सिर्फ एक बार नहीं, कई दफ़े मैंने तुमसे कहा, कि 'वर्षा, क्या हम कभी शादी कर सकतेहैं?' ...और तुम हर बार मुस्कुराकर चली जाती थी, मुझे नहीं समझ आता था, तुम्हारी इसमुस्कुराहट के मुझे क्या मायने निकालने चाहिए? समझ बस इतना आता था कि तुम्हारीमुस्कुराहट मेरे लिए मायने रखती थी, तुम्हारा मुस्कुराकर यूं जाना मेरे मायनों कोपंख देने लगा था. वो 'पंख' जो पिछले मानसून की बारिश में साथ भीगने के बाद और भीऊंची उड़ान ले रहे थे और सब भांपते हुए तुमने बस इतना कहा था कि, 'इतनी तेजी से मतउड़ो, बारिश में फ़िसलन अक्सर बढ़ जाती है.' मैं बावरा कल बारिश की ठंडी हवाओं के बहनेऔर बूंदों के तेज गिरने के बीच कहीं, बस ये महसूस कर पा रहा था कि मैं तुम्हारीस्कूटी पर तुम्हारे ठीक पीछे था जिसके आगे तुम थी, हमेशा की तरह. तुम हां, तुम हीथी आगे, हर बार की तरह और मैं था तुम्हारे पीछे हर बार की तरह. बारिश में भीगती कलतुम मुझे याद दिला रही थी, 'बादल' तुम्हें याद हैं न, जब हम एक साइकिल पर साथ होतेथे, मैं कभी तुम्हारे पीछे नहीं बैठती थी, तुम पुरजोर से पैडल मारते थे और मैं आगेहैंडल को जोर से पकडे रखती थी कि कहीं तुम मुझे गिरा न दो, और देखो आज भी फिर तुममेरे पीछे ही हो और मैं तुम्हारे आगे. 'पगली कैसे समझता मैं तुम्हें कि तुम तो आगेथी ही नहीं कभी, मैं ही पीछे रहना चाहता थे तुम्हारे हमेशा, ताकि उन बहती ठंडीहवाओं के बीच, तुम्हारे बालों को अपने चेहरे पर आने दे सकूं, तुम्हारे उड़तेदुप्पट्टे को मेरे कंधों से लिपट जाने दे सकूं, तुम्हारी खुशबू से खुद को महक जानेदूं, अचानक से तुम्हारे गालों को अपनी नाक से छू जाने दे सकूं और सबसे ख़ास ये कितुम्हारी आंखों की पलकों से बारिश की उन गिरती बूंदों के बीच तुम्हारी तिरछीनिगाहों की मुस्कराहट को सीधे दिल में उतर जाने दे सकूं' तुम्हें तो बस हमेशा ये हीलगता रहा, कि तुम मुझसे आगे हो पर हक़ीक़त ये थी कि मैंने तुम्हें आगे कर रखा था. अगरमैं तुमसे आगे होता तो कैसे जीता इन सबको, जिनके बिना अब मेरा मरना हो रहा है. परइन सब के बीच अचानक कल चलती स्कूटी पर भीगते हुए पीछे मुड़कर ये पूछना कि'बादल'...क्या तुम मुझे कभी मौका नहीं दोगे अपने पीछे आने का? जहां तुम मेरे आगे होऔर मैं तुम्हारे पीछे आकर तुम्हारे हाथ को पकड़ सकूं? मैं उसी वक़्त तुमसे कहना चाहताथा कि 'वर्षा' ये हक़, तो मैं तुमसे कबसे मांगते आ रहा हूं, पर तुम नासमझ हर बार हीबिन कुछ समझे बिन जवाब दिए मुस्कुराकर चली जाती हो. ...पर देखो न, मैं भी उस वक़्ततुमसे कुछ न बोल सका, सामने से तुम्हारे सवाल करने पर भी. जिसका जवाब मैं तुमसेमांगता आ रहा था, वो जवाब अब मुझे देना था, मैं देना चाहता भी था. पर जवाब दिया भीतो दिया क्या? 'तुम्हारी आंखों में आंखें डालकर मुस्कुराता हुआ तुमसे बस ये कह सका,रास्ते पर नजर रखो, इतनी तेजी से मत उड़ो, 'बारिश में अक्सर फिसलन बढ़ जाती है.' औरतुम मुस्कुराकर बोली उठी, शायद हम दोनों को ही 'हां बोलने की जगह बस मुस्कुराकर बातटाल जाना ही आता है.' बीते कल की उन मुस्कुराहटों के जवाबों ने, आने वाले कल में हमदोनों को एक-दूसरे के आगे-पीछे चलने की हामी भर दी है, पर देखो न 'शहज़ादी' यहां भीतुम मेरे आगे ही हो और मैं तुम्हारे पीछे, 6 फेरों के लिए बाज़ी तो यहां भी तुम मारगई, 7 में 6 तुम्हारे. पर आख़िर में जीतूंगा मैं ही, जब मैं तुम्हारे आगे आऊंगा.सातवें फेरे के लिए तो फिर तुम्हें, अपने से आगे कभी न जाने दूंगा, हमेशा के लिएअपने साथ, अपने बगल ही सजा लूंगा, इस जहां में हरदम के लिए. और हां, अब ये सोचकरहमेशा मुस्कुराती रहना कि 'सच में, बारिश में अक्सर फिसलन बढ़ जाती है...'