The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Lallankhas
  • 4 weddings of 2018 in India which were discussed due to its simplicity

2018 की 4 हाई प्रोफाइल शादियां जो अपनी सादगी के कारण चर्चा में रहीं

इनमें से हर कोई अपने अपने क्षेत्र का धुरंधर है.

Advertisement
pic
31 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 31 दिसंबर 2018, 10:47 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more

2018 में खूब शादियां हुईं. इतनी कि इसे शादियों का ही साल कहा गया. कुछ शादियां अपनी भव्यता के कारण चर्चा में रहीं तो कुछ सादगी के कारण.  यहां हम चार ऐसी शादियों के बारे में बात करेंगे जो अपनी सादगी की वजह से याद रखी जाएंगी. ऐसा नहीं है कि ये आम लोगों की शादी है बल्कि ये सब अपने अपने क्षेत्र के धुरंधर हैं.

1 टीना डाबी-आमिर अतहर


टीना और आमिर ने जयपुर में कोर्ट मैरिज की. उसके बाद दिल्ली और कश्मीर दोनों जगह शादी का जश्न मनाया.
टीना और आमिर ने जयपुर में कोर्ट मैरिज की. उसके बाद दिल्ली और कश्मीर दोनों जगह शादी का जश्न मनाया.

टीना डाबी यानी 2015 बैच की यूपीएससी टॉपर. आमिर अतहर उसी बैच के दूसरी रैंकधारी. आमिर यूपीएससी टॉप करने से भले चूक गए हों. लेकिन टीना का दिल जरूर जीत गए. टीना और अतहर पहली बार लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी फॉर एडमिनिस्ट्रेशन में मिले थे. वहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई. और फिर 20 मार्च को दोनों ने शादी कर ली. शादी जयपुर में हुई. बिना बैंड बाजा बारात के. यानी कोर्ट मैरिज. हालांकि शादी का जश्न दो बार मनाया गया. आमिर कश्मीर के रहने वाले हैं और टीना दिल्ली की. इसलिए शादी का रिसेप्शन भी दो बार हुआ. एक बार पहलगाम में और दूसरी बार दिल्ली में. फिलहाल दोनों की पोस्टिंग राजस्थान में है.

2 साइना नेहवाल-पी कश्यप

साइना नेहवाल और पी. कश्यप. दोनों बैडमिंटन के धुरंधर. साइना जहां ओलंपिक मेडल जीत चुकी हैं. वहीं कश्यप कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल विनर रहे हैं. दोनों हैदराबाद में ही रहते हैं. साइना और कश्यप की पहली मुलाकात पुलेला गोपीचंद के ट्रेनिंग सेंटर में हुई. 2005 से ही दोनों साथ में ट्रेनिंग ले रहे थे. हालांकि दोनों ने कभी न तो अपने रिश्तों की खबर का समर्थन किया और न ही खंडन. 16 दिसंबर  को दोनों ने सात फेरे ले लिए. शादी बड़े साधारण तरीके से की गई. साधारण से मतलब बिना ज्यादा पब्लिसिटी किए. इस शादी में दोनों के दोस्त और करीबी लोग शामिल हुए.


साइना ने ट्विटर पर लिखा 'ये मेरे लाइफ का बेस्ट मैच है.'
साइना ने ट्विटर पर लिखा 'ये मेरे लाइफ का बेस्ट मैच है.'

दोनों ही खिलाड़ियों को बहुत से उभरते खिलाड़ी अपने आइडल के तौर पर देखते हैं. ऐसे में उनका हर कदम फॉलो करने की कोशिश करते हैं. भारत में जहां लोग शादी में अपनी सारी जमा पूंजी खर्च कर देते हैं. ऐसे लोगों के लिए साइना कश्यप की शादी एक मैसेज है. उम्मीद है साइना और कश्यप का ये संदेश भी उन्हें फॉलो करने वालों तक पहुंचेगा.

3 विनेश फोगाट-सोमवीर राठी


विनेश और सोमवीर का आठवां फेरा चर्चा में रहा. विनेश ने लिखा 'यह सपने के सच होने जैसा है.'
विनेश और सोमवीर का आठवां फेरा चर्चा में रहा. विनेश ने लिखा 'यह सपने के सच होने जैसा है.'

 हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2015 में एक नारा दिया. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ. उसी हरियाणा की एक बेटी ने अपनी शादी में आठ फेरे लिए. आठवें फेरे में एक खास वचन लिया. 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ'. 'बेटी खिलाओ' इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि इस बेटी ने पहलवानी में दुनिया भर में नाम कमाया है. हम बात कर रहे हैं पहलवान विनेश फोगाट की. ओलंपियन विनेश फोगाट ने अपने दोस्त सोमवीर राठी के साथ 13 दिसंबर को आठ फेरे लिए. शादी विनेश के गांव में हुई. शादी में पहलवान सुशील कुमार, साक्षी मलिक, एथलीट नीरज चोपड़ा भी शामिल हुए. विनेश कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स दोनों में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं. जबकि सोमवीर दो बार नेशनल चैंपियन रह चुके हैं और रेलवे में टीटीई हैं.

4 मयंक अग्रवाल-आशिता सूद


आशिता को मयंक का लेडी लक भी कहा जा रहा है.
आशिता को मयंक का लेडी लक भी कहा जा रहा है.

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. दो टेस्ट मैंचों में भारत की ओपनिंग जोड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. तीसरे टेस्ट के लिए एक नए खिलाड़ी को बुलाया गया. जिसने पहली ही पारी में 76 रन मार दिए. दूसरी पारी में भी 42 रन बनाए. नाम है मयंक अग्रवाल. मयंक ने न केवल टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया बल्कि मैरिड लाइफ की भी शुरुआत की. मयंक के लिए ये साल बहुत खास रहा. मयंक ने अपनी बचपन की दोस्त आशिता सूद से 6 जून को शादी की. लंदन में थेम्स नदी के किनारे साल भर पहले दिसंबर 2017 में मयंक ने आशिता को प्रपोज किया था.छह महीने बाद 6 जून को दोनों ने शादी कर ली. मयंक के बारातियों में मयंक के साथी क्रिकेटर के एल राहुल भी शामिल थे.



वीडियो देखें: 2018 की 6 घटनाएं, जिनके बारे में जानकर दिमाग सुन्न हो गया.

Advertisement

Advertisement

()