श्रीजीत मुखर्जी 'अहमक' अमेरिका में रहते हैं. वहां हिंदी पढ़ाते हैं. लिखने-पढ़नेका शौक है. श्रीजीत की लेखनी में हिंदुस्तानियत झलकती है. 'दी लल्लनटॉप' को श्रीजीतने अपनी रचनाएं भेजीं. उनमें से एक कहानी हम आपको पढ़ा रहे हैं.--------------------------------------------------------------------------------'भाईजान की कमीज़'जिस दिन से मैंने होश संभाला, मैंने पाया कि हमारा मुल्क़ आज़ाद हो रहा था. बंट रहाथा. नए सिरे से हिन्दुस्तान और किसी पाकिस्तान का नक़्शा तैयार किया जा रहा था. चारदिन पुराने अखबारों में हिन्दुओं, मुसलमानों और सिखों के मुन्तक़िल होने की खबरेंआतीं, लाशों से भरी रेलगाड़ियों की खबर आती और बाज़ खबरें ऐसी भी थीं जो कि नहींआतीं. जिस तरह पंजाब का बाज़ हिस्सा हिन्दुस्तान में रह गया और बाज़ पाकिस्तान मेंचला गया, उसी तरह पूर्वी बंगाल को किसी पूर्वी पाकिस्तान में ढकेल दिया जा रहा था.हालांकि लाहौर, पठानकोट, सिआलकोट के लोगों की तकलीफों को रेडियो और अख़बार वालों नेखूब उछाला. यहां बंगाल के लोग भी इन तनाव-खिंचाव से महफ़ूज़ नहीं थे.अब्बाजान 'कलकत्ता मेडिकल कॉलेज' के डॉक्टर थे. अम्मी के इंतकाल के बाद वो पूरी तरहसे अपने काम में ही लगे रहते थे. वो देर रात को घर लौटा करते और सुबह मेरी आंखेंखुलने से पहले ही निकल जाते. उनसे मेरी मुलाकात नहीं होती. घर में नौकर-चाकर तो थे,लेकिन सिर्फ नाम के वास्ते. एक खानसामा था जो तीन वक़्त का खाना पकाता था. मेरीपरवरिश खुदा जाने कौन कर रहा था. कभी-कभी इन नौकरों की गुफ़्तगू से इल्म पड़ता किहमारी किस्मत में भी सरहद के उस पार, 'ईस्ट पाकिस्तान' ही लिखा है.बंटवारे के वक़्त कई लोग बेघर हुए. साभार: लाइफ मैगज़ीनजब भी मैं सहमकर, हिम्मत जुटाकर यह बात भाईजान से पूछती तो वो पहले मुझे ऐसा न होनेका भरोसा दिलाते, फिर लाहौल कहकर हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और ब्रिटेन के सियासतदानोंको याद करते. भाईजान मुझसे करीब 12-14 साल बड़े थे. वो कलकत्ता विश्वविद्यालय के'डिपार्टमेंट ऑफ़ फिलोलोजी' के छात्र थे और काफ़ी मेधावी माने जाते थे. उनके जितनाशरीफ और ठन्डा दिमाग रखने वाला मैंने शायद ही कभी किसी को देखा हो. वो बोलते भीबहुत कम थे और ज़्यादातर वक़्त अपने कमरे में ही गुज़ारते थे. अगर हमारे यहां कोईअंग्रेजी बोलना-लिखना जानता था तो वो अब्बाजान थे और अगर कोई 'इंग्लिश' बोलना-लिखनाजानता था तो वो मेरे बड़े भाई थे. इंग्लिशस्तान का असर सिर्फ़ उनके ज़बान तक सीमितनहीं था. लिबास भी उनका उतना ही इंग्लिश था जितने उनके ताल्लुक़ात. वो अख़बार औररेडियो भी इंग्लिश में पढ़ा-सुना करते थे. सड़कों पर कभी-कभी हवलदार उन्हें सलामठोककर सावधान के अंदाज़ में खड़े हो जाते और उनके जाने के बाद ही सांस लेते.इस ठाट-बाट के अलावा भी उनकी एक अजीब आदत थी. वो हमेशा खाली हाथ रहना पसंद करते थे.थैलों-झोलों से शायद उनकी कोई दुश्मनी थी और मैं उनकी इस बेहद निजी मामले मेंमुदाख़िलात नहीं देती. वो जब भी यूनिवर्सिटी जाते तो कॉपी-किताब अपनी कमीज में हीठूसकर खाली हाथ निकल जाते. इसका एक नतीजा यह होता कि बारिश के मौसम में उनकेकॉपी-किताब सूखे रहते और गर्मियों में गीले हो जाते. कहीं-कभी जब पसीने से लथपथकॉपी से स्याही चूकर उनकी कमीज में लग जाती तब मालूम पड़ता कि उन नाम के वास्तेनौकरों को क्यों तनख्वाह दी जाती है. भाईजान जब शाम को आते तो मेरे लिए हर रोज़ एकआने की तेल की जलेबी लाकर मेरे हाथों में थमाते, मुस्कराते, अपनी कमीज़ को दरवाज़े परलगी कील पर लटकाते और अपने कमरे में चले जाते.