उत्तर प्रदेश के नोएडा में कारखाने के श्रमिकों ने वेतन वृद्धि और बेहतर कार्यपरिस्थितियों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया.शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ यह प्रदर्शन जल्द ही हिंसक हो गया, जिसमें पत्थरबाजी,वाहनों में आगजनी और सेक्टर 60 और 62 जैसे प्रमुख क्षेत्रों में यातायात में भारीबाधा उत्पन्न होने की खबरें आईं. इस अशांति के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार ने न्यूनतममजदूरी में अंतरिम वृद्धि की घोषणा की है, जो 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगी.