम और एक बिल्ली की कहानी वीडियो देखें: