अब देखो तमिलनाडु का हाल किसी से छिपा तो है नहीं. राजनीति और सिनेमा, बस इसी केइर्द-गिर्द घूमता है पूरा स्टेट. पिछले दिनों सीएम जयललिता की मौत हुई थी तो आधे सेज्यादा तमिलनाडु में सन्नाटा छा गया था. कानी चिरैय्या तक नहीं दिख रही थी सड़क पर.अबकी जब जल्लीकट्टू पर बवाल हुआ तो रजनीकांत, कमल हासन, सूर्या और धनुष जैसे सारेबड़े स्टार्स एक ही माइक के पीछे खड़े हो गए, जिस पर जल्लीकट्टू का सपोर्ट किया जारहा था.तमिलनाडु की विधानसभा में 23 जनवरी को जल्लीकट्टू के फेवर में बिल पास हुआ. नेताओंने तो अपना काम कर दिया, अब बचा सिनेमा. वो अपना काम बहुत पहले ही निपटा चुका है.तमिलनाडु में बनी कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें जल्लीकट्टू के दृश्य हैं. हम देखते हैंएेसे पांच पलः-1. MURATTU KAALAI (1980)माना जाता है कि जल्लीकट्टू को ऑनस्क्रीन दिखाने वाली 'मुरत्तू कालयी' पहली फिल्मथी. इस तमिल फिल्म में हीरो थे रजनीकांत. फिल्म में एक दृश्य है जिसमें रजनी बैल कोकंट्रोल करने की कोशिश करते हैं. ये फिल्म उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वालीफिल्मों में से थी. 'मुरत्तू कालयी' का मतलब होता है 'बिगड़ा हुआ बैल.'https://www.youtube.com/watch?v=Lwd9Yj67D4o2. CHERAN PANDIYAN (1991)डायरेक्टर के.एस. रविकुमार की फिल्म 'चेरन पांडियन' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबितहुई थी. इसमें लीड एक्टर थे शरत कुमार जो फिल्म में जल्लीकट्टू में हिस्सा लेतेहैं. तमिलनाडु में फिल्म खूब पसंद की गई थी. फिल्म में जातिवाद जैसे गंभीर मुद्देपर भी बात होती है.https://www.youtube.com/watch?v=jwFGFbDAjA03. RAJAKUMARAN (1994)साउथ की फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शिवाजी गणेशन के बेटे प्रभु की फिल्म'राजाकुमारन' में भी जल्लीकट्टू का सीन था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कोई कमाल नहींदिखा पाई लेकिन जल्लीकट्टू वाला सीक्वेंस कर्रा था. ये प्रभु की 100वीं फिल्म थी.https://www.youtube.com/watch?v=KsMiuRX0ERc4. VIRUMAANDI (2004)इस फिल्म के लीड एक्टर कमल हासन थे. सबसे रियलिस्टिक जल्लीकट्टू सीन इसी फिल्म काथा. कमल वैसे भी निरंतरता देने वाले कलाकार हैं. उनकी इस फिल्म के रिलीज होने सेपहले भी खूब बवाल हुआ था. खैर, फिल्म रिलीज हुई. छा गई. इंटरनेशनल लेवल पर कईअवॉर्ड मिले. लेकिन बाकी सब छोड़िए, आप तो ये देखिए जिसमें कमल बैल से बिंधे पड़ेहैं.https://www.youtube.com/watch?v=WlvTDPaNVaM5. ARAVAAN (2012)डायरेक्टर वसंतबालन की फिल्म 'अरवान' में भी जल्लीकट्टू का सीक्वेंस था. इसमें लीडएक्टर थे आदि. फिल्म को ऑडियंस से मिक्स रिस्पॉन्स मिला था लेकिन बॉक्स ऑफिस परफायदा ही हुआ था. इस फिल्म में जल्लीकट्टू सीक्वेंस भी ठीक-ठाक था.https://www.youtube.com/watch?v=ZAzohndfp4o--------------------------------------------------------------------------------ये तो थे तमिल फिल्मों में जल्लीकट्ट के बेस्ट सीन. अब बताते हैं इससे जुड़े कंटेंटवाली फिल्मों के बारे में. # 2016 में रिलीज हुई पीरियड फिल्म 'इलामी' जल्लीकट्टूपर ही बेस्ड थी. डायरेक्टर जे. जूलियन प्रकाश की ये पहली फिल्म थी जिसे उन्होंने18वीं शताब्दी की थीम पर बनाया था. युवान और अनु कृष्ण के लीड रोल वाली ये फिल्मजल्लीकट्टू के लिए लोगों का जुनून देखकर बनाई गई थी. हालांकि ये बड़े पैमाने पररिलीज नहीं हुई थी.# 1956 में आई फिल्म 'थाइकुपिन थारम' के क्लाइमैक्स में जल्लीकट्टू दिखाया गया था.इस फिल्म के हीरो एमजीआर थे. फिल्म में वो जिस लड़की से प्यार करते हैं, उसके सामनेखुद को साबित करने के लिए बैल के सामने उतरते हैं और ज़ाहिर बात है, जीतते हैं.https://www.youtube.com/watch?v=nkZ-4rziWpI ये भी पढ़ें: जल्लीकट्टू के बादजानवरों के इस खेल के लिए आंदोलन करेंगे लोगकमल हसन ने बताया अपना सीक्रेट जिसमें वो बैलों के साथ लड़ते थेजयललिता के एरिया में PM मोदी की वजह से दौड़ेंगे बैलजल्लीकट्टू बवाल में सबसे शॉकिंग वीडियो इस पुलिसवाले का है