कर्ट कोबेन. 27 साल का लड़का. गाने लिखता था तो अमरीका के हदसे हुए लोगों को लगता थाकि उनकी ही कहानी बयान कर रहा था. उसने एक गाना लिखा - 'Smells like teen spirit.'कहता है कि उसने ये गाना अपने दोस्तों के बारे में सोचते हुए लिखा. उसका कहना था किउसे अभी भी ऐसा लगता है कि वो एक टीनएजर है. क्यूंकि वो ऐसे काम ही नहीं कर रहा हैजिनकी एक अडल्ट से अपेक्षा की जाती है. ये गाना एक क्रांति की थीम पर लिखा गया था. किसी को भी आज तक नहीं मालूम है कि उस गाने का असली मतलब क्या है. लेकिन ये गानाएक कल्ट का स्टेटस पा गया. हर रॉक म्यूज़िक सुनने वाले के जीवन में एक ऐसा समय आताहै जब वो इस गाने पर अटक जाता है. कर्ट कोबेन को इस गाने की सफलता नहीं भायी. उसेऐसा लगता था कि लोग ज़बरदस्ती उस गाने को ऐसे पसंद कर रहे हैं. वो इस बात से नाराज़था कि उस गाने को एक ऐन्थम का रूप मिल गया था. वो इस बात से नाराज़ था कि उसे परेशानयुवाओं की आवाज़ माना जाने लगा था.https://www.youtube.com/watch?v=hTWKbfoikegकर्ट कोबेन. 1 मार्च 1994 को जर्मनी में अस्पताल में भर्ती हुआ. ब्रॉन्काइटिसनिकला. अगले दिन इलाज के लिए फ्लाइट पकड़ के रोम पहुंचा. वहां उसकी पत्नी कर्टनी लवभी आई थी. 4 मार्च को सुबह जब कर्टनी जागी तो मालूम चला कि कर्ट बेहोश पड़ा है. उसनेनींद की गोलियां और बहुत सारी शैम्पेन का ओवरडोज़ कर लिया था. ये कोबेन का पहलासुसाइड अटेम्प्ट था.18 मार्च को कर्टनी ने सियेटल पुलिस को फ़ोन किया. कर्ट ने अपने आप को एक कमरे मेंएक बन्दूक के साथ बंद कर लिया था. कर्टनी लव ने पुलिस को बताया कि कर्ट आत्मघाती होगया है. पुलिस आई और जबरन उसके कमरे में घुसी. उसके पास से कई बंदूकें और नींद कीगोलियों की डिब्बियां बरामद कीं. कर्ट ने कहा कि वो अपने आप को नुकसान नहींपहुंचाने जा रहा था बल्कि वो अपनी पत्नी से कुछ देर के लिए दूर रहना चाहता था.कर्ट की पत्नी कर्ट को लेकर बहुत परेशान थी. उसने उसके दोस्तों की मदद से उसकेड्रग्स के इस्तेमाल को बंद करवाने की मुहिम छेड़ी. कर्ट को काउंसलिंग दिलवाने काइंतज़ाम किया. लेकिन जैसे ही कर्ट को ये बात मालूम चली, वो गुस्से से भर गया. खुद कोउसने अपने बेडरूम में बंद कर लिया. लेकिन शाम तक वो सभी की कोशिशों के बादकाउंसलिंग के लिए तैयार हो गया. वो एक सुधार गृह में जाने को तैयार हो गया. 30मार्च 1994 को कर्ट सुधार गृह में पहुंचा. लेकिन समस्या ये हुई कि वहां के लोगों कोये नहीं मालूम था कि कर्ट खुद को ख़त्म करने की कोशिशें कर चुका है. उन्हें उसकेडिप्रेशन के बारे में नहीं मालूम था. उस सुधार गृह में उसने पूरा दिन काउंसलर्स सेबात करते हुए बिताया और अपनी बेटी के साथ समय बिताया.उस रात वो सिगरेट खरीदने के लिए सुधार गृह से बाहर निकला और वहां की बाउंड्री कोफांद कर बाहर चला गया. उसने टैक्सी पकड़ी और लॉस एंजेल्स एयरपोर्ट पहुंच गया. वापससिएटल की फ्लाइट पकड़ी और घर पहुंच गया. बाकी दुनिया में किसी को भी नहीं मालूम थाकि आखिर कर्ट कहां है. उसकी पत्नी ने 3 अप्रैल को एक प्राइवेट डिटेक्टिव को कर्ट केबारे में पता लगाने के लिए हायर किया.--------------------------------------------------------------------------------8 अप्रैल 1994. एक इलेक्ट्रीशियन ने कर्ट को सोते हुए देखा. लेकिन उसे झटका तब लगाजब कर्ट की ठुड्डी पर शॉटगन टिकी हुई थी. उसके माथे से हल्का सा खून बह रहा था.