The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Lallankhas
  • Cristiano Ronaldo turns 31,Ten Things You Should Know About Cristiano Ronaldo

चीते से तेज उछलने वाले फुटबॉलर का है आज हैप्पी बर्थडे

लात ऐसी कि चले तो तुम्हारी कार पीछे रह जाए, कूदे तो चीता फेल. पर दिल ऐसा जैसे ताजा निकला नेउना.

Advertisement
pic
5 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 5 फ़रवरी 2016, 10:52 AM IST)
Img The Lallantop
Source- Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
सात नंबर की जर्सी पहन ये पुर्तगाली खिलाड़ी रियल मैड्रिड के लिए फॉरवर्ड पोजीशन पर खेलता है. नाम है रोनाल्डो. आज जन्मदिन है. फुटबॉल जानते हैं तो रोनाल्डो को जानते ही होंगे. न जानते हों तो हम बताते हैं न. 1. यू.एस प्रेसिडेंट रोनाल्ड रीगन के नाम पर रोनाल्डो के पापा ने उनका नाम रखा था. वैसे पूरा नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो डॉस संटोस अवीयारो है. 2. रोनाल्डो कभी शराब नहीं पीते. क्योंकि उनके पापा जोस दिनिस अवीयारो की मौत शराब पीने की वजह से हो गई थी. शराब से उनको अपने पापा की याद आती है. 3. रोनाल्डो हाल ही में रियल मेड्रिड के हाईएस्ट पेड फुटबॉलर बने है. इत्ती कमाई के बाद भी वो दूसरे फुटबॉलर्स की तरह टैटू-वैटू नहीं बनवाते. वजह है इसकी. वो 9 साल के कैंसर वाले बच्चे का ट्रीटमेंट करवा रहे है और उसे ब्लड डोनेट करते है. इसलिए टैटू नहीं बनवा सकते. 4. कभी 130 की स्पीड में गाड़ी भगाई है. रोनाल्डो की फ्री किक की स्पीड इतनी ही है. 5. रोनाल्डो जब कूदता है तो एक चीते से 5 गुना ज्यादा फुर्तीला होता है. 6. बचपन में एक बार रोनाल्डो ने टीचर की कुर्सी उठा के फेंक दी थी. क्योंकि टीचर ने उनका मजाक बनाया था. 7. 15 साल की उम्र में रोनाल्डो को एक बीमारी हो गई थी 'रेसिंग हार्ट'. टीम मेट की हेल्प से उनका लेजर ऑपरेशन हुआ. 8. कनाडा यूनिवर्सिटी में रोनाल्डो पढ़ाए जाते हैं, हां भाईऍ सोशियोलॉजी का एक कोर्स चलता है वहां रोनाल्डो पर. 9. 2007 में रोनाल्डो की ऑटोबायोग्राफी आई थी, नाम था Moments. 10. साल 2008 में रोनाल्डो ने कुल 42 गोल्स किये. जिसके चलते रोनाल्डो को फीफा प्लेयर ऑफ इयर का अवार्ड मिला था.

Advertisement

Advertisement

()