हम वापस आ गए हैं. कैलेंडर बता रहा है, आज की तारीख़ 07 मार्च 2022 है. भारत केपांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव का आख़िरी दिन. यानी, चुनावी चकल्लस बीतनेवाला है. लेकिन जो नहीं बीत रहा है, वो युद्ध है. रूस और यूक्रेन का. हज़ारोंसैनिकों और आम नागरिकों की जान ले चुका ये युद्ध अपनी रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है.साथ में बढ़ रहे हैं, नकारात्मक आंकड़े. मसलन, शरणार्थियों की संख्या, महंगाई,भुखमरी आदि. युद्ध की यही तासीर भी है. आज हम बात करेंगे, - रूस-यूक्रेन युद्ध सेदुनियाभर में फ़ूड सप्लाई पर क्या असर पड़ेगा? - समझौते के बावजूद लगातार दूसरी बारइवैकुएशन की कोशिश फ़ेल क्यों हुई? - रूस यूक्रेन में लड़ने के लिए सीरिया सेफ़ाइटर्स क्यों बुला रहा है? आज रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई का 12वां दिनहै. 24 फ़रवरी की सुबह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में ‘स्पेशलमिलिटरी ऑपरेशन’ चलाने का आदेश दिया था. उसके बाद से रूसी सेना यूक्रेन के बड़ेशहरों पर बमबारी कर रही है. रूसी टैंक यूक्रेन की सड़कों पर दौड़ रहे हैं. रूस नेखेरसोन शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया है. किएव, खारकीव, मेरियोपूल जैसे शहरों के बाहररूसी सेना ने डेरा डाला हुआ है. यूक्रेन दुनियाभर से मदद मांग रहा है. जिस नेटो औरयूरोपियन यूनियन की मेंबरशिप के लिए रूस से उसका तनाव हुआ, उन्होंने हाथ खड़े करदिए हैं. यूक्रेन अपने संघर्ष और अपनी किस्मत के भरोसे पर टिका है. हालांकि, येस्थिति कब तक बनी रहेगी, दावे से कह पाना मुश्किल है. यहां पर एक चीज़ गौर करनेवाली है. अधिकतर मामलों में युद्ध की शुरुआत नए सिरे से सीमाओं के निर्धारण याप्रभुत्व स्थापित करने के लिए होती है. जैसे-जैसे युद्ध लंबा खिंचता है, इसकाचरित्र बदलने लगता है. रूस का यूक्रेन पर हालिया हमला इसका सटीक उदाहरण है. पुतिनने यूक्रेन पर हमले की दो बड़ी वजहें गिनाई थी. उन्होंने दोनबास इलाके में रूसीलोगों के नरसंहार का आरोप लगाया था. पुतिन ने ये भी कहा था यूक्रेन की मौजूदा सरकारपश्चिमी देशों के हाथों में खेल रही है. उनका इशारा नेटो की तरफ़ था. यूक्रेन लंबेसमय से नेटो की सदस्यता लेने की कोशिश कर रहा है. अगर ऐसा हुआ तो नेटो का दायरा रूसकी सीमा तक पहुंच जाता. पुतिन यूक्रेन को रूस और वेस्ट के बीच बफ़र ज़ोन की तरहबरकरार रखना चाहते हैं. जानकारों की माने तो पुतिन की गणना में चूक हो गई. पुतिन कोलगा था कि यूक्रेन की सरकार बहुत जल्द हथियार डाल देगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं.यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने झुकने से मना कर दिया. यही वजह हैकि भारी बढ़त के बावजूद अभी तक रूस को निर्णायक जीत नहीं मिल सकी है. हमने कहा थाकि जब युद्ध लंबा खिंचता है, तब उसका चरित्र बदलता है. सीमाओं के निर्धारण से मामलाभूख और पलायन जैसे मुद्दों पर शिफ़्ट हो जाता है. जैसा कि यूक्रेन के मामले में होरहा है. इस युद्ध की वजह से मानवीय संकट, विशेष तौर पर खाद्यान्न का संकट लगातारबढ़ता जा रहा है. कैसे? - रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते 15 लाख से अधिक यूक्रेनीनागरिक देश छोड़ चुके हैं. यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट के अनुसार, संकट खत्म होने तक40 लाख लोगों पर शरणार्थी वाला टैग लग सकता है. लाखों लोग विस्थापित भी हुए हैं.