तमिलनाडु में बमचक मची है. एक हिस्सा जलीकट्ट का किस्सा चालू रखना चाहता है.जलीकट्टू खूनी खेल है. बेजुबान जानवरों को इंसानी दिमाग की शह से भड़काने और काबूकरने का. 2014 में बैन हो गया था. वहां लोगों के लिए ये 400 साल पुरानी परंपरा है.कल्चर है. कल्चर के नाम पर रिक्वेस्ट की. केंद्र सरकार ने कुछ शर्ते रखीं. और हरीझंडी दे दी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हड़क दिया. कि ये वायलेंस का खेल नहीं होगा तोनहीं होगा. मामला फिर गरम है. जलीकट्टू होता है मदुरै, तमिलनाडु में. गोवा मेंधिरियो के नाम से सांडों की लड़ाई होती है. खेल वही है. थोड़ा अलग फ्लेवर में.लेकिन सांडों को गुस्सा दिलाने के लिए तरीके तो वाहियात ही हैं न. यहां के अलावासांडों की लड़ाई स्पेन, फ्रांस, पुर्तगाल, अमेरिका तंजानिया और कई जगह होती है. बसनाम और तरीके अलग अलग हैं. सब एक से बढ़ कर एक खतरनाक और हवा टाइट कर देने वाले.जानवरों से सान पट्टी करके उनसे लड़ने लड़ाने का काम कई जगह होता है. कहां कौन सेजानवर फंसते हैं ये देखो-