किंतु कभी वृद्धों से पूछा तो बस यह उत्तर पाया अब न रहे वह पीने वाले अब न रही वहमधुशालाबच्चन जी की ये पंक्तियां रह-रह कर याद आ रही हैं. आज के संगीत की जब भी बात चलतीहै तो कई लोग अक्सर नॉस्टेल्जिया में चले जाते हैं और बताते हैं कि पुराने गानेहिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और मेलोडी पर बने होते थे इसलिए उनमें वो बात होती है,जो आज के गानों में नहीं होती है. आपको सुनवाते हैं वो गाने, जो हिंदी फिल्म संगीतकी जान माने जाते हैं, मगर कतई भारतीय नहीं हैं. और हां, हो सकता है कि इस लिस्ट कोदेखकर आप हिंदी सिनेमा के सदाबहार नगमों को पहले की तरह न इंजॉय कर पाएं. नोट :पहले हम हिंदी सिनेमा के क्लासिक गानों को लेकर लिस्ट बना रहे थे मगर कथा की अनंतरूप से बढ़ती लंबाई को देखते हुए हम इस बार सिर्फ और सिर्फ हिंदी की मशहूर संगीतकारजोड़ी शंकर-जयकिशन के गानों की ही बात कर रहे हैं. काबिले गौर बात ये है कि हम उनगानों की ही बात कर रहे हैं जो पूरी तरह चोरी हैं, अगर इंस्पायर्ड और टुकड़ों मेंकॉपी गानों की बात करने लगें तो फिर बात ज़्यादा दूर तलक चली जाएगी.जिस्म को मौत आती है लेकिन रूह को मौत आती नहीं है... कौन है जो सपनों में आयाफिल्म 'झुक गया आसमान' का ये गाना रफी साहब की खनकदार आवाज़ में हम सबने सुना है.मगर शंकर जयकिशन के नाम से हिंदी में मशहूर ये कंपोज़िशन असल में रॉक एंड रोल केकिंग एल्विस प्रेसली के 'मार्गरीटा' से सीधे चोरी है.https://www.youtube.com/watch?v=t6IGdiXw7qg सुर लय ताल तो ठीक मगर बोल?हिंदी सिनेमा में जो फिल्में अपने गानों के लिए दशकों से जानी जाती हैं, उनमें'आवारा' का नाम बहुत ऊपर आता है. फिल्म में एक मशहूर गाना है 'घर आया मेरा परदेसी',ये गाना पूरी तरह से इजिप्शियन लीजेंड कलासोम के गाने 'अल बलाद अल महबोब' सेसीधे-सीधे चुराया गया है. इस गाने के बारे में सबसे दिल तोड़ने वाली बात ये है कि'अल बलाद अल महबोब' का मतलब होता है - मेरा प्रेमी घर आया है. अब क्या कहेंशैलेंद्र बाबू आप भी. https://www.youtube.com/watch?v=nzW05lhEPKs सुकू-सुकू अबबोल की बात चली है तो शम्मी कपूर के गाने 'करूं मैं क्या सुकू-सुकू' की बात करतेहैं. 1950 में नीना और फ्रेड्रिक ने कैलिप्सो में पॉप को मिलाकर गाना बनाया'सुकु-सुकु' एक बार फिर से शंकर-जयकिशन ने एक मात्रा के हेर-फेर से हिंदी सिनेमा काएक और मशहूर गाना बना दिया. https://www.youtube.com/watch?v=AFyT_s-eohw आजा सनममधुर चांदनी में हम इटली की लोक धुनों को थोड़ा सा धीमा करना एक सदाबहार हिंदी गानाबनाने का सुपरहिट फॉर्मुला है. एक ही धुन में एक से ज़्यादा गाने मिल जाएंगे. इसकेआगे न बोले तुम न मैंने कुछ कहा. https://www.youtube.com/watch?v=_UMbXxkWqPw अजीब दास्तां है येएक बार फिर से गाने के बोल पर ध्यान दें. कहां शुरू कहां खतम, न वो समझ सके न हम.जिम रीव्स के हिट नंबर 'माय लिप्स आर सील्ड' की धुन में बस टेम्पो बदल गया.अंग्रेज़ी गाने में लिरिक्स आती है, माय हार्ट क्राय विद एवरी पीस, इट डज़ंट मैटरहाउ आइ फील. समझ तो रहे ही होंगे ये लिरिक्स सुनकर कितना दर्द फील हुआ होगा.https://www.youtube.com/watch?v=bhCYrZOKfgUगुमनाम है कोई, बदनाम है कोई'गुमनाम' फिल्म के इस गाने के इस मुखड़े को बार-बार पढ़िए. थोड़े लिखे को ज़्यादासमझिए और हेनरी मनसीनी की कंपोज़ की हुई थीम को सुन लीजिए.https://www.youtube.com/watch?v=3Ptu0A_8WQs सायोनारा इसके लिए समझ नहीं आ रहाकि तारीफ की जाए या... हिंदी गाना हम लोगों के 5 मिनट में 'जापानी सीखें' काप्रेरणा स्रोत रहा है. मगर जापानी बना कर थमा दिये गए गाने की प्रेरणा फारस (ईरान)पर बने ऑरकेस्ट्रल पीस 'इन पर्शियन मार्केट' से ली गई है. 40वें सेकेंड के बादध्यान से सुनिएगा. https://www.youtube.com/watch?v=6Ede2QMi5JM इतने गाने सुने हैंतो हमारा ये वीडियो भी देख लीजिए https://www.youtube.com/watch?v=ULnZL9vcXiU