केरल. भारत का सबसे साक्षर राज्य. नॉर्थ के लोग इस राज्य को बड़ी श्रद्धा से देखतेहैं. पर इस राज्य में वो खूंरेजी घटनाएं होती हैं जो किस्से-कहानियों में पाई जातीहैं. जहां राजनीति में बदले जान लेकर निपटाये जाते हैं. वो राज्य, जहां पर लोगडेमोक्रेसी और मानव अधिकारों पर किताबें लिखते हैं. इस राज्य में खून की लड़ाई हैRSS और कम्युनिस्टों के बीच. लगभग 50% वोट कम्युनिस्टों के हैं और 5-10% बीजेपी के.10 अक्टूबर 2016. के मोहनन. 52 साल के लोकल कम्युनिस्ट लीडर. एक शराब दुकान मेंबैठे थे. 6 लोग आये तलवार लेकर. 14 बार घोंपा मोहन को. आरोप था कि ये 6 लोग RSS केथे. 12 अक्टूबर 2016. रेमिथ उथमन. 30 साल के RSS कार्यकर्ता. मां और प्रेग्नेंट बहनके सामने काट दिये गये. आरोप लगा कम्युनिस्टों पर. रेमिथ के पिता उथमन को भी 2002में मार दिया गया था. वो बस ड्राइवर थे. उनकी बस पर बम फेंक दिये गये. फिर उनकोउतार कर बाजार में सबके सामने मार दिया गया. इतना ही नहीं, जब उनकी शवयात्रा निकलीतो उस पर भी बम फेंके गये. उसमें भी दो लोग मरे थे. 13 अक्टूबर 2016. फारूक नीरचल.45 साल के सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के वर्कर. इनको भी काट दिया गया. ये रेडिकलमुस्लिम ग्रुप पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़ा ग्रुप है. आरोप लगा इंडियन यूनियनमुस्लिम लीग पर. ये सारी हत्यायें हुईं मुख्यमंत्री पिन्नाराई विजयन के गांव औरचुनाव क्षेत्र में. मई 2016 में विजयन मुख्यमंत्री बने थे. तब से कुल 6 हत्याएं होचुकी हैं. ये जिला कन्नूर है. यहां पुलिस चौकस रहती है. पर लाशें गिनने को ही मिलताहै. रोक नहीं पाती हत्याएं. कैसे रुकेंगी हत्याएं. बस-स्टॉप पर बहस में जान जातीहै. कहीं बात-चीत में किसी कमेंट के लिये चाकू घुसेड़ दिया जाता है. किसी पार्टी काझंडा गुम हो जाए तो जान चली जाती है. 1972 में अजित डोभाल इसी जिले के एसपी हुआकरते थे. 25 लाख की आबादी वाले इस जिले में 1969 से लेकर अब तक 300 से ऊपर लोग मारेजा चुके हैं. ये सारी हत्याएं राजनीतिक हैं. पर क्या है ऐसा इस जिले में, जो इसेकिसी कुख्यात गैंगवार शहर के रूप में बदल देता है? 1930-40 में कम्युनिज़म भारत मेंफैल रहा था. नॉर्थ केरल के इस जिले में उसको पनपने की जगह मिली. मध्यकाल कीसामंतवादी व्यवस्था ने यहां पर पर्याप्त ग्राउंड बना दिया था. बल्कि कहें कि केरलमें ही जगह मिली थी, इस जिले में थोड़ी ज्यादा थी. कम्युनिजम के आने से सबसे ज्यादादिक्कत हुई व्यापारियों को. मैंगलोर के व्यापारी यहां पर अपनी जगह बनाना चाहते थे.फर्नीचर और फिश व्यापार में. पर हो नहीं पा रहा था. क्योंकि इस व्यापार पर मुस्लिमकोया समुदाय की पकड़ थी. कम्युनिस्ट लोकल लोगों को सपोर्ट करते थे. 1960 के आस-पासRSS को व्यापारियों ने यहां प्रमोट करना शुरू कर दिया. अब दोनों एंगल थे.हिंदू-मुस्लिम और कम्युनिस्ट-कैपिटलिस्ट. खून-खराबे की शुरुआत हो गई. और फिर ये आदतमें बदल गई. इसमें पहली हत्या हुई थी रामाकृष्णन की. भारतीय जनसंघ के वर्कर. उनकीहत्या हुई बीड़ी फैक्ट्री के मजदूरों के साथ झड़प में. मजदूर मेनली कम्युनिस्ट थे.फिर थालासेरी में दंगे हुये थे. कम्युनिस्ट पार्टी के यू के कुन्हीरमन को एक मस्जिदको बचाते समय तथाकथित RSS कार्यकर्ताओं ने मार डाला. आरोप लगा था कि RSS को कम्युनलएंगल दिखना शुरू हुआ क्योंकि मुस्लिम लीग ने कम्युनिस्ट पार्टी का समर्थन किया था.48 साल हो गए. पर जंग जारी है. आइडियोलॉजी लोगों को जिद्दी और ढीठ बना देती है. येजिला राजधानी त्रिवेंद्रम से 500 किलोमीटर दूर है. पर विकास बहुत नहीं है.गरीबी-अमीरी का अंतर बहुत बड़ा है. इस चीज पर ध्यान नहीं है. ध्यान है अपना कैडरबढ़ाने में. लोग अपने संगठन के लिए दूसरे संगठन के गांव तोड़ते हैं. इस बात परझगड़ा होता है. क्योंकि ये प्रतिष्ठा का विषय है. कहीं पर जाति होती है, कहींलड़कियां. यहां कैडर है. इस चीज में यहां का इतिहास भी बड़ी मदद करता है. मालाबारके इस क्षेत्र में वीर-बांकुरों की कहानियां बड़ी चलती हैं. तो यहां लड़ने वाला हरलड़ाका अपने आप को उन्हीं वीरों की संतान समझता है. इस लड़ाई में मरने वाले लोगोंको बलिदानी माना जाता है. इस जिले के हर गांव में उन शहीदों की मूर्तियां लगी हैं.उनके बलिदान दिवस पर फंक्शन होता है. लोग इमोशनल स्पीच देते हैं. मरने-मारने कीकसमें खाते हैं. अभी राज्य के राज्यपाल हैं सदाशिवम, जो सुप्रीम कोर्ट के चीफजस्टिस हुआ करते थे. और मुख्यमंत्री हैं विजयन, जिनका अपनी कम्युनिस्ट पार्टी परकंट्रोल बहुत है. तो सरकार पर दबाव भी बहुत है. क्योंकि कोई नहीं चाहेगा कि सरकारको बर्खास्त कर दिया जाए लॉ एंड ऑर्डर को मुद्दा बनाकर. कम्युनिस्ट कहते हैं कि येBJP और RSS की साजिश है कम्युनिस्ट सरकार को गिराने की. कम्युनिस्ट पार्टी के अखबारदेशाभिमानी में लगातार स्टोरी की जा रही है कि RSS माहौल को कम्युनल बना रहा है.वहीं BJP के लोग कहते हैं कि 50% से ऊपर वोट है कम्युनिस्टों का. सरकार है उनकी. वोजब चाहें हत्याएं रोक सकते हैं. 2014 के चुनाव के बाद अब केरल में BJP का कैडर भीबढ़ रहा है. इससे तनातनी बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है.