ये तो बहुत सुना होगा कि जियो हो बिहार के लाला... और अब जियो, जियो हो रिया है.जियो मतलब रिलायंस जियो. लोग परेशान हैं जियो के लिए. गाज़ियाबाद में तो लोगों नेब्लड डोनेट कर डाला था ताकि जियो सिम मिल जाए. स्थिति तो ये हो गई है कि गांवों औरछोटे शहरों में क्रिकेट टूर्नामेंट के विनर को भी अवार्ड में जियो सिम मिलने लगाहै. हद तो तब हो गई जब एक लड़के का उसकी गर्ल फ्रेंड के साथ ब्रेक-अप सिर्फ इसलिए होगया क्योंकि लड़के के पास जियो का सिम नहीं था. सो सैड यार. मल्लब अब जियो सिम आगया, तो कुछ भी करोगे तुम लोग. खैर जाने भी दो. अब जियो सिम पर मोर्चा संभाला हैभोजपुरी गायकों ने. और भरभरा के निकाल दिहिस है 10 से भी ज्यादा गानें. और ऐसे-ऐसेगाने निकालिस हैं कि मुकेश अंबानी सुन लें तो अफसोस करने लगेंगे कि लॉन्च न ही कियाहोता तो अच्छा था. इन गानों को जरा आप भी देख ल्यो !! पहला गाना है “जियो सिम लवरके”. गाना सुनकर आपका मिजाज दुरुस्त हो जावेगा. गाना बहुत ही ज्यदा डबल मीनिंग वालाहै. गाने के बोल कुछ इस तरह के हैं. गोरी चलेली मोबाइल में दूगो सिम भर के एयरटेलघर के त जियो सिम लवर के ऑन लाइन रखेली हरदम मोबाइल थ्री जी और फोर जी में रहेउझराइल लवर से रोज बाती करे ई लव चव दिनभर इनका टाइम मिले बा जब जब एयरटेल घर के तजियो सिम लवर के https://www.youtube.com/watch?v=efKbsNSJ7qE दूसरा गाना तो पहलेगाने से भी भयंकर है. गाना है “भूतवा जियो के सिम मांगे”. जिसमें ससुरा भूत से एकतांत्रिक बाबा पूछ रहे हैं कि तुमको का चाहिए. तो भूत टप से बोलता है कि, “हमरामोबाइल चाही जियो वाला”. और गाने के लास्ट में बाबा उस भूत को एक जियो सिम वाला फोरजी मोबाइल देकर पीछा छुड़ाता है. क्लिक करो और मिल लो भूतवे से. ओह माय गॉड क्यागाना है भूत भईले बा नया युग के मांगेला फोर जी मोबाइल हो रई चुरेलिया तोरा की चाहीजियो जियो जियो जियो https://www.youtube.com/watch?v=6BFfjDnGGBY तीसरा गाना है‘जियो के सिम का ऑफर आईल’. इसके लिरिक्स में तो मुकेश अंबानी और नरेंद्र मोदी सब काजिक्र है. मल्लब कि गायक करेंट अफेयर की अच्छी जानकारी रखता है. योजना मुकेश अंबानीके, आइल बा एकदम फ्री हो नेट चलैहा एसएमएस करियह, लागे न रूपी हो जियो के कमाल हो,जियो के कमाल हो https://www.youtube.com/watch?v=Fr4CUUQQd-A जब हमने इसके एकसिंगर अभय सिंह ‘बटुक’ से बात की तो उन्होंने बताया कि, “हमको खुदे अभी तक जियो कासिम नहीं मिला है. हम पिछले महीने ही जियो सिम के स्टोर पर गए थे तो हमको एक ठोटोकन दिया. और बोला कि 20 दिन बाद आइएगा सिम कार्ड लेने. पर सिम अभी तक हमको नहींमिला. जाते हैं तो कहता है कि अब अगले महीने आना. तभी हमको आइडिया आया कि गानाबनाएं. इसलिए भूत वाला गाना बनाया. जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं. मेरा गाना तोजियो सिम स्टोर वाला भी बजाते हैं. पर हमको जियो का सिम नहीं दे रहे हैं.” तो भैयाये तीनों गाने देख कर कैसा लगा. जिनके पास सिम है वो ऐसे शो ऑफ कर रहे है जैसेपकिस्तान कह रहा हो, मेरे पास परमाणु बम है. स्याला भूत को भी जियो सिम चाहिए.हसबेंड को चीट करना है उसके लिए भी जियो सिम चाहिए. हद हो गई बैंजो..बजाओ. खैर येतो पता चल रहा है कि जियो सिम के लिए जुगाड़ फिट किए जा रहे हैं. कोई गाना बना रहाहै तो कोई इसमें सिनिमा बना रहा है. लगे रहो मुन्ना भाई की तरह, क्या पता उनकीडिग्री की तरह जियो सिम मिल ही जाए.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी द लल्लनटॉप से जुड़े आदित्य प्रकाश ने की है.