कोबेन मर चुका था. उसने खुद को मार दिया था. उसके शरीर में हेरोइन और वेलियम भारीमात्रा में मौजूद थी. उसका शरीर तीन दिनों से वहीं पड़ा था. उसकी मौत 5 अप्रैल को होचुकी थी. उसके शरीर के बगल में एक ख़त था जो कर्ट ने अपने इमेजिनरी दोस्त बोद्दाह कोलिखा था. उस ख़त में कर्ट ने लिखा था, "मेरे अन्दर अब म्यूज़िक लिखने और सुनने कीएक्साइटमेंट खतम हो गई है. और ऐसा कई सालों से हो गया है." -------------------------------------------------------------------------------- कोबेन के शरीर के पास मिली हेरोइन और बाकी ड्रग्स का सामानकोबेन का सुसाइड नोटकर्ट डोनाल्ड कोबेन. एक परेशान लड़का जो अपनी परेशानी को अपने गानों के ज़रिये खंखारके साथ थूंक देना चाहता था लेकिन उसकी दिक्कत यही थी उसके फैन्स उसके पास वो सब कुछवापस लाकर डाल देते थे. उसे फ़ेमस नहीं होना था. वो पब्लिक इमेज नहीं बनना चाहता था.वो नहीं चाहता था कि लोग उससे कुछ सीखना चाहें. वो नहीं चाहता था कि उसके दर्द मेंलोग पनाह मांगें. उसे अपने अन्दर के गुस्से को निकालना था. 19 साल की उम्र में उसेपुलिस ने पकड़ा. वो दीवारों पर लिखता था, 'GOD IS GAY.' उसने अपनी एक डायरी में लिखाथा, "मैं गे तो नहीं हूं लेकिन सोचता हूं कि होता तो अच्छा होता. होमोसेक्शुअल्स सेडरने वालों को चिढ़ाने में मज़ा आता." 27 साल की उमर में कर्ट कोबेन कल्ट बनकर चला गया. 'Smells like teen spirit' कोदुनिया के सबसे बेहतरीन गानों में से एक कहा जाता है. 27 साल की उमर में डिप्रेशन,गुस्से, ड्रग्स, फ़ेम, होमोफ़ोबिया से लड़ने के बाद कर्ट ने जो कुछ भी छोड़ा है उसपर आजएक बहुत बड़ा तबका ज़िन्दा है.-------------------------------------------------------------------------------- 27 क्लब कर्ट की मौत एक ग्रुप का हिस्सा है. '27 क्लब.' तमाम म्यूजिशियन जो 27 सालमें मर गए. इस क्लब में मरने वालों में ड्रग ओवरडोज़, अल्कोहल अब्यूज़, मर्डर यासुसाइड सबसे ज़्यादा मिलते हैं. इन लोगों में जो सबसे बड़े नाम हैं, वो हैं:1. जिमी हेंड्रिक्सअमेरिकन रॉक आर्टिस्ट. गिटारिस्ट, सिंगर और सॉंगराइटर. रॉक म्यूज़िक में जो पत्थरजिमी ने गाड़ा है उसके आस पास शायद ही कोई कभी पहुंचे. रॉक एंड रोल हॉल ऑफ़ फ़ेम मेंइन्हें जब शामिल किया गया तो जिमी को रॉक म्यूज़िक का सबसे बेहतरीन इंस्ट्रूमेंटबजाने वाला बताया.2. जिम मॉरिसनअमेरिका का सिंगर, सॉंगराइटर. द डोर्स नाम के बैंड का लीड सिंगर. इस आदमी के गानोंके बोल कान से खून निकालने वाले होते थे. जिम 1 मार्च 1969 को मायामी की एक कंसर्टमें अपनी पैंट खोल के खड़े हो गए. साथ ही हस्तमैथुन की ऐक्टिंग करने लगे. इसके साथही सामने खड़ी भीड़ में दंगा भड़काने की कोशिश की. पुलिस ने 6 वारंट निकाले. 6 महीनेकी सज़ा हुई और 500 डॉलर का फ़ाइन देना पड़ा. हालांकि रिपोर्ट में कहा गया कि मॉरिसनहार्ट अटैक से मरे थे लेकिन इसपर काफी संदेह हैं और उसकी मौत हेरोइन के ओवरडोज़ सेहुई थी.3. एमी वाइनहाउस23 जुलाई 2011 को एमी शराब पीकर मर गई. इस उमर में जितनी पॉपुलर एमी हुई, शायद हीकोई और हुआ होगा. 2007 में एमी ने बेस्ट ब्रिटिश फ़ीमेल आर्टिस्ट का अवार्ड जीता. 24साल की उम्र में एमी को 6 ग्रेमी नॉमिनेशन मिल चुके थे. ड्रग्स के इस्तेमाल ने उसकाजीवन और करियर दोनों चौपट कर दिए.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़िए:इस एक आदमी को भारत रत्न देकर PM मोदी 2019 का चुनाव आज ही जीत लेंगे!इन 40,000 मुसलमानों को भारत से भगाया क्यों जा रहा है?हैदराबाद की एक औरत को सबसे घटिया तरीके से दिया गया तलाक'आत्महत्या करते वक़्त मेरे दिमाग में ये सब चल रहा था'