मोदी के नए मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा था, 'एक वक्त पर मुंबई में मुझसे बड़ा कोई गुंडा नहीं था'
दया नायक, प्रदीप शर्मा, विजय सालस्कर जैसे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इन्हीं के वक्त में हुए.
Advertisement

सत्यपाल सिंह.
Quick AI Highlights
Click here to view more
नाम: सत्यपाल सिंह
सांसद: बागपत, उत्तर प्रदेश
सियासी पारी:
# 2014 में पहली बार सांसद बने
# संघ के करीबी माने जाते हैं.
# पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दमदार जाट नेता.
# 2014 लोकसभा चुनाव में बागपत सीट पर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रमुख अजीत सिंह को 2 लाख से ज्यादा वोटों से हराया.

सत्यपाल सिंह ने बतौर IPS अधिकारी कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं.
खास बातें:
#वैज्ञानिक बनना चाहते थे, लेकिन 1980 में महाराष्ट्र कैडर से IPS अधिकारी बने.
# 1990 के दशक में मुंबई क्राइम ब्रांच के ज्वॉइंट कमिश्नर इन्चार्ज थे.
# मुंबई क्राइम चीफ रहते हुए अंडरवर्ल्ड के खिलाफ स्पेशल पुलिस टास्क फोर्स बनाया.
# तब मुंबई में छोटा राजन, छोटा शकील और अरुण गवली गैंग का बोलबाला था.
# दया नायक, प्रदीप शर्मा, विजय सालस्कर जैसे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इसी दौर में हुए.
# अंडरवर्ल्ड के खिलाफ लिया था एक्शन, हालांकि कुछ लोग ये भी कहते हैं कि खास नहीं कर पाए थे.

लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए छोड़ा मुंबई पुलिस कमिश्नर का पद.
बतौर कमिश्नर
# पुणे और नागपुर के कमिश्नर भी रह चुके हैं.
# नागपुर पुलिस कमिश्नर रहते हुए 'मिशन मृत्युंजय' प्रोग्राम बनाया, जो कि खासा विवादित रहा.
# इसमें कॉलेज के छात्र संदिग्ध आतंकवादियों और आतंकी गतिविधियों के खिलाफ बतौर 'खबरी' पुलिस की मदद करते थे.
# पुणे पुलिस कमिश्नर रहते हुए स्कूटी चलाने वाली युवतियों/महिलाओं द्वारा स्कार्फ से चेहरा ढकने को बैन करने की कोशिश की थी.
# 2010 में जब ये पुणे के कमिश्नर थे, उसी समय जर्मन बेकरी ब्लास्ट हुआ था.
# अगस्त 2012 में बने थे मुंबई पुलिस कमिश्नर.

2 फरवरी 2014 को मेरठ में एक रैली के दौरान मोदी, शाह और राजनाथ की मौजूदगी में BJP ज्वॉइन किया.
इशरत जहां एनकाउंटर केस
# गुजरात हाई कोर्ट ने इशरत जहां एनकाउंटर केस की जांच के लिए जो SIT बनाई, उसके प्रमुख थे.
# SIT के बाकी दोनों सदस्यों- मोहन झा और सतीश वर्मा के साथ मतभेद पर SIT से अलग हो गए.
# कुछ समय पहले बयान दिया कि इस केस में कांग्रेस उनके ऊपर दबाव बना रही थी.
नक्सलवाद पर भी काफी कुछ किया
# आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के नक्सली इलाकों में काफी काम किया.
# अच्छे प्रदर्शन के लिए स्पेशल पुलिस मेडल भी मिला.

सत्यपाल सिंह ने कई किताबें भी लिखी हैं.
चुनाव लड़ने के लिए लिया था रिटायरमेंट
# 2014 में स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया ताकि लोकसभा चुनाव लड़ सकें.
# 31 जनवरी 2014 को रिटायरमेंट लिया, 2 फरवरी को मेरठ रैली में मोदी, शाह और राजनाथ सिंह की मौजूदगी में BJP ज्वॉइन किया.
# मुंबई के पहले पुलिस कमिश्नर जिसने कार्यकाल के दौरान इस्तीफा दिया.
# एक दिन में उनका इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया.
# 3 महीने का अनिवार्य नोटिस पीरियड सर्व करने से भी छुट्टी मिल गई.
# जानने वाले कहते हैं कि लंबे समय से राजनीति में आने चाहते थे.