कई इलाकों में दंगे हुए. बेगुनाहों का कत्ल किया गया.कुछ दिनों से मैं गौर कर रही थी कि जब वो घर वापस आते हैं तो उनकी कमीज़ कुछ इस तरहसे फूली रहती कि मानो उसके अंदर कोई चतुष्कोण गुब्बारा हो. जलेबियों का सिलसिला भीअचानक बंद हो गया. वो पहले भी कम बोला करते थे लेकिन अब तो कुछ भी नहीं बोलते थे.उनका बर्ताव पहले से मुख़्तलिफ़ हो गया था. वो दिन भर अपने कमरे में, दरवाज़े पर क़ुफ़्लचढ़ाए, बैठे रहते. कभी खाना खाते, कभी वो भी नहीं. मैं इस बात से परेशान तो हुई परचतुष्कोण गुब्बारों का राज़ मुझे बहुत सताने लगा. मामला कुछ समझ नहीं पाती थी.दिन-रात मैं यही सोचती थी की भाईजान करते क्या हैं इन चतुष्कोणों के साथ.यहां हमारे खानसामा बग़ैर इत्तला दिए ही मुलाज़िमत छोड़कर चले गए थे. बाहर भी मामलाबिगड़ चुका था. हिंदुस्तान और पाकिस्तान के सियासतदानों ने ये तय कर लिया था किबंगाल के सारे मुसलमान 'ईस्ट पाकिस्तान' भेज दिए जाएंगे. पहले शाज़िया फिर अब्दुलफिर फरीदा फिर एक-एक करके हमारे सारे हमसाए अपने मुल्क़, अपनी मिट्टी से बेदखल होनेलगे.बंटवारे में गांव के गांव उजड़ गए थे.एक शाम, तक़रीबन चार बजे, घर के बाहर एक गाड़ी खड़ी हुई. मैंने धीरे से खिड़की के पल्लेखोले तो देखा कि अब्बाजान आए थे. मैं भागती हुई दरवाज़े के पास गई. उन्होंने मुझेगले से लगा लिया. उनके हाथ में एक कागज़ था जिसमें हुकूमती मोहर लगी थी और अंग्रेजीमें कुछ लिखा था. उन्होंने मुझसे पूछा, "ज़ोया बेटी, भाईजान कहां हैं?" मैंने कहा,"वो सुबह यूनिवर्सिटी गए थे, आते ही होंगे." उन्होंने चाय चढ़ाने का हुक़्म दिया फिरकहने लगे, " हम यहीं रहेंगे. सरहद पार नहीं जाना है हमें." बाहर शोर हो रहा था. लोगचीख-चिल्ला रहे थे. मेरी ज़ेहनी-हालत क्या थी वो तो मुझे भी समझ नहीं आया परअब्बाजान के शक़्ल पर मानो राहत की एक परत थी. आंखें मूंदकर वो दीवान पर बैठ गए. उसरोज़ भाईजान घर नहीं लौटे. या शायद ये कहना ज़्यादा दुरुस्त होगा कि उस रोज़ से भाईजानकभी घर नहीं लौटे. दफ़अतन पूछने के बावजूद अब्बाजान ने मुझे इस बारे में कभी कुछनहीं बताया. काफ़ी साल बाद ख़ालिद चाचा, जो हमारे खानसामा थे, से बड़ाबाजार में मेरीमुलाक़ात हुई. अब वो वहां फलों का कारोबार करते थे. उनसे पूछा तो उन्होंने साफ़-साफ़बताया कि जिन्हें मैं बचपन में चतुष्कोण गुब्बारे समझती थी, वो दरअसल 'फाइलें' थीं.भाईजान ने अपने कुछ अंगरेज़ दोस्तों और कुछ ऊंचे पद के अफसरों की मदद से कोर्ट मेंअपील की थी ताकि हमारे परिवार को ईस्ट पाकिस्तान न भेजा जाए. तालुक्कात के बुनियादपर जज ने सिफारिश की और हिन्दुस्तान की हुकूमत ने एक 'सर्टिफ़िकेट' जारी किया जिसमेंये लिखा था कि हम हिन्दुस्तानी थे और हमें मुल्क़ छोड़ने की ज़रूरत नहीं थी. ख़ालिदचाचा ने और भी बताया कि जिस दिन ये सर्टिफ़िकेट जारी किया गया था, उस शाम हमारेइलाक़े में हिन्दुओं और मुसलमानों में एक दंगा हुआ था. काफ़ी हिन्दुओं को बेरहमी सेकूटा गया था. अब्बाजान ने भाईजान को गोद लिया था और भाईजान का असली नाम बीरेन कुमारथा.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें:ये भी पढ़ें:गाय की वजह से एक महिला पर हमला हुआ है, लेकिन हमलावर गोरक्षक नहीं हैंमणिपुर के मुख्यमंत्री ने भी बिना जांचे-परखे ये वीडियो शेयर कर दियाशिवानी के जन्मदिन पर पढ़िए उनकी कहानी 'लाल हवेली'