विवेक आसरीयूरोप. दूर. ठंडा. पराया. अतीत को खुरचें तो हम पर कब्जा करने वाला. और पीछे लौटेंतो हमें मसालों की कीमत चुका अमीर करने वाला. मगर सांस्कृतिक रूप से हमेशा दूर दूररहा.लेकिन ये सब का सब पास्ट है, जो टेंस रहा. प्रेजेंट मजेदार है. आपको पूरे यूरोप मेंदेसी मिल जाएंगे. हमें भी मिल गए. हमारे देसी. नाम विवेक आसरी. जर्मनी में रहतेहैं. और उन्होंने वादा किया है कि यूरोप के किस्से-कहानियां, सियासत और समाज के खूबनजारे दिखाएंगे. हमें. आपको.वादे के मुताबिक वो लाए हैं 'डाक यूरोप' की सातवीं किस्त. बता रहे हैं कि प्रेम काजश्न दरअसल औरतों की बेवफाइयों का जश्न है. जर्मनी के कोलोन में हुए फिल्म फेस्टिवलका हासिल है ये, जहां कोई भारतीय फिल्म नहीं थी. बांचिए.--------------------------------------------------------------------------------छोड़कर चली गईं औरतों के कंधों पर प्रेम का इतिहास खड़ा है. ये इतिहास पिरामिड जैसाहै, जिसकी चोटी पर मर्द बैठा है. प्रेमिका, पत्नी, मां, बहन, भाभी, दोस्त, पड़ोसनजाने किस-किस से धोखे खाया एक नायक. फिर उसी बेवफा पर मरता नायक, फिर उसी को जिंदगीबताता नायक. और जिसका पिरामिड जितना बड़ा, वो प्रेम का उतना बड़ा नायक. जिसे जितनीज्यादा औरतों ने छोड़ा, वो उतना बड़ा नायक.--------------------------------------------------------------------------------नायक बड़ा तब होता है, जब उसके सामने खलनायक बड़ा हो. इसलिए उसने छोड़ जाने को इतनाबड़ा अपराध बना दिया कि उसका नायकत्व, छोड़े जाने से और बड़ा हो गया. छोड़े जाने काअपना दर्द गा-गाकर उसने रागनियों और सिंफनियों का जश्न रचा. प्रेम का जश्न दरअसलऔरतों की बेवफाइयों का जश्न है, इसलिए जब 'एल' फिल्म में एल अपने पति की कार कोजान-बूझकर ठोकती है, तो वो एक बेवफा औरत ही लगती है जो अपने पति को छोड़ चुकी है.लेकिन, अगले ही सीन में वो अपने उसी पति को अपने साथ हुए बलात्कार के बारे में ऐसेबताती है, जैसे किसी दोस्त को दिल्ली के मुनीरका में चेन स्नेचिंग के बारे में बतारही हो.--------------------------------------------------------------------------------पुलिस के पास जाने की बात पर उसका रिऐक्शन और भी मजेदार है: इसमें पुलिस क्याकरेगी, इट हैपन्स. और तब आपको अहसास होता है कि एल सिर्फ छोड़कर जा रही औरत नहींहै. एल ऐसी औरत है जो छोड़कर जाने से मना कर देती है. जो कहती है कि नहीं जाऊंगी.रहूंगी और अपनी शर्तों पर रहूंगी. 'एल' के रूप में डच फिल्मकार पॉल वरहोवन बेवफाईका ऐसा जश्न रचते हैं, जिसमें बोनफायर के चारों ओर नाचने वाला छोड़ा जाने वाला मर्दनहीं, बल्कि छोड़कर गई औरत है.एक ऐसी औरत जो अपने रेपिस्ट के पास दोबारा जाती है और तिबारा और तब तक जाती है, जबतक उसे यकीन नहीं हो जाता कि उसका रेपिस्ट सेक्स नहीं, हिंसा से खुश होता है. और एककातिल की बेटी एल को हिंसा मंजूर नहीं. हिंसा को एल माफ नहीं करती.फिल्म देखकर बाहर निकलने पर 'एल' बालों को सहलाती एक प्रेमिका लगती है जो कब आपकेबाल खींचकर उखाड़ देगी, आप नहीं जानते. और तब आप देखते हैं कि कोलोन फिल्म फेस्टिवलमें ऐसी औरतें तो बहुतायत में हैं. बल्कि, पूरा फेस्टिवल ही छोड़कर जाने से मना करदेतीं औरतों का उत्सव है. अपनी बेवफाइयों का जश्न मनाती औरतों का उत्सव.क्लेबर मेंडोंचा की 'एक्वेरियस' में 65 साल की क्लारा हो या कैली राइशार्ट की'सर्टेन विमिन' में लॉरा डर्न, आप महसूस कर सकते हैं कि ये औरतें मांग नहीं रहीं,छीन रही हैं. ये औरतें गुहार नहीं लगा रहीं, लड़ रही हैं. और ऐसी ही औरतों को तोमर्द बेवफा कहता आया है न. आंगेला शानेलेक की 'द ड्रीमलाइक पाथ' में जब केनेथ अपनीबीमार मां के लिए टेरेस को छोड़ जाता है तो वो इंतजार नहीं करती, जिंदगी में आगेबढ़ जाती है. रोमानियाई फिल्म 'सिएरानेवादा' में क्रिस्टी पुइऊ की प्रोटैग्निस्टदोआमना अपने पति से कड़वे सवाल पूछने से नहीं डरती. बच्चों के सामने भी नहीं.ये सारी औरतें विद्रोही नहीं लगतीं. समाज से बाहर भागने की इनकी कोई कोशिश नजर नहींआती. सब की सब समाज के अंदर रहकर अपनी शर्तों पर जीने का, सवाल पूछने का और बेवफाईका बराबर हक लेती हैं बस. इन औरतों में एक भी भारतीय क्यों नहीं थी? कोलोनइंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक भी भारतीय फिल्म क्यों नहीं थी?--------------------------------------------------------------------------------डाक यूरोप की पिछली किस्तें:यूरोप में रोज कुछ नया बन रहा है, क्यों न हो भारत की उससे तुलनाभला खंभा भी कोई साफ करता है!एक हज़ार साल पुरानी यंग ‘स्लेव’ लड़की से मुलाक़ातभाई बर्तन उठाकर अपनी रसोई अलग कर ले तो ऐसा लगता हैवो मर गया, जिसके शब्द मानवता का सर झुका देते थेविदेशियों से रिश्ते बनाने में आगे हैं महिलाएं