हिंदुत्व अजेंडा से ताल्लुक रखते हैं. संघ के साथ खूब छनती है.
धर्म और संस्कृति में धुआंधार जानकारी रखते हैं
# धर्म, भारतीय संस्कृति और योग में काफी दिलचस्पी.
# आर्यसमाजी हैं. सत्यार्थ प्रकाश के तो फैन ही हैं.
# संस्कृत और वेदों के अच्छे जानकार.
# शास्त्रों को ऐसे कोट करते हैं मानो सब कंठस्थ हो.
किताबें भी लिखी हैं
# किताबें भी लिखी हैं. एक किताब नक्सलवाद से छुटकारा पाने के तरीके पर भी है.
# इनकी एक किताब 'तलाश इंसान की' का कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है. एक लाख से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं.
# अमिताभ बच्चन और जावेद अख्तर ने इस किताब के उर्दू अनुवाद का विमोचन किया था.
# अपनी एक किताब 'टाइमलेस टाइम' में ऐसे सवालों का जवाब देंगे जिनका कोई जवाब है नहीं. मसलन, सोमवार के बाद मंगलवार क्यों आता है, बुधवार क्यों नहीं आता.
खेलों में भी काफी मन लगता है
# खेलों में भी दिलचस्पी है. बागपत के जोहरी गांव में एक शूटिंग क्लब भी खोला.
# इसके सालाना टूर्नामेंट के लिए अपने एक महीने की सैलरी दे दिया करते थे.

2014 लोकसभा चुनाव में बागपत सीट पर अजीत सिंह को 2 लाख से ज्यादा वोटों से हराया.
विवाद
# बागपत के एक स्कूल कार्यक्रम में कहा, 'एक वक्त में मैं मुंबई का सबसे बड़ा गुंडा था'.
# कमिश्नर पद से इस्तीफा देने के बाद बोले, 'तटस्थ रहने वालों का न्याय इतिहास करेगा. अभी पक्ष लेने का समय है. हम सबको मोदी की मदद करनी चाहिए'.
# अपने एक रिसर्च पेपर में इन्होंने लिखा कि कोंकण क्षेत्र पर इस्लामिक कट्टरपंथी हावी हो रहे हैं.
# महिलाओं के लिए कहा था, 'एक तरफ आपको स्वछंद माहौल चाहिए और दूसरी तरफ सुरक्षा भी चाहिए'.
# सेक्स एजुकेशन की मुखालफत करते हैं. कहा था, 'जिन देशों में सेक्स एजुकेशन दिया जाता है, वहां महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले ज्यादा होते हैं'.
#- कांग्रेस पर जाकिर नाइक के खिलाफ एक्शन न लेने का आरोप लगाया. कहा, '2008 में जाकिर नाइक ने एक सामूहिक धर्मांतरण किया. पुलिस विभाग उस पर नजर रख रहा था. मैंने UPA सरकार को रिपोर्ट दी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया'. # 2013 के IPL सट्टेबाजी विवाद से समय कहा, 'केवल रोजी-रोटी के लिए पुलिस में हूं. मेरी असली दिलचस्पी कहीं और है.'
# नागपुर पुलिस कमिश्नर के कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा शुरू किए गए 'मिशन मृत्युंजय' प्रोग्राम पर भी उठे थे सवाल. प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग ने जताई थी आपत्ति.

एक ही चुनाव जीतकर जाट समुदाय के सबसे प्रभावी राजनैतिक चेहरों में गिने जा रहे हैं.
कैबिनेट में क्यों लाए गए हैं
# हिंदुत्व के समर्थक हैं.
# संघ की विचारधारा से ताल्लुक रखते हैं.
# जिस तरह जल्दबाजी में इस्तीफा देकर BJP ज्वॉइन किया और चुनाव लड़ा, उससे साफ था कि आगे बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.
# पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सामुदायिक-जातीय समीकरण भी एक बड़ी वजह हो सकते हैं.
# जाट समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले मुजफ्फरनगर से सांसद संजीव बालियान की कैबिनेट से छुट्टी हो चुकी है. सत्यपाल सिंह भी जाट नेता हैं. 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कैबिनेट में जाट समुदाय का दमदार चेहरा हैं.
वीडियो देखें:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किससे और क्यों छीना मंत्रालय
नोटबंदी के समय सरकार ने क्या दावे किए थे और उनका क्या हश्र हुआ

ये भी पढ़ें:
मोदी के नए मंत्री राजकुमार सिंह जिन्होंने आडवाणी को गिरफ्तार कर लिया थाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किससे और क्यों छीना मंत्रालय