महज 10 मिनट में दो ट्रेनों का हो गया था ये हाल
जानिए, बीते सालों में हुए रेलवे के सबसे बड़े हादसों के बारे में

इंदौर से पटना जा रही पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के 14 डिब्बे रविवार तड़के करीब सवा तीन बजे पटरी से उतर गए. इस हादसे में अभी तक 96 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 150 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चली है, लेकिन घटना की जगह हालात इतने खराब हैं कि नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (NDRF) को तैनात किया गया है.
https://www.youtube.com/watch?v=5v--FmTOCZo
20 नवंबर को कानपुर में हुए ट्रेन हादसे की एक तस्वीर
लेकिन, ट्रेन हादसा हमारे लिए कोई नई बात नहीं है. आइए नजर डालते हैं बीते कुछ सालों में हुए बड़े रेल हादसों पर.
मई, 2016
2016 में अकेले मई में ही तीन रेल हादसे हुए थे. 1 मई को हापुड़ के पास दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी. 6 मई को पट्टाभिराम के पास चेन्नई सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल सुपरफास्ट और एक लोकल ट्रेन की टक्कर हो गई थी, जिसमें सात लोग घायल हो गए थे. 19 मई को कन्याकुमारी-दिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी.
कामायनी एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस (2015)

5 अगस्त, 2015 को मध्य प्रदेश के हरदा जिले के पास 10 मिनट के अंतराल पर दो बड़े रेल हादसे हुए थे. हरदा में इटारसी-मुंबई रेलवे ट्रैक पर मुंबई-वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस और पटना-मुंबई जनता एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थीं. इस हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि लगभग 300 लोगों को बचाया गया था, जिनमें से 50 लोग गंभीर रूप से घायल थे.
बेंगलुरु-एरनाकुलम इंटरसिटी (2015)

बेंगलुरु से एरनाकुलम जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन 13 फरवरी, 2015 को अनेकल के पास पटरी से उतर गई थी. इस हादसे में ट्रेन के जनरल कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.
नांदेर पैसेंजर ट्रेन (2014)

तेलंगाना के मेंदक जिले में 23 जुलाई, 2014 को नांदेर पैसेंजर ट्रेन ने एक रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूल बस को टक्कर मार दी थी, जिसमें बस में सवार 25 बच्चों और ड्राइवर की मौत हो गई थी. कई बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे.
गोरखधाम एक्सप्रेस (2014)

26 मई, 2014 को यूपी के संत कबीरनगर में गोरखधाम एक्सप्रेस ने एक मालगाड़ी को उसके ही ट्रैक पर टक्कर मार दी थी. इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे.
मंगला लक्षदीप सुपरफास्ट एक्सप्रेस (2014)
17 फरवरी, 2014 को महाराष्ट्र के नासिक में मंगला लक्षदीप सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी और 37 लोग घायल हो गए थे.
बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस (2014)

2014 में 8 जनवरी को बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस के तीन स्लीपर कोचों में आग लग गई थी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे. ये हादसा गुजरात के सूरत के पास धनाउ रोड और घोलवड स्टेशन के पास हुआ था.
पढ़ें:
खौफनाक रेल हादसा : 63 की मौत और एक बच्ची दो टुकड़ों में बंट गई

.webp?width=60)

