The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Lallankhas
  • Demonetisation makes indian prime minister narendra modi a hero in china

नोटबंदी के बाद से तो चीन भी मोदी का फैन हो गया

चीन की मीडिया भर-भरके नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रही है. देखिए.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विशाल
27 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 27 नवंबर 2016, 07:46 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को 'बोल्ड' कहते हुए चीनी मीडिया ने शनिवार को इसे ऐसा 'दांव' बताया है, जिससे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में चीन को सबक मिलेगा. चीनी मीडिया रिपोर्ट्स कह रही हैं कि मोदी का ये दांव सफल होगा या नहीं, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन ये बहुत ही साहसिक कदम है.

ग्लोबल टाइम्स में 'मनी रीफॉर्म को लेकर मोदी का दांव' टाइटल के आर्टिकल में लिखा गया, 'मोदी का कदम बहुत ही बोल्ड है. हम तो सोच भी नहीं सकते कि अगर चीन में 50 और 100 युआन के नोट बंद कर दिए जाएं, तो क्या होगा.' असल में 100 युआन का नोट चीन की करंसी का सबसे बड़ा नोट है. इस एडिटोरियल में ये भी लिखा गया,

Image embed

'अगर इस कदम की जानकारी लीक हो जाती, तो नोटबंदी के जरिए लाए जा सकने वाले सुधार खतरे में पड़ जाते, इसलिए पूरा प्लान गुप्त रखा गया. नरेंद्र मोदी इस दुविधा में हैं कि इस सुधार से काला धन यूजलेस हो जाएगा, लेकिन इससे सरकार जनता का समर्थन खो सकती है. भारत में 90 फीसदी से ज्यादा ट्रांजैक्शन कैश से किए जाते हैं, ऐसे में 85% करंसी बैन करने से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो जाएगी. इससे सरकार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से लेकर कई लोगों का विरोध झेलना पड़ा.'

इन बातों के अलावा एडिटोरियल में मोदी की तारीफ भी की गई. लिखा गया, 'नोटबंदी नरेंद्र मोदी के लिए एक दांव है. उन्होंने सरकार की क्रियान्वयन क्षमता और समाज की सहनशक्ति के स्तर, दोनों पर दांव लगाया है. उन्हें उम्मीद है कि इस सुधार से फायदे होंगे. उनका ये कदम सफल हो या न हो, लेकिन एक मिसाल जरूर कायम करेगा.'

Image embed

चीनी मीडिया ने नोटबंदी के फैसले के साथ-साथ मोदी के हौसले की भी दाद दी. वहां के अखबारों में लिखा गया, 'सुधार हमेशा मुश्किल होता है और इसके लिए हिम्मत की जरूरत होती है. नोटबंदी का फैसला अच्छे इरादे से लिया गया है, लेकिन इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि सिस्टम और लोग मोदी को कितना सपोर्ट करते हैं. भारत के इस कदम से चीन को सबक मिलेगा, जिससे हमें अपने यहां सुधारों को समझने का मौका मिलेगा.'


ये भी पढ़ें: ATM की लाइन में लगने से पहले यहां जान लो, पैसे मिलेंगे या नहीं

नरेंद्र मोदी ने 15 लाख कहे थे, इसके खाते में 21 लाख आ गए

पढ़िए, नोट बैन पर रघुराम राजन का क्या सोचना है

नोट बैन होने के बाद आपको अपने पैसे 20% ज्यादा मिलेंगे

'छुट्टे नहीं हैं' का बहाना नहीं चलेगा, कालका मैय्या पेटीएम ले रही हैं

Advertisement

Advertisement

()