फरवरी में एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता ने नासिक नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई,जिसमें आरोप लगाया गया कि नासिक स्थित आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज(टीसीएस) में काम करने वाली एक हिंदू महिला रमजान के रोज़े रख रही थी. यह पहलीसूचना थी, जिसके आधार पर पुलिस ने टीसीएस कार्यालय में गुप्त अभियान चलाया. इसअभियान से पता चला कि कंपनी के कई टीम लीडर कर्मचारियों के साथ यौन उत्पीड़न,बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास में शामिल थे.