इसके अलावा, हज़ारों लोगों ने रूस के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए अपना नाम दर्ज़ करायाहै. इनमें से बड़ी संख्या में किसान भी हैं. उन्होंने खेती का पेशा छोड़कर संघर्षका रास्ता चुना है. यानी, फिलहाल के लिए खेती-किसानी का काम स्थगित रहेगा. - दूसराबिंदु सप्लाई से जुड़ा है. यूक्रेन के कई बड़े बंदरगाह रूसी सेना के नियंत्रण मेंहैं. या, वहां से सप्लाई पर रोक लगी है. इसके चलते यूक्रेन ना तो अनाज का निर्यातकर पा रहा है और ना ही खेती के लिए ज़रूरी सामानों का आयात ही हो रहा है. ईजिप्ट,पूरी दुनिया में गेहूं का सबसे बड़ा आयातक है. वहां की अधिकांश आबादी सरकारीसब्सिडी पर मिलने वाली रोटी पर निर्भर है. युद्ध के चलते ईजिप्ट को दो बड़े ऑर्डररद्द करने पड़े हैं. ईजिप्ट की तीस फीसदी आबादी इससे प्रभावित होगी. यही हाल लेबनानका है. अगस्त 2020 में बेरुत बंदरगाह पर भारी विस्फ़ोट हुआ था. इसमें लगभग दो सौलोगों की जान चली गई थी. इस विस्फ़ोट में अनाज इकट्ठा करने वाले बड़े साइलोज़ भीतबाह हो गए थे. इस समय लेबनान बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है. वहां भी जनता खानेके लिए सरकारी सब्सिडी के भरोसे पर है. लेबनान को 60 प्रतिशत गेहूं यूक्रेन सेमिलता था. उसके पास बस एक महीने का स्टॉक बचा है. लेबनान को अमेरिका, कनाडा और भारतसे मदद मांगनी पड़ी है. - तीसरा बिंदु प्रतिबंधों से जुड़ा है. रूस-यूक्रेन युद्धभले ही यूक्रेन की धऱती पर लड़ा जा रहा हो, लेकिन इसका असर रूस पर भी पड़ा है.पश्चिमी देशों ने रूस के लोगों, बैंकिंग संस्थानों, कंपनियों के कामकाज पर प्रतिबंधलगाए हैं. दुनिया के जो भी देश अमेरिका और यूरोप की तरफ़ झुके हैं, उन्हें भी इनप्रतिबंधों में सहयोगी बनना पड़ा है. अगर उन्होंने रूस के साथ व्यापार किया तोपश्चिमी देश उनके ख़िलाफ़ कदम उठा सकते हैं. अब समझते हैं कि इस संकट का दुनिया परक्या असर पड़ सकता है? - रूस और यूक्रेन, दुनिया में गेहूं और जौ की कुल खपत काएक-तिहाई हिस्सा मुहैया कराते हैं. गेहूं और जौ अफ़्रीका और मिडिल-ईस्ट में भोजन कामुख्य सोर्स हैं. अगर ये सप्लाई रुकी तो महंगाई के साथ-साथ भुखमरी भी बढ़ेगी.यूक्रेन मक्के के सबसे बड़े सप्लायर्स में से भी एक है. मक्के का इस्तेमाल डेयरी औरपॉल्ट्री फ़ार्मिंग में होता है. मक्के की सप्लाई रुकने से मांस के दाम बढ़ेंगे. इसकुपोषण की समस्या खड़ी होगी. - एक बड़ी समस्या खाद के उत्पादन से जुड़ी है. नॉर्वेकी यारा इंटरनैशनल दुनिया की सबसे बड़ी खाद कंपनियों में से एक है. कंपनी 60 सेअधिक देशों में खाद की सप्लाई करती है. कंपनी कच्चे माल का बड़ा हिस्सा रूस सेखरीदती थी. युद्ध और पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के बाद ये सप्लाई कम पड़ी है. याराइंटरनैशनल के सीईओ ने चेताया है कि स्थिति और बिगड़ सकती है. दुनिया की आधी आबादीको खाना खाद की वजह से मिलता है. अगर खेतों से खाद को निकाल दिया जाए तो उत्पादनआधा रह जाएगा. मतलब ये कि आधी आबादी के लिए खाना मिलना मुश्किल हो जाएगा. कुल जमाबात ये है कि रूस-यूक्रेन युद्ध का असर सिर्फ़ इन्हीं दो देशों तक सीमित नहींरहेगा. अफ़्रीका और मिडिल-ईस्ट के ग़रीब देशों में लोगों के खाने पर संकट आएगा.2010 में इसी इलाके में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के चलते अरब स्प्रिंग हुआ था.कई देशों में तख़्तापलट भी हुए थे. ये तो तय है कि महंगाई और भुखमरी संकट का पहलाचरण है. ये संकट अभी और विकराल रूप धारण करने वाला है. - अब दूसरे टॉपिक पर चलतेहैं. