किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे 'ओझा सर', बता दिया!
2023 में क्या करने वाले हैं अवध ओझा?

लल्लनटॉप के न्यूज़रूम में लल्लनटॉप मेहमान. कौन? अवध ओझा. शिक्षक, काउंसलर, आंत्रप्रेन्योर. मस्त तबियत के आदमी और कमाल की हिस्ट्री बांचने वाले. सोशल मीडिया के दौर में ओझा सर (Ojha Sir) ख़ूब वायरल हैं. उनकी पॉपुलैरिटी और बातचीत के अंदाज को देख कर अक्सर एक सवाल उठता है कि क्या वो राजनीति में उतरेंगे. हमने आपके हिस्से का ये सवाल उनसे पूछ लिया. जवाब में उन्होंने कहा,
अवध ओझा का स्कूल कैसा होगा?इसके बाद हमने उनसे पूछा कि अगर आपकी सोच इतनी क्रांतिकारी है, तो आप सत्ता में क्यों नहीं जाते. एक स्कूल में नहीं, सब स्कूलों में ऐसी स्कीम लागू करिए. इस पर उनका जवाब था कि सोचने वाले व्यक्ति को कभी सत्ता नहीं संभालना चाहिए. उसकी सोचने की क्षमता कम हो जाती है, क्योंकि उस पर अतिरिक्त बोझ आ जाता है. फ़ाइलें ज़्यादा हो जाती हैं. बकौल अवध ओझा, उनके आदर्श गांधी हैं. वो सत्ता में नहीं आना चाहते.
गांधी के बारे में क्या बोले अवध ओझा, इसके लिए देखिए पूरा इंटरव्यू -
गेस्ट इन द न्यूज़रूम: अवध ओझा ने सुनाए किस्से, लल्लनटॉप वाले बुक्काफाड़ हंसे

.webp?width=60)

