The Lallantop
Advertisement

कभी भी अपना सुनाया चुटकुला किसी को समझाना नहीं चाहिए

जोक क्या होता है, कैसे बनता है, कैसे सुनाया जाता है, सब बता रहे हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
Symbolic Image
pic
आशीष मिश्रा
17 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 17 नवंबर 2016, 01:32 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
शाहरुख और आलिया की फिल्म जो आ रही है. डियर ज़िंदगी, उसका दूसरा टेक आया. माने टीजर. आलवेज रिसाइकल. इसमें होता क्या है कि आलिया भट्ट बड़े बुरे से पीजे मार रही होती हैं और शाहरुख कुढ़ते हैं. उनसे गुज़ारिश करते हैं कि वो कुछ भले जोक्स मार सकती हैं. हम जोक्स की बात करने वाले हैं, क्योंकि ये वो समय चल रहा है. जब चुटकुला सुनाना और एक अच्छा चुटकुला स्वीकारा जाना सबसे मुश्किल होता जा रहा है. बुरा समय नहीं है, सरकारे नहीं होती लोग होते जा रहे हैं.
Embed
ये कोई कहानी हो सकती है. जिसमें किसी की बातचीत हो और जिसका अंत एक पंच से हो. किसी भी जोक में पंच जितना अच्छा, छोटा और सलीके से आता है जोक उतना मजेदार हो जाता है. पंच आने पर जनता को पता चलता है कि इस किस्से का ये मतलब भी था. इसमें ये विडंबना थी, या इसमें ये एंगल भी था.
Embed
हिंदी में चुटकुले को चमत्कारपूर्ण और विलक्षण उक्ति कहा गया है. वो बढ़िया और मज़ेदार बात जिसमें से हंसी छूटे. इसको लतीफ़ा भी कहा जाता है. अंग्रेजी परिभाषा के हिसाब से जाओ तो ये ह्यूमर का प्रदर्शन है. जिसमें शब्दों को इतने अच्छे और क्रमबद्ध तरीके से पेश किया जाए कि लोगों को हंसी आ जाए. आलिया भट्ट की बात चली तो हम कुछ उन मजाकों की बत करते हैं, जो बहुत चाट होते हैं.
Embed

धर्म में चुटकुले 

चुटकुलों और जोक्स का जिक्र धर्म में भी है. पांडवों का नया महल बना था. फर्श की जगह पानी दिख रहा था. पानी की जगह जमीन. दुर्योधन संभल-संभलकर चल रहा था. द्रौपदी ने हंसी में कह दिया. अंधे का बेटा अंधा होता है. बाद में इसी को लेकर मर हो गई. जिसे महाभारत कहते हैं.
Embed
ऐसा ही मजाक किया था, सांब ने. वो ऋषियों के पास पेट में कपड़ा बांध पहुंचे और उनके साथियों ने  कहा ये औरत गर्भवती है, इसके क्या होगा. ऋषि-मुनि थे. गुस्सा के कहे कुल का नाश करने वाला मूसल जनेगी. फिर उसी मूसल को घिसकर फेंका तो एरका घास हुई. उसी से यदुवंशी लड़ भिड़े. और उसी लौहखंड से कृष्ण जी की मौत हुई.

जोक्स से कैसा सुलूक करें?

जोक सुनाने का एक कायदा होता है. उसके लिए तनिक होमवर्क की जरूरत होती है. अव्वल तो जोक को उठाना होता है. कभी भी बेजा जोक बन मारें. जबरन जोक न घुसाएं. जोक को फ्रेम करें. यहां से कभी शुरू न करें कि 'एक चुटकुला सुनाता हूं...' ऐसा कहकर यकीन मानिए आपने आधे ह्यूमर का क़त्ल कर दिया. जोक हमेशा नया हो तो मजा दे जरुरी नहीं, कई बार औसत सा जोक सुनाने या फ्रेमिंग एक तरीके पर मजा दे जाता है.
Embed
सबसे अच्छा जोक वो होता है, जिसका पंच अंत तक बचा रहे और भली भांति डिलीवर हो. साथ ही उसका रिस्पांस भी ढंग का आ जाए.

जोक क्रैक करते वक़्त हम भारतीयों को क्या दिमाग में रखना चाहिए?

हमारे जोक्स पॉलिटिकली बहुत गलत होते हैं, सेक्सिस्ट होते हैं रेसिस्ट होते हैं. हम धर्म पर मजाक बर्दाश्त नहीं करते. जोक्स पर ऑफेंड हो जाते हैं. लेकिन जहां ऑफेंड होना हो वहां हंसते हैं. तमाम मजाकिया चीजों पर हमें गुस्सा आता है, और जहां फर्क पड़ना चाहिए वहां हम खीसे निपोरते हैं. तो जो चंद चीजें हमें ध्यान में रखनी चाहिए वो ये हैं. किसी के रंग का, बीवी का या बोलने के तरीके का मजाक उड़ाना कभी सही नहीं होता. लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि वो चुटकुला नहीं होता. जोक तो मरे हुए बच्चों पर भी होते हैं और बलात्कार जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी. और हमें ये स्वीकारना चाहिए कि उन्हें सुन हंसी भी आती है. ये हमें तय करना होता है कि हमें कैसे चुटकुलों को स्वीकारना है.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()