अमेरिकी प्रेसिडेंट का चुनाव हमेशा दुनिया का एक इवेंट होता है. सब अपनी-अपनीनिगाहें इस पर धंसाए रहते हैं. पर आपको पता है इस बार का चुनाव बेहद घटिया होनेवाला है, क्योंकि इसके कैंडिडेट आए दिन न्यूज चैनलों की हेडलाइन में होते हैं.अच्छे कारणों से नहीं, बल्कि बुरे कारणों के चलते. अब ट्रंप को ही देख लीजिए. आएदिन कोई न कोई औरत उस पर बद्तमीजी का आरोप लगाती नजर आ रही है. ट्रंप खुद जितनी होसके, घटिया बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे.किसका हाथ कितना बड़ा है, इसी को आधार बनाकर प्रेसिडेंट कैंडिडेट बाकी चीजों केबारे में भी बोलते हैं. मोनिका लेविंस्की कांड की बात होती है. क्लिंटन के बारे मेंबात होती है. कहा जा रहा है कि बिल क्लिंटन ने ये कांड इसीलिए किया, क्योंकि हिलेरीक्लिंटन उनको खुश नहीं कर पा रही थीं. तभी किसी औरत का जिक्र होने लगता है औरप्रेसिडेंट कैंडिडेट उसके बूब्स के बारे में बात करने लगते हैं. किसी मिस यूनिवर्सके बारे में कह देते हैं कि उसका सेक्स टेप मत देखना, बेकार है. अपनी ही बेटी केबारे में कहने लगते हैं कि उसका फिगर इतना सही है कि मैं उसे डेट पर ले जा सकताहूं. जेसिका ड्रेक. ये 11वीं औरत बन गई हैं, जिन्होंने डॉनल्ड ट्रंप पर बद्तमीजी काइल्जाम लगाया है. ड्रेक ने डॉनल्ड के करनामों का कच्चा चिठ्ठा लॉस एंजेलिस में होरही एक प्रेस कॉन्फ्रेस में खोला. जेसिका ड्रेक एक पॉर्न स्टार हैं. आज से 10 सालपहले वो ट्रंप से कैलिफॉर्निया में एक गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान मिली थीं. तबट्रंप ने उन्हें अपने होटल के रूम में आने का न्यौता दिया था. उस वक्त ड्रेक को पतानहीं था कि ट्रंप किस लेवल के ठरकी हैं, इसलिए वो अपने कुछ दोस्तों के साथ ट्रंपकेहोटल चली गईं. वहां ट्रंप ने अपना रंग दिखाया और बिना परमिशन के ड्रेक और दो औरऔरतों को धर दबोचा. फिर बिना उनकी परमिशन के उन्हें किस करने लगा. ड्रेक बताती हैकि बाद में उन्हें ट्रंप के कमरे में दोबारा जाने के लिए 10 हजार डॉलर का ऑफर भीदिया गया था, जिसे उन्होंने लात मार दी. ये ऑफर ट्रंप के नाम पर किसी अंजान आदमी नेड्रेक को फोन करके दिया था.जेसिकाहालांकि, ट्रंप ने ड्रेक के इस इल्जाम को झूठा बताते हुए नकार दिया है. उसका कहनाहै कि वो तो ड्रेक को जानते तक नहीं और जानने में कोई दिलचस्पी भी नहीं रखते. उनकेमुताबिक ये क्लिंटन की चाल है. जो अमेरिकी लोगों के खिलाफ रैली में हिंसा करवा सकताहै, वो कुछ भी कर सकता है. क्लिंटन के द्वारा चुनाव में हेर-फेर करने का ये एक नयातरीका है.इन सभी आरोपों को नकारते हुए ट्रंप ने कहा कि वो उन सभी औरतों को कोर्ट-कचहरी केचक्कर कटवा देंगे, जिन्होंने उन पर गलत इल्जाम लगाए हैं. ये लोग अमेरिकी वोटर्स केदिमाग में मेरे खिलाफ जहर भरने के कोशिश कर रहे हैं. सभी औरतों ने झूठ बोला है.