सिकंदर. जिसका असली नाम क्या था, नहीं मालूम. मालूम है तो इतना कि उसे एक फ़ातिमा नेपाला था. गोद लेकर. और ये सिकंदर आज जब सबसे दूर अकेले रहना चाहता है तो उसे प्यारेलाल लेकर जा पहुंचा समुन्दर में. संगीत के समुन्दर में. जहां आवाज़ का तूफ़ान बह रहाथा. जहां जोहरा रहती थी. जहां जोहरा बसती थी. जहां जोहरा लोगों को उससे प्यार करनेको उकसा रही होती थी. वो जोहरा जिसका दिल एक हमसफ़र के लिए बेचैन था. और वहां आजमौजूद था सिकंदर. वही सिकंदर जिसे उसकी मेमसाब ने ठुकरा दिया था. वो मेमसाब जिसकेएहसानों तले सिकंदर इस कदर दबा था कि उसे सांस नहीं आती थी. सांस लेने को उसे शराबपीनी होती थी. आज भी पी रहा था. जोहरा सिकंदर को एक रात की बात सुना रही थी. वहांहालांकि मौजूद तमाम लोग थे. मगर जोहरा के लिए वहां सिर्फ सिकंदर और सिकंदर के लिएवहां सिर्फ जोहरा मौजूद थी. जिस रात की बात जोहरा सुना रही थी उस रात चांद अपनीजवानी पर था. और जोहरा के दिल में बस रहा तूफ़ान अपनी रवानी पर. उस रात जिस तरह सेएक बादल ने चांद को अपने आगोश में लिया, जोहरा के दिल में एक नज़र पाने के लिए तड़पउठी. जब तक ये बातें महफ़िल में कही जातीं, शराब सिकंदर को अपने आगोश में ले चुकीथी. वो मसनद से उठता है. जोहरा की ओर. जोहरा के लिए. जोहरा की दास्तां को आगे बढ़ानेके लिए. उसे मालूम था कि उसकी बातें सुन जोहरा के दिल में दबी बातें उसके ओंठों तकआ पहुचेंगी. हो ये भी सकता था कि आंखें डबडबा उठें. और यहीं सिकंदर इस दुनिया कासबसे शाश्वत सच कहता है. वो सच जिसे शायद अब तक न किसी ने कहा था, न किसी ने सुनाथा. वो सच जो जोहरा सुनना तो चाहती थी मगर उसे अपने जीवनकाल में सुनने को मिलेगा,ऐसी उम्मीद नहीं थी. सिकंदर उसे मसीहा पुकारता है. मुहब्बत के मारों का मसीहा. वहांमहज़ एक कोठेवाली को मसीहा नहीं कहा जा रहा था. वहां एक नयी किताब लिखी जा रही थी.वो किताब जोहरा के दिल में थी. वो ही जोहरा जिसका महज़ नाम सुनकर एक दिलजला चला आयाथा. वो जो उसके सामने नशे में चूर कहानी सुना रहा है. जोहरा के सामने एक मांग रक्खीजाती है. दवा या ज़हर में से एक चुन सिकंदर के हत्थे कर देने की. सिकंदर के लिए येबहुत बड़ा अहसान होगा. मगर उतना बड़ा नहीं जितना मेमसाब ने उसपर किया था. वो मेमसाबजिसके विश्वास को वो सालों से जीतने की कवायद में लगा हुआ था. सिकंदर को दवा या ज़हरमें एक से मुहब्बत करनी थी. वो उसे जोहरा से पाना चाहता है. मालूम नहीं ये मुहब्बतथी या दर्द की काट की पहचान. मगर सिकंदर को इस वक़्त कोई जिला सकता था तो वो थीजोहरा. और उसे कोई मार सकता था तो वो थी जोहरा. सिकंदर उसी जोहरा से इस एक अहसान कीमिन्नतें कर रहा था. उसमें शराब भरी थी. और एक अच्छे हिस्से में मेमसाब. और शायदउसपर जोहरा की परत चढ़ चुकी थी. जोहरा आखिरी बार सिकंदर से कहती है, "सलाम-ए-इश्क़मेरी जां ज़रा कुबूल कर लो..." सिकंदर जब पैदा हुआ तो मां-बाप न मालूम कहां चले गए.उसे भूल गए. उसे जिसने पाला, उसके ही घर में चोरी का इलज़ाम लिए सिकंदर शहर भर मेंये संदेसा सुना रहा था कि जो दुनिया से हंसते हुए जाता है वो ही मुकद्दर का सिकंदरकहलाता है. उसने जो कहा उसे पत्थर की लकीर मान लेना चाहिए.--------------------------------------------------------------------------------"ज़िन्दगी तो बेवफा है, एक दिन ठुकराएगी मौत महबूबा है अपने साथ लेकर जाएगी मरकेजीने की अदा जो दुनिया को सिखलाएगा वो मुकद्दर का सिकंदर, जानेमन कहलायेगा"-------------------------------------------------------------------------------- https://www.youtube.com/watch?v=9bfF5ABzeyw