The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Lallankhas
  • Colombia plane crash: world pays tribute to Chapecoense football team in Hindi

'हमारे खिलाड़ी ले लो लेकिन ये टीम बनी रहे'

ब्राजीली टीम के साथ आया फुटबॉल जगत

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
खेल लल्लनटाप
30 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 30 नवंबर 2016, 09:31 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फुटबॉल जगत की सबसे बड़ी हवाई दुर्घटना के बाद दुनिया भर से श्रद्धांजलियां दी जा रही हैं.  ब्राजील के छोटे से शहर शापेकोआ के लोगों ने अपने क्लब के खिलाड़ियों को हॉम ग्राउंड एरेना कोंदा में दीप-बत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी. अपने शहर के लिए पहली बार बड़े टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए कॉलंबिया जा रही एसोशिया शापेकोन्से की टीम का हवाई जहाज़ कल दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना में टीम के 71 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के लोग मारे गए. मरने वालों में 21 पत्रकार भी थे. दुर्घटना में कुल 6 लोग बचे हैं जिनमें से 3 फुटबॉलर हैं.

acf

ब्राज़ील की छोटी सी टीम लैटिन अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े क्लब कंपीटिशन सुदामेरिकाना के पहले फाइनल में एतलेतिको नेशियोनाल से खेलने जा रही थी. एतलेतिको नेशियोनाल ने मैच के निर्धारित समय पर लोगों को स्टेडियम में आकर श्रद्धांजलि देने के लिए कहा है और एक बयान जारी करके शापेकोन्से को विजेता घोषित करने के लिए अनुरोध किया है.

2

‘एतले

hire
तिको नेशियोनाल लैटिन अमेरिकी फुटबॉल संघ से अनुरोध करता है कि हमारे खेल के साथ हुई इस दुर्घटना के बाद कोपा सुदामेरिकाना कप का खिताब शापेकोन्से को दे दिया जाए. हमारी ओर से हमेशा के लिए शापेकोन्से 2016 के कोपा सुदामेरिकाना कप के विजेता रहेंगे.’

एसोसिआओ शापेकोन्से द फुतबोल नाम के इस क्लब को 1973 में बनाया गया था. 2 लाख की जनसंख्या वाले कस्बे के लिए ये क्लब कस्बे की पहचान बन गया था. कुछ साल पहले तक शापेकोन्से भी ब्राज़ील की हज़ारों छोटी सी टीमों जैसा ही था. इस क्लब का कोई भी खिलाड़ी ब्राज़ील की किसी भी नेशनल टीम में नहीं खेला है. 2009 में यह क्लब 4थे डिवीजन में खेलने लगा. उस समय तक टीम के पास टीम बस के नाम पर एक खटारा गाड़ी थी. इस त्रासद फ्लाइट पर जाने से पहले कोच ने फेसबुक लाइव करके दर्शकों से बात की थी और इस मैच को क्लब के जीवन का सबसे बड़ा मैच बताया था.  क्लब मैनेजर के बेटे भी इस फ्लाइट में जाने वाले थे लेकिन वो अपना पासपोर्ट घर पर ही भूल गए.

5

शापेकोन्से के खिलाफ़ खेलने वाले ब्राज़ील के टॉप डिवीजन क्लबों ने शापेकोन्से को मुफ्त में अपनी टीम के खिलाड़ी लेने के लिए कहा है जिससे आने वाले 2-3 सालों में जब तक क्लब की जूनियर टीम तैयार न हो जाए क्लब टॉप डिवीजन में बना रहे. ब्राज़ील की सरकार ने 3 दिन और वहां के फुटबॉल संघ ने 7 दिन के शोक की घोषणा की है.

Advertisement

Advertisement

()