यहां पढ़िए कि क्यों ये अमेरिकी चुनाव दुनिया के किसी भी लोकतंत्र में हुआ अभी तकका सबसे घटिया चुनाव है:1. पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद पूरा चुनाव ही सेक्स की तरफ मुड़ गया है.सेकेंड प्रेसिडेंशियल डिबेट में डॉनल्ड ट्रंप ने खुलेआम कहा कि मैं लड़कियों कोबिना परमिशन किस कर लेता था. उनके जेनिटल पकड़ लेता था. फिर बाद में कहने लगे कि येमैंने किया नहीं है, सिर्फ कहा है.2. एक जेसिका लीड्स ने ट्रंप की बखिया उधेड़ दी है. 30 साल पहले की बात करते हुयेकहा कि वो एक फ्लाइट में ट्रंप के साथ बैठी थीं. 45 मिनट के बाद ट्रंप ने उनके स्तनपकड़ लिये और स्कर्ट में हाथ डालने लगे. लीड्स के मुताबिक ट्रंप एकदम ऑक्टोपस कीतरह काम करने लगे थे.3. इससे पहले कि ट्रंप कुछ बोलें एक रैशेल क्रुक्स भी आ गईं. 2005 की एक बात बतातेहुये उन्होंने कहा कि ट्रंप के साथ एक लिफ्ट के बाहर मिलना हुआ था. ट्रंप की कंपनीके साथ इनकी कंपनी का भी काम होता था. इसी नाते इन्होंने अपने आप को इंट्रोड्यूसकिया. इसके बाद ट्रंप इनका हाथ ही नहीं छोड़ रहे थे. कुछ देर के बाद सीधा मुंह परकिस करने लगे.4. इनसे पहले कई लड़कियां टेंपल टैगार्ट जो मिस यूता हुआ करती थीं, उन्होंने भीआरोप लगाया कि ट्रंप ने उनको ब्यूटी कांटेस्ट के दौरान ही मुंह पर किस कर लिया था.जब द टाइम्स के लेडी रिपोर्टर ने ट्रंप को इस बारे में बताया तो ट्रंप ने कहा: Youare a disgusting human being.5. 2005 का ही एक टेप भी सामने आया जिसमें ट्रंप कह रहे थे कि मैं तो लड़कियों सेबात भी नहीं करता, सीधा किस करने लगता हूं. उसके बाद उनकी वजाइना पकड़ लेता हूं.पत्रकार बिली बुश से बात करते हुये कहा था. बिली को तो कंपनी ने सस्पेंड कर दियाहै. पर ट्रंप एकदम चौचक हैं. गाली खा रहे हैं, पर बेशर्मी जारी हैं.6. 1992 के एक वीडियो में ट्रंप टीनएजर लड़कियों से कहते पाये गये हैं कि 10 साल केअंदर वो उन लड़कियों को डेट पर ले जायेंगे. मतलब बचपन, जवानी किसी चीज से मतलब नहींहै ट्रंप को. बस लड़की होनी चाहिये.7. पीपल मैगजीन ने अपने एक रिपोर्टर की कहानी सुनाई. वो लड़की ट्रंप का इंटरव्यूलेने गई थी. ट्रंप ने उसे दीवाल से लगाकर अपनी जीभ उसके मुंह में डाल दी. ट्रंप कीबीवी दूसरे कमरे में कपड़े बदल रही थी.8. ट्रंप के बारे में ये भी आता है कि ब्यूटी कांटेस्ट के दौरान वो लड़कियों केकमरे में घुस जाते थे. खुद ट्रंप कई जगह हांकते पाये गये हैं कि पॉवर पोजीशन काइस्तेमाल कर लड़कियों से कुछ भी किया जा सकता है.सबसे अजीब बात तो ये हुई कि दूसरे प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रंप की इन्हींकारस्तानियों पर बातें होती रहीं. कहां लोग अंदाजा लगाये बैठे थे कि बड़ी-बड़ीबातें होंगी, यहां अमेरिका के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट आपस में सेक्स और मॉलेस्टेशनवाले इल्जाम लगा रहे थे.