ऑलिव ऑयल खाने के चक्कर में ये गलती आप तो नहीं करते हैं?
सौरव गांगुली वाले तेल पर बवाल के बीच, डायटीशियन से जानिए तेल के इस्तेमाल में क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए.

BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली. खबरों में बने हुए हैं. वजह पिछले दिनों उन्हें हार्ट अटैक आया था. लेकिन खबरें उनकी तबीयत से जुड़ी नहीं, बल्कि उस तेल से जुड़ी ज्यादा बन रही हैं जिसका वो विज्ञापन करते थे. 'थे' इसलिए कि तेल की कंपनी ने वो सभी विज्ञापन हटा लिए हैं जिनमें दादा नज़र आते थे.
जिस कुकिंग ऑयल के विज्ञापन में गांगुली दिखते थे उसका नाम है फॉर्चून राइस ब्रान. गांगुली जनवरी, 2020 में इसके ब्रांड एम्बैसडर बने थे. इसे बनाने वाली कंपनी है अडानी विलमर. ये अडानी समूह की एक कंपनी है. कंपनी के डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव अंगशू मलिक ने गांगुली वाले ऐड्स हटाने पर सफाई दी है कि ये रोक अस्थाई है.
लेकिन ये खबर ऐड हटने के बारे में नहीं है. ये खबर है कि हमारे दिल की सेहत पर तेल का क्या असर पड़ता है.
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली को फिलहाल इस विज्ञापन से हटा दिया गया है. (वीडियो का स्क्रीनशॉट)डॉक्टर का क्या कहना है?
हमने तेल और दिल के रिश्ते को समझने के लिए क्लीनिकल डाइटीशियन गज़ल शेख से बात की. वो मुंबई में प्रैक्टिस करती हैं. उन्होंने बताया,
अच्छे तेल होते कौन-कौन से हैं?
हार्ट अटैक कई चीजों की वजह से होता है. उनमें से एक तेल है. सिर्फ तेल की वजह से ही हार्ट अटैक नहीं होगा. कई बार जेनेटिक वजहों से, स्ट्रेस की वजह से, खान-पान सही न होने की वजह से भी और जो तेल हम इस्तेमाल कर रहे हैं, वो सही नही होने की वजह से हार्ट अटैक होता है. और अगर हम इस ऑयल की बात करें, तो इसमें एंटी ऑक्सीडेंट का अमाउंट ज्यादा है. इसकी वजह से हमारे शरीर में ब्लॉकेज के चांसेस कम होते हैं. और राइस ब्रान ऑयल गुड कोलेस्ट्रॉल कुछ हद तक बढ़ता है. इसलिए अच्छे तेल के इस्तेमाल से हार्ट अटैक के चांसेस कम हो जाते हैं.
हेल्दी रहने के लिए अच्छा खाना चाहिए. अच्छा खाना अच्छे तेल में बना होना चाहिए. पर वो अच्छे तेल होते कौन से हैं. हम आपको बताते हैं. दरअसल, आप किस तेल में अपना खाना बना रहे हैं, इसका ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है. जैसे मूंगफली का तेल. कुसुम का तेल. जिसे इंग्लिश में (Safflower Oil) सैफफ्लावर ऑयल कहते हैं. चावल की भूसी का तेल (राइस ब्रान ऑयल) . घर के सरसों का तेल. इन सब तेलों का इस्तेमाल आप खाना पकाने के लिए कर सकते हैं. इससे आपको हेल्दी फैट तो मिलेगा ही. साथ ही आपके हार्ट की हेल्थ भी खराब नहीं होगी.
तेल इस्तेमाल करके समय ये गलती कभी न करें
कुछ तेल हैं जिनका इस्तेमाल आपको या तो केवल सलाद पर छिड़कने के लिए या आलरेडी बन चुके खाने पर डालने के लिए ही करना चाहिए. खाना बनाने के लिए नहीं. क्योंकि खाना बनाते समय आप तेल को गरम करते हैं. और इन तरह के तेल ज़्यादा तापमान पर गर्म होने के लिए बने नहीं है. कौन से हैं वो तेल? ऑलिव ऑयल और कोकोनट ऑयल. इनमें न्यूट्रीशन होता है. पर अगर ये एक तय तापमान से ज़्यादा खौलेंगे तो इनका ये न्यूट्रीशन गायब हो जाएगा. ये तेल पकने के लिए नहीं बने हैं. इसलिए रोस्ट या फ्राई करने के लिए एक न्यूट्रल तेल का इस्तेमाल करिए. जैसे सनफ्लावर ऑइल.
अच्छे तेल में खाना बनाना जरूरी है, पर उसके लिए तेल की सही जानकारी भी होनी चाहिए. (फोटो-Pixabay)हार्ट अटैक होता कैसे है? हार्ट अटैक मतलब हार्ट में ब्लड सप्लाई करने वाली नसों में ब्लॉकेज हो जाना. जिसके कारण हार्ट के मसल में होने वाली ब्लड सप्लाई कम हो जाती है. नतीजा हार्ट की मसल डैमेज होकर मर जाती है. फिर पड़ता है हार्ट अटैक. वैसे तो हार्ट अटैक के पांच मेन कारण हैं-
-पहला. डायबिटीज़. मतलब शुगर ज़्यादा होना. हाई शुगर होने के कारण हार्ट की नसें डैमेज हो जाती हैं और हार्ट अटैक आ सकता है
-दूसरा. हाइपर टेंशन. यानी हाई बीपी होना. बीपी जब 140/90 से ज़्यादा हो जाता है तब हार्ट अटैक आने के चांसेज़ होते हैं
-तीसरा. सिगरेट पीना. बीड़ी पीना. या किसी भी फॉर्म में तंबाकू खाना. गुटका खाना
-चौथा. हाई कोलेस्ट्रोल. कभी-कभी हम तली हुई चीज़ें ज़्यादा खाते हैं. जंक फ़ूड खाते हैं. पैक्ड फ़ूड ज़्यादा खाते हैं. एनिमल मीट यानी मटन खाते हैं
-पांचवा. जेनेटिक फैक्टर. अगर परिवार में किसी को हार्ट अटैक पड़ा है तो उस परिवार में और सदस्यों में भी हार्ट अटैक पड़ने का चांस होता है.


हार्ट अटैक कई चीजों की वजह से होता है. उनमें से एक तेल है. सिर्फ तेल की वजह से ही हार्ट अटैक नहीं होगा. कई बार जेनेटिक वजहों से, स्ट्रेस की वजह से, खान-पान सही न होने की वजह से भी और जो तेल हम इस्तेमाल कर रहे हैं, वो सही नही होने की वजह से हार्ट अटैक होता है. और अगर हम इस ऑयल की बात करें, तो इसमें एंटी ऑक्सीडेंट का अमाउंट ज्यादा है. इसकी वजह से हमारे शरीर में ब्लॉकेज के चांसेस कम होते हैं. और राइस ब्रान ऑयल गुड कोलेस्ट्रॉल कुछ हद तक बढ़ता है. इसलिए अच्छे तेल के इस्तेमाल से हार्ट अटैक के चांसेस कम हो जाते हैं.