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आम नागरिकों को सुरक्षित निकालना भी मुश्किल हो रहाहै. रूस और यूक्रेन के बीच दो बार सेफ़ कॉरिडोर तैयार करने पर सहमति बनी. सेफ़कॉरिडोर क्या होता है? ये युद्धग्रस्त इलाकों में तय रास्ता होता है. जिसके ज़रिएयुद्ध से असंबंधित लोगों को बाहर निकाला जाता है. उन्हें सुरक्षित जगह तक पहुंचायाजाता है. सेफ़ कॉरिडोर तय समय के लिए होता है. इस अवधि में सेनाएं हमला नहीं करतीहैं. हालांकि, सेफ़ कॉरिडोर का मतलब पूर्ण संघर्षविराम नहीं है. पिछली दो बार मेंसेफ़ कॉरिडोर ठीक से काम नहीं कर पाया. दोनों दफ़ा यूक्रेन ने आरोप लगाया कि रूसीसेना बीच में ही हमला कर रही है. इसके कारण आम नागरिक मारे जा रहे हैं. अब रूस नेतीसरी बार सेफ़ कॉरिडोर के लिए छह रास्ते सुझाए हैं. इनमें से चार का एग्जिट पॉइंटरूस या बेलारूस की तरफ़ खुलता है. बेलारूस, इस युद्ध में रूस का पार्टनर है.यूक्रेन ने इन रूट्स को मानने से मना कर दिया है. यूक्रेन ने कहा है कि उसके नागरिकरूस या बेलारूस में नहीं जाएंगे. यूक्रेन ने इस संबंध में अमेरिका, फ़्रांस और यूकेसे मदद मांगी है. हालांकि, अभी तक इसपर कोई पहल नहीं हो सकी है. - अब तीसरे टॉपिककी बारी. एक तरफ़ यूक्रेन लड़ने के लिए दुनियाभर से लड़ाकों को बुला रहा है. नेटोने रूस से सीधी लड़ाई करने से मना कर दिया है. हालांकि, नेटो के कई सदस्य देशोंं नेकहा है कि अगर उनके लोग यूक्रेन में लड़ने गए तो उन्हें रोका नहीं जाएगा. यूक्रेनने ‘इंटरनैशनल लीजन फ़ॉर टेरिटोरियल डिफ़ेंस’ बनाया है. इनमें विदेशी लड़ाकों कोशामिल किया जा रहा है. उनके लिए वीजा की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है. रूस भी इसीके समानांतर चल रहा है. अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि रूस सीरिया से फ़ाइटर्सबुला रहा है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, रूस शहरी लड़ाई में दक्षसीरियन लड़ाकों को पैसे देकर यूक्रेन ला रहा है. रूस इन लड़ाकों को लगभग 23 हज़ाररुपये का मेहनताना भी दे रहा है. उन्हें छह महीने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. येलड़ाके किएव में रूसी सेना की मदद करेंगे. रूस 2015 से सीरिया में लड़ रहा है. बशरअल-असद सरकार की तरफ़ से विद्रोहियों पर हवाई हमले कर रहा है. सीरिया, यूक्रेन केख़िलाफ़ हमले में रूस का साथ दे रहा है. उसने यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली कीआपातकालीन बैठक में रूस का समर्थन किया था. उस बैठक में सिर्फ़ पांच देशों ने रूसके पक्ष में वोट डाला था. उनमें से एक सीरिया भी था. अभी ये स्पष्ट नहीं है किकितने सीरियन लड़ाके रूस-यूक्रेन युद्ध में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. हालांकि,जानकारों का दावा है कि रूस लंबी लड़ाई के लिए ख़ुद को तैयार कर रहा है. अबरूस-यूक्रेन युद्ध के बाकी अपडेट्स जान लेते हैं. - युद्ध के बीच में रूस ने पांचहज़ार से अधिक प्रोटेस्टर्स को गिरफ़्तार किया है. ये लोग पूरे रूस में युद्ध केख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे थे. - यूक्रेन छोड़कर जाने वाले लोगों की संख्या 15 लाख केपार पहुंच गई है. सबसे अधिक शरणार्थी पोलैंड पहुंचे हैं. वहां दस लाख से अधिकयूक्रेनी नागरिकों ने शरण ली है. - इंटरनैशनल जिम्नास्टिक्स फ़ेडरेशन (FIG) ने रूसीखिलाड़ी इवान कुलियाक के ख़िलाफ़ जांच शुरू कर दी है. कुलियाक ने दोहा में चल रहेअपैरेटस वर्ल्ड कप में रूस के हमले का समर्थन किया था. कुलियाक ने अपनी ड्रेस परज़ेड का सिंबल लगाया था. रूसी सेना अपने टैंकों और गाड़ियों पर इस सिंबल काइस्तेमाल कर रही है.